F:- रेवा की बहती पावन धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
कोरस:- रेवा की बहती पावन धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
F:-चरणों में झुकता ये संसार है
भक्तो से हरदम माँ को प्यार है
कोरस:- चरणों में झुकता ये संसार है
भक्तो से हरदम माँ को प्यार है
कोरस:- आ आ आ.....
F:- संक्रांति के दिन हमको जाना है
कोरस:- ओह हो.....
F:-मैया रेवा से अर्जी लगाना है
नर नारी डुबकी लगाने आते है
कोरस:- ओह हो....
F:-पूजन कर दीप जलाने आते है
फूलो से करते फिर श्रृंगार है
मैया की महिमा अपरंपार है
कोरस:- रेवा की बहती पावन धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
F:-शिवरात्रि में शिव जी मुस्काते है
कोरस:- ओह हो.....
F:- आनंद माँ पार्वती को छाते है
शिव की ही कन्या रेवा माई है
कोरस:- ओह हो....
F:-सारे जग को तारण माँ आयी है
रेवा का जल तो अमृत धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
कोरस:-रेवा की बहती पावन धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
कोरस:- आ आ आ.....
F:-जब आये नर्मदा जयंती मैया की
उस सब हम श्रद्धा से मनाते है
साधू सन्यांसी तट पे वैरागी
कोरस:- ओह हो....
F:-जा दर कर भक्ति में खो जाते है
करती माँ सबका ही उपकार है
मैया की महिमा अपरंपार है
कोरस:- रेवा की बहती पावन धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
F:-जिसके मन जागा है विश्वास रे
कोरस:- ओह हो....
F:- पूरण हो जाए उसकी आस रे
तप से तप रेवा तेरे करते है
कोरस:- ओह हो....
F:-ह्रदय में ध्यान माँ का धरते है
बिंदु ये संतो का दरबार है
मैया की महिमा अपरंपार है
कोरस:- रेवा की बहती पावन धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
F:-चरणों में झुकता ये संसार है
भक्तो से हरदम माँ को प्यार है
कोरस:- चरणों में झुकता ये संसार है
भक्तो से हरदम माँ को प्यार है
रेवा की बहती पावन धार है
मैया की महिमा अपरंपार है
लेखक :- विनोद सेन