M:-जनक नंदिनी जगत बंदिनी
धाम करीला वारी
आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
कोरस:- आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
M:-जनक नंदिनी जगत बंदिनी - २
धाम करीला वारी
आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
कोरस:- आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
M:-सारे जगत में जाहिर तेरी कहानी
अरे बैठी भुवन में मैया
राम जू की रानी
महिमा तुम्हारी मैया
वेदन बखानी
कोरस:- महिमा तुम्हारी मैया - २
वेदन बखानी - २
M:-आज सभा में आन पधारो - २
जय हो जनक दुलारी
वन्दना करे तुम्हारी
रखो माँ लाज हमारी
आये हम शरण तुम्हारी
रखो माँ लाज हमारी
कोरस:- आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
M:-आओ भवानी आओ
तुमको बुलाये
सेवा ना जाने मैया
कैसे रिझाये
राहों में तेरी मैया
पलके बिछाए
कोरस:- राहों में तेरी मैया - २
पलके बिछाए - २
M:-सुनो टेर ना करो देर माँ - २
लेलो खबर हमारी
अर्चना करे तुम्हारी
रखो माँ लाज हमारी
आये हम शरण तुम्हारी
रखो माँ लाज हमारी
कोरस:- आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
M:-तुम ही हो उमा माँ
रमा राधा रानी
तुम ही लक्ष्मी सार
दे सीता रानी
तुम ही रुक्मणि हो
जगत महारानी
कोरस:- तुम ही रुक्मणि हो - २
जगत महारानी - २
M:-नाम अनेक - २
तू एक है माता - २
तू माया अवतारी
रखो माँ लाज हमारी - २
आये हम शरण तुम्हारी
रखो माँ लाज हमारी
कोरस:- आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
M:-अंधन को आँख देती
कोढ़ी को काया
बांझन को लाल देती
निर्धन को माया
तेरी कला का मैया
पार ना पाया
कोरस:- तेरी कला का मैया - २
पार ना पाया - २
M:-प्याप रही हो - २
तुम कण कण में - २
तेरा शिवम पुजारी
गाये हम कीर्ति तुम्हारी
रखो माँ लाज हमारी
आये हम शरण तुम्हारी
रखो माँ लाज हमारी
कोरस:- आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
M:-जनक नंदिनी जगत बंदिनी - २
धाम करीला वारी
आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
कोरस:- आये हम शरण तुम्हारी - २
रखो माँ लाज हमारी - २
रखो माँ लाज हमारी - ३
लेखक :- हरनाम सिंह