M:- ऐ भोला भाग रहे औघड़ दानी रगड़ रहो भस्मासुर-३
दे वरदान फंसे त्रिपुरारी कर ली किसी मुसीबत भारी
कहे दे दो हमे गिरजा रानी रगड़ रहो भस्मासुर
भोला भाग रहे औघड़ दानी रगड़ रहो भस्मासुर-२
भस्मा सुर कहे भोला लो बात हमार दे दो पार्वती नहीं तो जाये तुम्हारी जान -२
देखो बात किसी की नहीं मानी रगड़ रहो भस्मासुर
भोला भाग रहे औघड़ दानी रगड़ रहो भस्मासुर-२
भोला थर्र थर्र काँप रहे नंदी छोड़ भगा है संग भस्मा सुर की दहसत में अब भूल गये है रस रंग -२
दौड़ा करने भस्म अगमानी रगड़ रहो भस्मासुर
भोला भाग रहे औघड़ दानी रगड़ रहो भस्मासुर-२
भोला छुपते छुपाते सुनो पहुंचे ब्रम्हा के पास जाके ब्रम्हा से विनती करी हुए भस्मा सुर से हतास -२
ब्रम्हा सुनो भोले नाथ विष्णु जी रखेंगे लाज जाओ उनसे अर्जी करो सब पूर्ण करेंगे काज
नहीं चलेगी उनसे मनमानी रगड़ रहो भस्मासुर
भोला भाग रहे औघड़ दानी रगड़ रहो भस्मासुर-२
शिव पहुंचे विष्णु लोक कहे सुनिए माया वती भस्मा सुर करे परेशान हमसे मांगे पार्वती
शिव की सुन कर की बात मुस्काये सब देख रहे भोला कैसे माया फैलाये
बने सुंदर लये लासनी रगड़ रहो भस्मासुर
भोला भाग रहे औघड़ दानी रगड़ रहो भस्मासुर-२
भस्मा बोले चंचल चलो नाचो हमारे साथ खुद के सिर पे प्रभु ने रख वा दिया खुद हाथ
भस्म सुर हुआ खत्म और मिल गया माटी धूल बेनाम देवता ने बरसाए गगन से फूल
शिव पहुंच गए राजधानी भस्म हुआ भस्मासुर
भोला को मिले गिरजा रानी भस्म हुआ भस्मासुर
नाच रहे नंदी ब्रहंगी सबकी हो गयी आत्मा चंगी
गिरजा शिव की दीवानी भस्म हुआ भस्मासुर
भोला को मिले गिरजा रानी भस्म हुआ भस्मासुर.....
लेखक :- शहनाज़ अख्तर