M :- हां...आ...
श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए -२
सब अपने रे बल अजमाए -२
F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए
सब अपने रे बल अजमाए
M :- राजा जनक कहे कर जोड़ विनती सुनो सभी एक मोरो -२
जो कोऊ धनुष देये ये जोड़ -२
आज ओइ खा जनक दुलारी वरमाला है पहनाए
सब अपने रे बल अजमाए
F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए
सब अपने रे बल अजमाए
M :- योद्धा धनुष उठावन लागे एक एक सब आए आगे -२
और धनुष हिलो ना सो पाछे भागे -२
करे मुड़ कर कर के बैठे अपने मन में शर्माए
सब अपने रे बल अजमाए
F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए
सब अपने रे बल अजमाए
M :- जय हो...
नैयन जनक निराशा सी छाई मैना बात समझ ना पाई
मैना बात समझ ना पाई ना कोई वीर पड़े ना दिखलाई
अब ना कोऊ वीर धरती पे जो अपना रे बल दिखलाए
सब अपने रे बल अजमाए
F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए
सब अपने रे बल अजमाए
M :- विश्वामित्र कहे मृदुवाणी विश्वामित्र कहे रे मृदुवाणी
राजन पीड़ा तुम्हई हम जानी राजन पीड़ा तुम्हई हम जानी
करे है राम दूर हैरानी वीरो से धरती ना खाली
कहे इतने घबराए सब अपने रे बल अजमाए
F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए -२
सब अपने रे बल अजमाए -२
M :- बोले उठो राम अब जाओ श्री जनक का कस्ट मिटाओ -२
वीर जाति का मान बढ़ाओ -२
आज्ञा पाके शीश झुका के राम धनुष के ठिग आए
सब अपने रे बल अजमाए......
F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए
सब अपने रे बल अजमाए
M :- लेकर धनुष उठाया राम पूरण किया जनक प्रण राम -२
देखत रह गए लोग तमाम -२
वरमाला पहनाई जानकी सुर नर मुनि सब हर्षाए
सब अपने रे बल अजमाए
F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए
सब अपने रे बल अजमाए
M/F :- श्री जनक के द्वारे देखो बड़े बड़े रे राजा आए -२
सब अपने रे बल अजमाए -२
लेखक :- गिरजा लाल यादव