कोरस :- आ.....आ.....आ.....
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
F :- त्रिपुर सुंदरी मैया त्रिपुर सुंदरी मैया बड़ी वरदानी
कोरस :- माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
F :- इस भयावन जंगल में थी बस्ती बड़ी ही प्यारी
कलचुरी यह राज्य था जनता भी सुखी थी सारी
कोरस :-आ.....आ.....
F :- है मंदिर झा पे माँ का यह हत्यागड कहलाता
है सुवर्ग के जैसा सुन्दर तन मन सबका हर्षाता
राजा करण की राजा करण की यही राजधानी
कोरस :- माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
F :- गोरचक्रण मैया का था ऐसा एक पुजारी
जिस पर माता रानी की रहती अद्भुत बलिहारी
कोरस :- आ.....आ.....
F :- माँ का सच्चा सेवक था जीवन अर्पित कर जाता
पूजा में फूल नहीं तो तन मन अपना चढ़ाता
राजा करण ही ऐसा राजा करण ही ऐसा हुआ बलिदानी
कोरस :- माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
F :- थी तेल से भरी कढ़ाई और तेल खौलता जाये
इस गरम तेल में हरदिन राजा खुद को नहलाये
कोरस :- आ.....आ.....
F :- जहां त्रिपुर सुंदरी मैया दिखलाये खेल निराले
उस गरम तेल से जिन्दा राजा को माई निकाले
सुन कर यह बात हमे सुन कर यह बात हमे होये हैरानी
कोरस :- माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
F :- होकर प्रस्सन महारानी राजा पे ममता लुटाये
देकर के सवा मन सोना निशदिन धनवान बनाये
कोरस :- आ.....आ.....
F :- जो सोना माँ से पाए उसे राजा नहीं बचाये
वो अपनी सभी प्रजा पर सारा सोना बटवाये
राजा करण सा दूजा राजा करण सा दूजा नहीं कोई दानी
कोरस :- माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
F :- यह हत्यागड तो निरंजन है ऐसी पावन भूमि
श्रद्धा भक्ति से आकर जिसने यह भूमि चूमि
कोरस :- आ.....आ.....
F :- हर ख़ुशी उसे दे देती यह तीन गुणों की माता
महालक्ष्मी महासरस्वती महाकाली का रूप कहाता
दुलर्भ इस रूप की है दुलर्भ इस रूप की है दुनिया दीवानी
कोरस :- माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
F :- त्रिपुर सुंदरी मैया त्रिपुर सुंदरी मैया बड़ी वरदानी
कोरस :- माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी हो...
माँ की कहानी सुनो भई माँ की कहानी
लेखक :- पूजा तिवारी, साकिर खान