कोरस :- ॐ ब्रह्म देवाय नमः ......
F:-हे प्रभु देव आखिर ऐसा कौन सा भक्त आपकी तपस्या से तीनो लोको तपा रहा है प्रभु वो भक्त आपको पुकार रहा है आप उसकी पुकार सुनिए उसकी मनोकामना पूर्ण करे प्रभु किन्तु ये भक्त है कौन
M:-देवी यह दैत्य राज ब्रम्हा का पुत्र महिषासुर है यह कई वर्षो से मेरी तपस्या कर रहा है देवी अब इसकी तपस्या पूर्ण हो गयी अर्थात अब मुझे महिषासुर को दर्शन देकर मुँह माँगा वरदान देना होगा
कोरस :- ॐ ब्रह्म देवाय नमः ......
M:-वत्स आँखे खोलो हम तुम्हारी तपस्या से प्रसन्न हुए आँखे खोलो और मांगों तुम्हे क्या चाहिए
M:-हे ब्रम्ह देव आप तो जानते आपका दिया हुआ मेरे पास सब कुछ है मेने सब कुछ जीता है मगर अब में मुर्त्यु पर विजय पाना चाहता हु भगवन अगर आप देना ही चाहते है तो मुझे अमरता का वरदान दे ताकि तीनो लोको मुझे कोई ना ही कोई मार के और न ही कोई पराजित कर सके मुझे अमरता का वरदान दे भगवान ताकि अमर हो जाऊ में अमर हो जाऊ भक्त महिषासुर जन्म और मृत्यु नियति के हाथ लिखी है अर्थात जिसने भी जन्म लिया है उसकी मुर्तू निश्चित है लेकिन तुम्हारी घनघोर तपस्या से में अति प्रसन्न होकर तुम्हे ऐसा वरदान जरूर दूंगा जिसे तीनो लोको में ना कोई देवता ना मानव और न ही असुर कोई तुम्हे मार सके अर्थात तीनो लोको में कोई भी परुष प्रत्यक्ष तुमसे ना जीत पायेगा और ना ही तुम्हे हारा पायेगा और विधि के विधान के अनुसार मुर्तू निश्चित है अर्थात में तुम्हे वरदान देता हु तुम्हारी मुर्तू नारी के हाथ होगी केवल नारी के हाथ इसके साथ में तुम्हे एक वरदान देता हु की तुम कोई रूप धारण कर सकते है
M:-जैसी आज्ञा प्रभु प्रणाम
M:-तथा अस्तु
F:-जब जब कष्ट पड़े भक्तो तब तब मैया भाई सहाये सुनो ध्यान से सोना कैसेट और सीडी में रहे दिखाए करि तपस्या महिषासुर ने जगल में जाये ब्रम्हा जी का अवाहन ब्रम्ह पुत्र यही कहलाये प्रकट हुए ब्रम्हा जी आकर सम्मुख दैत्य के आये बोले ब्रम्हा महिषासुर से जागो भक्त रहे मुस्काये आँखे खोली महिषासुर ने चरणों में रहा शीश झुकाये आँखे खोली महिषासुर ने
F:-कहने लगे ब्रम्हा देवता मन को लो वरदान मंगाए हंस के बोला है महिषासुर मुझे अमर तुम देऊ बनाओ इसका जबाब दिया ब्रम्हा ने अमर कहो का ना जो आया इस धरती पर एक वो वेशक रहे जाये और कछु मानगो जो मन में तुमको दो वरदान कहाये बोला महिषासुर महिमा से मुझे ऐसा वर देयो कहाहे मार सके ना कोई देवता और माया देव बन जाये मार सके ना कोई देवता
M:- अब मुझे इस पृथ्वी पर आकाश और पटल पर कोई नहीं मर सकता में अजय हु अमर हु अब देखता उस इंद्र और उसके सिंघासन को अब समय आ गया है मुझे अपने पूर्वज के प्रतिशोध लेने का सेनापति जम्र शुम्भ निशुंभ सहित सारे सेना को तैयार कर लो साथ रक्त विज को हमारा संदेशा भेज दिया जाये हाहाकार मचा दो स्वर्ग में कोई भी बच ना पाए जितनी जल्दी हो सके स्वर्ग पे आक्रमण कर दो
