M:- जाने पर है ससुराल जाने पर है ससुराल बनके सजन की दुल्हनिया-३
सजनी घर बारात है आई द्वारे बजने लगी शहनाई -२
धूम धूम से चढ़े चढ़ाये वरन वरन के जेवर आये -२
लाये चुंदरी-२ रंगदार बन के सजन की दुल्हनिया
जाने पर है ससुराल ,जाने पर है ससुराल बनके साजन की दुल्हनिया-२
दूल्हा दुल्हन बैठे आसन पंडित मंत्र लगे है वाचन -२
होने लगे सजना संग फेरे खड़े बाराती मडप घेरे -२
फूलन बरसा भयी आज बन के सजन की दुल्हनिया
जाने पर है ससुराल ,जाने पर है ससुराल बनके साजन की दुल्हनिया-२
नैनं कजरा माथे बिंदिया काने झुमका नाक नथुनिया -२
पहर के साड़ी गोटा वारी जे में सुंदर जड़ी किनारी -२
करके सोलह शृंगार-२ बन के सजन की दुल्हनिया
जाने पर है ससुराल ,जाने पर है ससुराल बनके साजन की दुल्हनिया-२
छूट गयी सब संग सहेली बाल पन जिन संग खेली -२
बाबुल को घर हो गयो परायो जिन्हे हां में खिलायो -२
आज छूटे घर बार -२ बन के सजन की दुल्हनिया
जाने पर है ससुराल ,जाने पर है ससुराल बनके साजन की दुल्हनिया-२
बाबुल के आखँ के प्यारी बिछड़ रही है आज दुलारी -२
माता रोवे ले ले बलिया देहलकिया-२
डोली ले गये कहार -२ बन के सजन की दुल्हनिया
जाने पर है ससुराल ,
जाने पर है ससुराल बनके साजन की दुल्हनिया............
लेखक :- मिठाईलाल चक्रवर्ती