M :-हां..हां..चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई परख नहीं पाया है
F :- चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई परख नहीं पाया है
M :-चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
रे बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई परख नहीं पाया है
F :- चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
रे बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई परख नहीं पाया है
M :-सखियाँ में जा मिली पूतना रिश्ते सगे बता करके हां बता करके -२
मौका ताडन लगी छन्दनी अंग अंग उसका फड़के -२
सुना महल देख पलना से ललना तुरत उठाया है रे उठाया है
जाके पहुंच गई गोकुल में कोई समझ नहीं पाया है
F :- चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई समझ नहीं पाया है
M :-छाती से चिपका के चल भई बाहर गांव दिखानी है -२
रे दिखानी है मारन चाहत जगतपति खा कैसी मति बोरानी है -२
दूध पिलावन लगी पूतना जिसमे जहर मिलाया है जी मिलाया है
दूध पिलावन लगी पूतना...दूध पिलावन लगी पूतना जिसमे जहर
मिलाया है हां मिलाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई समझ नहीं पाया है
F :- चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोऊ परख नहीं पाया है
M :-मायावी की मायापति ने जान लयी रे सबरी माया -२
पीतं दूध प्राण भी पी गए तुरत ही सुर पुर पहुंचाया -२
असल भेष में पड़ी पूतना भेद समझ में आया है अब आया है
जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई समझ नहीं पाया है
F :- चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोऊ परख नहीं पाया है
M :-सूनो पलना देख यशोदा माँ ने कड़ी दौड़ाई है दौड़ाई है
एक ग्वाल गयो लिवा उते जहा पी रहे दूध कन्हाई है -२
निर्मल श्याम खेलतन देखो...निर्मल श्याम खेलतन देखो माँ का मन
घबराया है रे घबराया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई समझ नहीं पाया है
M/F :- चली पूतना भेष बदल के सुन्दर रूप बनाया है
बनाया है जाके पहुंच गयी गोकुल में कोई समझ नहीं पाया है
जाके पहुंच गयी गोकुल में कोऊ परख नहीं पाया है -२
M :-बोल दो कृष्ण चंद की जय
लेखक :- बजरंग सिंह