M:-जो आज्ञा सरदार
M:-आक्रमण
F:-दे वरदान कहे ब्रम्हा जी महिषासुर मन में हर्षाये कोटन सेना संग में जिनके भरी दिया उत्पात मचाये दुःख देवे साधु संतो को यज्ञ हवन कछु होवण ना पाए करि चढ़ाई इंद्र देव पर जिसे स्वर्ग दिया भगाये चद्र सूर्य बाहु संध्या इनको लीना कैद कराये कई देवता बहये बंधन में अपना दिया अधिकार जमाये भागे भागे फिरे देवता शिव विष्णु ढिग पहुंचे आये भागे भागे फिरे देवता
F:- करि प्राथना है ऋषियों ने भयी चरणों में शीश नवाये बोले विष्णु इंद्र देव से तुम सब रहे कहे घबराये दैत्य राज का हाल सभी जन शिव विष्णु से रहे बताये जिनामुश्किल किया है उसने तुम नइया कोई सहाये बोहा तन गयी विष्णु की गुस्सा भरा बदन में छाये करि बंदना है देवी की जगदम्बा का ध्यान लगाए तेज है निकला शिव से भारी मुख मंडल में प्रकट आये । तेज है निकला शिव से भारी
M:-त्राहिमान -२ हे रमा पति हे लक्ष्मी पति इस श्रष्टि के पालन कर ताज श्री हरी हे कैलाश वासी देवो के महादेव हमारी रक्षा करो भगवन
M:-हे इंद्र देव क्या बात है ऐसी कौन सी विपता आन पड़ी जिससे सारे देवता के साथ आपको हमारे पास आना पड़ा तनिक हमे बताये आपके ललाट पर ये चिंता और परेशानी का विषय क्या है
M:-हे उमा पति हे रमा पति भोले नाथ हे श्री हरी महाबली दैत्य राज महिषासुरने स्वर्ग में अपना अधिकार स्थापित कर लिया है हे भगवन भगवान ब्रम्ह देव ने उसे ऐसा वरदान दिया है जिससे उसे संसार में देव साधु संत ऋषि मुनि कोई नहीं मार सकता जिसके कारण महिषासुर ने साथ सम्पूर्ण राक्षस जाती देवो पर अत्यचार पर उतर आई है भगवन इस समय पृथ्वी महिषासुर के घोर अत्यचार से परस्थ है भगवन हमारी रक्षा करो हमारी रक्षा करो
F:-विष्णु तेज से कुञ्ज बना है जिसकी शोभा कही ना जाये केश बने है यमक तेज से काली लटे रहे छिटकाये विष्णु तेज से बनी भुजाये जिनके बल की नहीं थान बने चद्र्मा से दो स्तन जो नारी का सुंदर आये वरुण कुञ्ज से जंघा बन गयी महिमा जिसकी अजब दिखाए चरण बने ब्रम्हा के कुञ्ज से जिनके चुहत जगत तर जाये चरण बने ब्रम्हा के कुञ्ज से
F:-सूर्य तेज से बनी उंगलिया मुदरी बिछिया रहे सुहाहे हे कुबेर से बनी नासिका नथनी जिस पर करे बहार अग्नि कुञ्ज से बनी यही आँखे वो संध्या से बन आये बाहु कुञ्ज से कान बने है प्रकटी देवी दुर्गा माँ विष्णु ने दिया चक्र सुदर्शन जेके चलत फिर तलवार शंख वरन देवता ने दिया है जिसके फुक्द नाद सुहाहे अग्नि देव ने शक्ति दे दी ज्वाला बनी भवानी माँ अग्नि देव ने शक्ति दे दी
F:-धनुष वां बाहु ने दी हो संग में बरकत दियो गाहाहे ब्रम्हा ने दे दी कमंडल जे में गंगा भरी दिखाए शिव भोले त्रिशूल दे दिए जे के लगत बचे ना प्राण काल बलि ने ढल दई है और दई लम्बी तलबार विश्कर्मा ने भरसा दे दयो जे में नौ अंगूर की धार वस्त्र चिर सागर ने दये है मधि रतनो से जड़ी किनार शीश मुकुट सोहे मैया के रूप मोहनी धार समाये शीश मुकुट सोहे मैया के
