F:-एक समय शिव शंकर भोला
पिया बान जंगल में जाए
छोड़ से घर में पार्वती को
घोर तपस्या की है हाय
बीत गए कितने दिन ऐसे
शिव की लीला कहीं ना जाये
तीन लोक के देवता सोचे
मन में चिंता रही समाये
भजन करे सुर नर मुनि ज्ञानी
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
खुली समाधी जब शम्भू की
चउद से देखे नजर पसार
मस्तक से जब बहा पसीना
पोंछ पसीना शिव त्रिपुरार
मस्तक से जब बहा पसीना
F:-मस्तक से जब बहा पसीना
पोंछ पसीना शिव त्रिपुरार
दिव्य रूप धर कन्या प्रगटी
जिसका था अद्भुत अवतार
रेवा नाम पड़ा कन्या का
नमन करे जिसको संसार
हाथ जोड़कर रेवा बोली
बोली अमृत सी बौछार
किस कारण से मैं जन्मी हूँ
आज्ञा हो क्यों करो अबार
आशीर्वाद दिया शिव जी ने
रेवा से कहे वचन उचार
आशीर्वाद दिया शिव जी ने
कोरस:- ओह हो ओह हो......
F:-आशीर्वाद दिया शिव जी ने
रेवा से कहे वचन उचार
जगतारन को तुम आयी हो
रेवा करो जग कल्याण
मात नर्मदे तुम कहलाओ
पूजे तुमको सकल जहान
पाप हरो भक्तो के अपने
जो जन धरे तुम्हारो ध्यान
नर के मद को चूर करो तुम
ये ही है सच्ची पहचान
अंतर्ध्यान हुए बम भोला
जा पहुंचे कैलाशी धाम
अंतर्ध्यान हुए बम भोला
F:-अंतर्ध्यान हुए बम भोला
जा पहुंचे कैलाशी धाम
सुना दई संक्षेप कथाये
अब आगे का करूँ बखान
करी तपस्या मारे वाने
जहाँ पर भी सड़ रहा उजार
डर बध्या त्याग दिया मैया ने
बोले मोर चकोर सियार
चीता बाघ तेंदुआ रीछवा
आगे पीछे करे विहार
श्वेत मगर पर चली भवानी
ओढ़त पर्वत और पहाड़
श्वेत मगर पर चली भवानी
कोरस:- ओह हो ओह हो....
F:-श्वेत मगर पर चली भवानी
ओढ़त पर्वत और पहाड़
भारी वेग नर्मदा माँ को
जिनकी होवे जय जैकार
उसी समय अकाल पड़ा जब
पानी किसी देश में ना आये
बून्द बून्द को प्राणी तरसे
प्यासन रहे सभी कुम्लाये
सुर नर मुनि देवता घबराने
सबको रहो है कंठ सुखाये
करी प्रार्थना हे मैया से
मात हमारी करो सहाय
करी प्रार्थना हे मैया से
F:-करी प्रार्थना हे मैया से
मात हमारी करो सहाय
व्याकुल है सब बिन पानी के
अब दुःख और सहे ना जाये
सुनकर विनती माँ भक्तो की
हो गयी ख़ुशी नर्मदा माये
पावन धाम अमर कंटक है
जहाँ से प्रगटी निर्मल धार
बंश विरह से बह रही धारा
माँ की महिमा अपरम्पार
मंडला और बरमान घाट से
आयी पर्वत फोड़ पहाड़
मंडला और बरमान घाट से
कोरस:- ओह हो ओह हो......
F:-मंडला और बरमान घाट से
आयी पर्वत फोड़ पहाड़
समतल कर गए टीले टिकरा
देखत चकत भये नर नार
वेग भयंकर मारे वाका
सकल जगत की तारणहार
पूजन करे पुजारी पंडा
मैया मंद मंद मुस्काये
संकट हरणी मंगल करनी
तारण तरनी रेवा माँ
सूर्य कुंड और घाट सिठानी
धारा लहर लहराए
सूर्य कुंड और घाट सिठानी
F:-सूर्य कुंड और घाट सिठानी
धारा लहर लहराए
गाँव शहर के नर और नारी
मन में फुले नहीं समाये
बड़े बड़े योगी और सन्यांसी
घाट घाट तप करते आये
माला जपे नाम की तुम्हरे
पल पल धरे आपको ध्यान
धन्य धन्य है माई नर्मदा
मैया करो जगत कल्याण
धुनी लगी है संतो की यहाँ
घूमे तोरे लाल निशान
धुनी लगी है संतो की यहाँ
कोरस:- ओह हो ओह हो.....
