F :- उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
आज्ञा दे हे त्रिपुरारी त्रिपुरारी भोले भंडारी
हमे माता पिता के घर जाने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
पिया यज्ञ पिता घर होये मैं तो मायके जाउंगी
अहसान करो स्वामी कभी भूल ना पाऊँगी -२
मीठी बाते सती लगी बतलाने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
कहे सती से बम भोला प्यारी बिना बुलाये न जाओ
न्यौता के बिना जे हो व्यौहार मन न पाओ -२
प्यारी तुमको पड़ेगा पछताने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
जब आई सती मायके माता भेटे हाथ पसार
राजा दक्ष नई बोले छाया है घमंड अपार -२
देवी देवता जुड़े है मनमाने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
हाथो से पिता दक्ष ने देवतो को निकालो भाग
शिव जी का ना निकला भाग लगी तन में भभकने आग -२
अब दिल की लगी दिल ही जाने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
गुस्से में भवानी माँ कूदी हवन कुंड में जाए
देखा ए सती का हाल सारे देवता गए घबराये -२
ज्वाला हवन कुंड लगी बहराने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
भोला सुने सती के हाल छाया है क्रोध अपार
किया जटा खोल अपनी एक वीर भद्र त्यार -२
जाके यज्ञ करे है खेवाने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
राजा का काट के शीश बकरे का लगाया है
देवो की अरज सुनके पूरा यज्ञ कराया है -२
बिंदु बम बम लगा दक्ष चिल्लाने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -२
आज्ञा दे हे त्रिपुरारी त्रिपुरारी भोले भंडारी
हमे माता पिता के घर जाने मचल गई मायके को
उमा नहीं माने रे नहीं माने मचल गई मायके को -४
लेखक :- संजो बघेल