F:- सिंह हिमालय ने दे दीना जे पे मैया भयी सवार सब देवो से शक्ति मिली जब मैया की शक्ति तैयार दे किलकारी हंसी भवानी जगदम्बा जगतारन हार भयानक रूप धरे जगदम्बा लाल लाल आँखे दिखलाये हवन सामग्री धरि सजा के फूल नारियल अगर मंगाए गाउन का गोबर मँगवाके गंगा जल धरण लिपाये पान सुपारी अत्र सुगन्धि लोंग धरे सामने लाये पान सुपारी अत्र सुगन्धि
M:-हे देव आप बिलकुल चिंता ना करे इस संसार में जब तक धर्म अस्तिव में है अधर्म का अत्याचार नहीं बरसेगा आप लोग जाये और हवन की तैयारी करे गऊ के गोबर से धरती माता को लिपो कंचन चौक पुरायो कलश रख ज्योत जलाओ और हम सब करे आभान शक्ति का जिसे हम अपने अस्त्र शास्त्र से शक्ति देकर जो आज्ञा भगवन
M:-ॐ या देवी सर्वभूतेषु या देवी महामायाया देवी महामाया नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
ॐ दुर्गा देवी नमः ॐ सिंह वाहनी नमः ॐ मुण्डमालनि नमः ॐ महागौरी नमः ॐ चन्द्रका देवी नमः
ॐ भद्रकाली नमः ॐ कपालनि देवी नमः ॐ ज्वाला नमः ॐ आदि शक्ति महा सरस्वती नमः
F:- हे देव आज मुझे किस परियोजन से प्रकट किया है में आप लोगो के लिए क्या कर सकती हु आखिर कौन सा संकट आ गया जो संसार के सभी देव इस तरह एकतरित्र हुए है
M:-हे आदि शक्ति भवानी समस्त देवताओ को परास्थ कर दैत्य राज महिषासुर स्वर्ग लोग का स्वामी बन बैठा है माता तीनो लोको में उससे देवता अधीन हो गये माता हम देवताओ पर अत्याचर हो रहा है माता अत्याचार हमारी रक्षा करो माँ हमारी रक्षा करो वो बेरी स्वर्ग में बैठ कर हुकुम चला रहा है माँ उसने रक्त बीज को हमारे प्राण लेने का आदेश दिया है माते अर्थात रक्षा करो माँ रक्त बीज से रक्षा करो माँ हमारी रक्षा करो माँ
F:-पांच चौथ का दिप जला कर कंचन कलश दियो धरवाये बेल चमेली जूही चांदली जा सोनं की गिनती नाये लाल ध्वजा दुर्गे की रंग गयी शंकर ने ऊँगली चिरवाये करी आरती सब ने मिलके मैया मंद मंद मुस्काये प्रकटी दुर्गा मात भवानी वरदानी सिंघा घुराये कौन सी विपता तुम पर पड़ गयी
जो तुम सारे रहे घबराये हाथ जोड़ सुर नर बोले
F:- रक्त बीज दानव अभिमानी जिसने डाले जुल्म गुजार हार गये सारे देवता मैया तुम बिन कौन सहाये बोली दुर्गा मात भवानी सब भक्तो धीर धराये में मरूंगी उस बेरी को जो है रक्तबीज सरदार जितने राक्षश इस धरती पे सब को दूंगा खोज बना हुकुम सुनाया है भेरो को सब दल मैया लयी सजाये वीर बुलाये है देवी ने बबन भेरो रहे बुलाये वीर बुलाये है देवी ने
F:- हे देवो आप लोग तनिक भी चिंता न करे मेरा अवतार दुष्टो का संघार करने के लिए हुआ है में हर हाल में अपने भक्तो की रक्षा करुँगी उस अधर्म निर्जल रक्त बीज का अंतिम समय आ गया है काल भैरव उन सभी विरो को बुलायो काल का कलई कृपालनि चंडी मरही जोगनी ज्वाला कोशकी माँ गोरी प्रकट हो और रन में चलने की तैयारी करो प्रकट हो