F:-धुनी लगी है संतो की यहाँ
घूमे तोरे लाल निशान
नाव चले सज धज पानी में
रेवा अजब तुम्हारी शान
भीड़ लगी भक्तो की दर्श को
डुबकी मार करे स्नान
गौरी घाट में मेला लागो
किस्म किस्म बिक रहो सामान
घाट जे लहरी बद्रीनाथ को
हे अद्भुत शंकर भगवान
गीता धाम बनो है सुन्दर
रथ हाँ कहके सब गुणखान
गीता धाम बनो अति सुन्दर
F:-गीता धाम बनो है सुन्दर
रथ हाँ कहके सब गुणखान
अर्जुन के हरी बने सारथी
बैठे ध्वजा लये हनुमान
कन्दर कुन्दनी कूदे बन्दर
जहाँ की शोभा बड़ी महान
गौरी घाट में फूल सीरत है
पंडित कौथी पढ़े बखान
क्रियाकर्म कराये सबरे
बेटा करे पिता को दान
हेत कुटम मुंडन करवावे
मारे वामे करे स्नान
हेत कुटम मुंडन करवावे
कोरस:- ओह हो ओह हो.....
F:-हेत कुटम मुंडन करवावे
मारे वामे करे स्नान
भेड़ा घाट नर्मदा जी में
सुन्दर बनो लमेटा घाट
दूर दूर से यात्री आते
माई नर्मदा कर कल्याण
पंचवटी और घाट सरस्वती
चौसठ योगन दे वरदान
मंदिर बने देवी देवतन के
चतुरा करे आन पहचान
चरणन फूल चढ़े मैया के
रेवा जल से होये स्नान
चरणन फूल चढ़े मैया के
F:-चरणन फूल चढ़े मैया के
रेवा जल से होये स्नान
मात नर्मदे माँ जगतारन
महिमा तुम्हारी कही ना जाये
तारण तरणी तुम्हारे वाहो
सारी दुनिया की रति गाये
भजन करे साधू सन्यांसी
मन भक्तो का रही लुभाये
पाप नाशनी दुःख हारणी
हर संकट में करो सहाए
निर्मल है माँ जलवे वा का
जग में लीला रही दिखाए
निर्मल है माँ जलवे वा का
कोरस:- ओह हो ओह हो.....
F:-निर्मल है माँ जलवे वा का
जग में लीला रही दिखाए
बून्द बून्द अमृत जल तेरा
युगो युगो की प्यास बुझाये
सदा खुले रहते है मैया
मुक्ति दायनी पावन द्वार
जिन्दा तारो मुर्दा तारो
मैया तेरी शक्ति अपार
दूध वरन है रूप तुम्हारो
करती हो सबका उद्धार
भेदभाव राखो ना कोई से
ममता बांटो प्यार दुलार
भेदभाव राखो ना कोई से
F:-भेदभाव राखो ना कोई से
ममता बांटो प्यार दुलार
जहाँ जहाँ से बहती धारा
दर्शन को आते नर नार
पावन धाम बने है माँ के
भक्त करे नित जय जैकार
मात नर्मदे हर हर बोलो
मैया तेरो वेग अपार
शक्ति प्रबल प्रचंड है तुम में
मगरमच्छ पे करो सवार
चार भुजा अति सुन्दर सोहे
मूरत मोहे जग संसार
चार भुजा अति सुन्दर सोहे
कोरस:- ओह हो ओह हो......
F:-चार भुजा अति सुन्दर सोहे
मूरत मोहे जग संसार
अँधा लंगड़ा कोड़ी रोगी
इन ने ले लई शरण तुम्हार
मांग रहे है घाट पे भिक्षा
सब के आप भरो भंडार
भूखा रहे ना कोई घाट पर
तुम घट घट की जाननहार
है उपकार जगत में तुम्हरा
गाथा भेद रहे बतलाये
जिस पर कृपा हो रेवा की
वो नर जीवन भर सुख पाए
जिस पर कृपा हो रेवा की
जिस पर कृपा हो रेवा की
वो नर जीवन भर सुख पाए
लहरें ले ले बहे धरा में
मात नर्मदे सदा सहाय
अहंकार माँ चूर करत है
निर्बल को बल देती माँ
तीन लोक चहुँ दहे भूवन में
इनसी छटा कही पर नाये
ब्रह्मा विष्णु भज त्रिपुरारी
मारे माँ का ध्यान लगाए
अद्भुत लीला है मैया की
दुःख हरणी है नर्मदा माँ
अद्भुत लीला है मैया की
कोरस:- ओह हो ओह हो.......
