M :- जगतारन जागो खोलो जी मढ़ के किवार -२
कोरस :- जगतारन जागो खोलो जी मढ़ के किवार -२
M :- खोलो जी मढ़ के किवार जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार
जगतारन जागो खोलो जी मढ़ के किवार
कोरस :- जगतारन जागो खोलो जी मढ़ के किवार -२
कोरस :- आ......आ......आ......आ......आ......
M :- भोर भये जननी जग जाओ मुर्गा बांग दई
निशा गयी अम्बर के तारे झिलमिल रहे दिखाई
कण कण मोती चमके चमचम कण कण मोती चमके चमचम
शीतल चालत व्याग जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार
कोरस :- जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार -२
M :- बून्द ओश की टप टप टपके राग प्रभाती गावे
चु चु करते पंछी सारे अपनी तान सुनावे
खुले द्वार घर घर बस्ती की खुले द्वार घर घर बस्ती की
झारत अपने द्वार जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार
कोरस :- जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार -२
कोरस :- आ......आ......आ......आ......आ......
M :- पंडा खड़े भवन के द्वारे पूजन थाल सजा के
जग मग ज्योति जले दिप में फूलन हार बना के
घन घन सुन घंटो की धुन की घन घन सुन घंटो की धुन की
भक्त करे जयकार जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार
कोरस :- जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार -२
M :- नर नारी की प्रेम की ज्योति जग में तुम ही जलाती
जन जन के दुखड़े मैया सारे तुम ही तो हो मिटाती
हाथ जोड़ तोमर चरणों में हाथ जोड़ तोमर चरणों में
बिन बात बारम्बार जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार
कोरस :- जगतारन मैया खोलो जी मढ़ के किवार -२
लेखल :- फूल सिंह मांडरे