M:-जो आज्ञा माता
F:- बाबन भेरो छप्पन कालिका मसाइल हुई तैयार आई मसायन चुड़ैलन चौसठ देवन भयी तैयार कलई आ गयी मरघट वाली जिसका वार मिला न पार चंद मुंडका कश्मीर की संग में वंजारी माँ नौ शेरो में सिंह वाहनी नौ बहनिया हुई तैयार आगे भैरव पीछे काली बिच में दुर्गा सिंह सवार चल पड़ी दुर्गा रन भूमि में जहा पर रक्तवीज सरदार चल पड़ी दुर्गा रन भूमि में
F:- ढपली झूमर शंख नगाड़े दूरहि कर है खूब झंकार झंडा गाड़ दिया देवी ने जिसकी लाल ध्वजा लहराए एक पर्वत पर किया बसेरा पत्थर जहा अपर दिखा पहाड़ खबर भेज दी है महलो में आया रक्त बीज सरदार भारी सेना संग में जिनके युद्ध छिड़ा है देवताओ में चारो दिशा मारा मार क्तप्त देगा बाजे चल रही छिपक छिपक तलवार खटपट देगा बाजे
M:-असुर भक्त रक्त बीज की जय हो कहो क्या संदेशा लाये हो असुर राज खबर तो बड़ी अच्छी लाया हु आखिर में भी आपका शुभ चिंतक हु असुर राज आज ऐसी सुंदर लड़की देखा है की तीनो लोको में उससे सुंदर कोई नहीं हो सकता सुंदर मुखड़ा गाल गुलाबी आँखे काली होठ पे लाली नागन से केश लहराये और कमर सौ बार बलखाये मुँह में पान रूप की खान सर्कार आप उससे विवाह क्यों नहीं कर लेते जोड़ी बड़ी बढ़िया जमेगी जोड़ी नंबर वन
M:-यदि ऐसी बात है तो हम अभी चलते है और उसने तो अभी हमे युद्ध के लिए भी ललकारा है
F:- रिमझिम वन बरस रहे जैसे वरसे जेखे लग रहा निकल जाये बहार जे में नौ अंगुल की धार सूद लपेटा हाथी हो रहे ऊपर पड़े पेच की मार ऊपर दे करे लुहान जैसे दर्जी कपडा काटे और तमोली काटे तार कट कट शीश गिरे धरती पे बहने लगी खून की धार कट कट शीश गिरे धर
M:-भाग ना पाये घेर लो इस नारी को में जादू छोड़ता हु और ध्वस्त करता हु इस सुंदरी को जाओ मेरा सरसो और नीबू लाओ
F:- मूड कर दुष्टो के चल रही छपक तलवार मंगल गान करे जोगनिया करने लगी धर को पान नोच नोच के मांस वो खावे अपने केश लगी फैलाय पड़ पड़ सरसो रक्त बीज ने आग का जादू दिया चलाये आग बरस रही ही फौजो में सारे देवता गये घवराये ब्रम्हा कप गये विष्णु डर गये शिव शंकर गए थर्राये वरुण देव ने जल वरसा के सारी दिनी आग भुजाये वरुण देव ने जल वरसा के
F :- अरे नीच अधर्मी रक्तबीज तू मुझे अपने जादू में क्या बंधेगा में तेरा जादू एक पल खत्म कर दूंगी ले सभाल अपने आप को सभाल रक्त बीज
F:-जादू छोड़ा रक्त बीज ने नाग सेंगरो देयो बनाये जिलोहर नेवला देवी रज दई सब नागो गए चबाये ये गति देखि रक्त बीज ने गुस्सा भरा बदन में छाये हाथ में पर्वत लिया उठाये फेक दिया देवो के ऊपर आगे टेरा डारत जाये रक्त बीज देवी से बोला नारी सुनले बात हमार रण में लडने तू आई है क्या कहे मरे पति भरतार रण में लडने तू आई
