कोरस:- चुनरी ले आई मैया - ३
F:- हाँ हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
F:- हाँ हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
F:- चुनरी ले आई मैया - ३
हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल - २
भवानी जगतारण माँ - २
F:- मैय्यर वाली शारदा माता
मैय्यर वाली
मैय्यर वाली शारदा माता
तुम ही सुख सम्पति की दाता
मैया झंडा ले आई तेरा लाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल - २
भवानी जगतारण माँ - २
F:- शेष महेश तेरे गुण गाते
शेष महेश
शेष महेश तेरे गुण गाते
पवन खड़े तेरे चंवर डुलाते
माँ भैरों है तेरे द्वारपाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल - २
भवानी जगतारण माँ - २
F:- वरुण देव तेरा भरते पानी
वरुण देव
वरुण देव तेरा भरते पानी
हे जगजननी मात भवानी
मैया डंका बजाये यमकाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल - २
भवानी जगतारण माँ - २
F:- माता कुबेर तेरा देखे खजाना
माता कुबेर तेरा
माता कुबेर तेरा देखे खजाना
बेनाम झुकता है सारा ज़माना
सेवा करे दसो दिग्पाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल - २
भवानी जगतारण माँ - २
F:- चुनरी ले आई मैया - ३
हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
F:- मैया हो जा दयाल कृपाल
भवानी जगतारण माँ
कोरस:-हो जा दयाल कृपाल.......
भवानी जगतारण माँ.......
लेखक :- विनोद सिंह, विनोद सेन