F :- अरे दुनिया में नाम कमलो काम करो कुछ ऐसा माँ के नाम पे घर घर जा के क्यों मांगते हो पैसा
माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले तू बनाले
कोरस :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले तू बनाले
F :- लग जाये है तोरी नैया भवार से पार दर्शन करले इंसान
कोरस :- लग जाये है तोरी नैया भवार से पार दर्शन करले इंसान
F :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले तू बनाले
F :- अरे कुरता पेन्ट पेहेन कर बाबू डालें गले में माला कपट के दीपक जल्दी बुझते तेरा मन तो काला
अपनी श्रद्धा की जोति जला ले है जला ले माई रेवा के दर्शन पाले हाँ पाले
कोरस :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले हाँ बनाले
F :- चंदा चंदा चंदा दे दो क्यों मांगते हो चंदा धर्म छोड़ अधर्म करते है बना लिया है धंधा
माँ नर्बदा में डुबकी लग ले हाँ लग ले माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले
कोरस :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले हाँ बनाले
F :- अरे हीरे सा तन मनुष्य पाकर लोभ करे धन माया का अंत समय उधर करे माँ रेवा तेरी काया का आ जा भार्त ककरिया खा ले अरे खा ले लग ले हाँ लग ले माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले
कोरस :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले हाँ बनाले
F :- गाले गाले भजन माई का पीछे फिर पछतायेगा कोई ना होगा बचने वाला धार में बेहे जायेगा फूल माला की भेट चढले हाँ चढ़ले माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले
कोरस :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले हाँ बनाले
F :- अरे घाट नर्बदा जी के जो भी बुरी नजर से आएगा माँ रेवा अगर क्रोधित होगी मगरमछ खा जायेगा
बिन्दो बेना रे धर्म कमाले हाँ कमाले माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले
कोरस :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले हाँ बनाले -2
F :- लग जाये है तोरी नैया भवार से पार दर्शन कर ले इंसान
कोरस :- लग जाये है तोरी नैया भवार से पार दर्शन कर ले इंसान
F :- माई रेवा से लगन लगा ले हाँ लगा ले अपना जीवन सफल बनाले तू बनाले
लेखक :- विनोद सेन