M:-तूच नारी तरस आता मुझे तेरे ऊपर सुंदर नारी तेरे कोमल कोमल हाथ को मेरे पैर दवाने के लिए है भला तू मुझे क्या मारेगी तेरी भलाई अब इसी में है तू मेरी पटरानी बन जा आरी राज करेगी महलो में तेरी सेवा हजार दास को हाजिर कर दूंगा नारी अभी भी समय मेरे पास आजा आजा
में तुझे क्षमा कर दूंगा
F:- अरे दुष्ट दानव जो मौत बन कर आई हो उसे पटरानी नहीं बनाते में तुझे आखरी अवसर देती हु अपने इष्ट को त्याग कर ले दुष्ट अपनी सारी शक्ति बटोर ले इसके पश्चात अब तुझे मौका दुबारा नहीं मिलेगा
M:-ऐसी बात है तो ये ले
F:-क्यों खोती है समय सुहाना कर ले अभी मन में विचार भूल क्षमा तेरी कर देंगे समय नहीं आवे बारम्बार राज करोगी तुम महलो में पटरानी की तुम हकदार करे खुशामत दास दसिया क्यों खो रही है समय बिता आजाओ मेरी बाहो में जीवन में सुख मिले आपार बोली दुर्गा रक्त बीज से टेरा कल रहो मड़राये फिर कही वक्त मिले नाये अपने बार सभी तय करले
F:-नीच कुल्क्ची अधम निसाचर तुझको लाज जरा भी नाये बज्र उठाया रक्त बीज ने गुरु शुक्र का ध्यान लगाए दोनों हाथ से धर दबा है फिर दुर्गा पे दिया चलाये दाये से बाये देवी हो गयी खाली बार तब हो गए पांच सुमन के शेल शनिचर जिसकी आनि कहे बेकाल फेंक दिया देवी दुर्गा पे माइए कूद गयी तब जाये अग्नि बांध लये तरकस से और दुर्गा पे दियो चलाये अग्नि बांध लये तरकस से
F:-अधम निशाचर ये पर्वत मेरा क्या आकर लेगा इसे तो में अभी भस्म कर देती हु और अब पक्ष सभंल दुष्ट दानव सभल सक्ता है तो बचा ले अपने प्राण
F:- आठो शेर मरे मैया के धर नहीं गिरी भवानी माँ मुस्तक मारके घायल हो गए भैरव कल रूप अवतार जड़ बैठा छाती हनुमत की जिसके बल का नहीं सुमार भरी मार करि दानव ने सारे देवता गए घबराये गयी मूर्छा जब मैया की झटपट उठी भवानी माँ अस्त्र शास्त्र माँ हाथ में लेके दौड़ी रक्त बीज के पास काट लिया सर रक्त बीज का सारे देवता गए हर्षाये काट लिया सर रक्त बीज का
M:-तूच नारी तू क्या मुझे समझती है अरे में रक्त बीज हु मेरे शरीर से रक्त की जितनी बून्द गिरेगी उतने रक्त बीज पैदा होंगे भला तू मेरा क्या बिगाड़ेगी
M:-देवी यह पापी रक्त बीज ऐसे नहीं मरने वाला तुम अपने अंग से कंठ को बैकुंठ करो वही इस बेरी का भस्म करेगी
F:-अधम निशाचर रक्त बीज में साक्षात् तेरी मोत बन के आई हु आ आ आ युद्ध कर दानव में तेरे खून से खप्पर भर लुंगी
F:- खड़ी लगी वो पल गुजरा हसने लगा मार ललकार एक को मारे सौ पैदा हो गिनती गयी करोड़ो जाये जितनी बुँदे गिरे खून की उतने रक्त बीज सरदार मारती जावे बढ़ते जावे बहती जाये खून की धार तब समझाया है ब्रम्हा ने माँ काली को लेयो बुलाये आगे बढ़ गयी मात कलिका कई योजन की जीभ निकाल काट लयी सर रक्त बीज का काली खून सी पीती जाये ऋषि मुनि सुर नर गावे जय जय जगदम्बे माँ भूले ना उपकार तुम्हारा माँ संकट में करि सहाये धन्य धन्य जगदम्बे मैया बिंदु चरणं शीश नवाये संजो चरणं शीश नवाये बिंदु चरणं शीश नवाये
लेखक :- विनोद सेन