F:-अद्भुत लीला है मैया की
दुःख हरणी है नर्मदा माँ
पाप कटे जन्मो जन्मो के
जो रेवा माँ आये नहाये
अहंकार को चूर करे माँ
जिनकी धर्म ध्वजा फहराए
एक समय दुर्वाशा ऋषि को
अहंकार जब गया समाये
आये नर्मदा जीव नहाने
घिस घिस काया रहे नहाये
चूर घमंड किया मैया ने
तन से लंगोटी दई बहाए
चूर घमंड किया मैया ने
F:-चूर घमंड किया मैया ने
तन से लंगोटी दई बहाए
लज्जित हो गए मुनि दुर्वाशा
आन फंसिजा कौन बलाये
जल से बाहर निकलत नैया
बिना लंगोटी रहे शर्माए
प्रगट भई मद हरने वाली
माये नर्मदा रही मुस्काये
बेटा कहके माँ ने पुकारा
दुर्वाशा ना नजर मिलाये
अंतर्ध्यान भई माँ रेवा
तभी द्रोपदी पहुंची जाए
अंतर्ध्यान भई माँ रेवा
कोरस:- ओह हो ओह हो......
F:-अंतर्ध्यान भई माँ रेवा
तभी द्रौपदी पहुंची जाए
द्रुपद सत्ता जब राजकुमारी
आकर खड़ी घाट में आये
कहे द्रौपदी मन ही मन में
कबसे बाबा रहे नहाये
ये निकले तो मैं जल भर लूँ
कैसी फंसी समस्या आये
शर्माते बोले दुर्वाशा
बेटा मेरी करो सहाय
तब मन मान गयी द्रौपदी के
चीर फाड़ दे दिया गहाए
तब मन मान गयी द्रौपदी के
F:-तब मन मान गयी द्रौपदी के
चीर फाड़ दे दिया गहाए
उसी चीर को पहन लंगोटी
दुर्वाशा जी आये नहाये
आशीर्वाद दिया द्रौपदी को
एक दिन दूंगा कर्ज चुकाए
विपत्त पड़ेगी बेटी तुझ पर
नारायण तेरी करे सहाए
जैसी लाज बचायी तूने
वैसी ही श्री हरी लाज बचाये
आएंगे बैकुंठ छोड़ के
मेरा वचन ना झूठा जाए
आएंगे बैकुंठ छोड़ के
कोरस:- ओह हो ओह हो....
F:-आएंगे बैकुंठ छोड़ के
मेरा वचन ना झूठा जाए
दुर्वाशा गए धाम को अपने
द्रौपदी आयी अपने द्वार
हस्तिनापुर में लाज बचायी
मुरलीधर ने सुनी पुकार
सिक्खो का सुंदर गुरुद्वारा
जिसकी शोभा कही ना जाये
बीच धार में माँ का मंदिर
कोई कोई घंटा शंख बजाये
मूरत चतुर्भुजी रेवा की
मात नर्मदे नाम सुहाए
मूरत चतुर्भुजी रेवा की
F:-मूरत चतुर्भुजी रेवा की
मात नर्मदे नाम सुहाए
लुटिया में जल भर भर डारे
चरणन में माँ फूल चढ़ाये
चाहे पूर्णमा चाहे अमावस
मेला भरे माई के द्वार
ग्वाला कस के झूमर नाचे
गाये द्वारी माँ मुस्काये
भीड़ लगी देखन वारन की
बरसे रंग गुलाल सुहाए
टनन टनन बजे कसोरा
मृदंग भोरा सो मन्नाए
टनन टनन बजे कसोरा
कोरस:- ओह हो ओह हो.....
F:-टनन टनन बजे कसोरा
मृदंग भोरा सो मन्नाए
गाँव गाँव में छिरबयी आये
नई नई रहे है कला दिखाए
बरसे नोट घाट रेवा में
गिन्नी चौधरी रहो उठाये
राजा राम कसोरा बारो
भर भर गांजा चिलम चढ़ाये
बिंदु छाउर ठंडी कर दई
कृपा करो नर्मदा माँ
तोरी शरण में आँखे संजो
अपनी अर्जी रही लगाए
तोरी शरण में आँखे संजो
अपनी अर्जी रही लगाए - ३
लेखक :- गोविन्द सिंह , विनोद सेन