Close Menu
Subscribe :

Mata Annapurna Ki Katha
Song

Mata Annapurna Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Mata Annapurna Ki Katha • 2026 • 00:25:05 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Mata Annapurna Ki Katha • Rinky Vishwakarma

F: -हम अन्नपूर्णा माँ की भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते है हम कथा सुनाते है

रोग दोष हर लेती माँ सब मंगल गाते है पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तों हम आज आपको माता पार्वती के एक पावन रुप माता अन्नपूर्णा की व्रत

कथा का वृतांत सुनाने जा रही हूँ प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सभी साधक देवी

मां अन्नपूर्णा की आराधना करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां अन्नपूर्णा को अन्न की

देवी माना गया है अत: इस दिन जो भी भक्त श्रद्धा भाव से माता की पूजा अर्चना

करता है उसे मन वांछित फल मिलता है धन धान्य की प्राप्ति होती है। तो आइये

जानते है कैसे प्रकट हुई माता अन्नपूर्णा.., तो एक बार प्रेम से बोलिए जय हो माता

अन्नपूर्णा की पावन गाथा

F: -श्री गणेश जी लाज हमारी सदा तुम्हारे हाथ

कोटि नमन है प्रेम तनय का देना भगवन साथ

अन्नपूर्णा माता भक्तों अन्न धन की है माता

अपने भक्त जनों की ये तो भक्तों भाग्य विधाता

अन्न धन सुख सम्पत्ति माता भण्डारे भरती

श्रद्धा भाव से जो भी ध्याता कृपा माँ करती

प्राचीनकाल में सूखा कारण पड़ गया बड़ा अकाल

प्राणी जनों की बात को छोड़ो देव हुए बेहाल

भूख के कारण जीव सभी कोहराम मचाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -बंजर भूमि हो गयी सारी अन्न जल खत्म हुआ

साधू संतों देव जनों को बड़ा ही दुख हुआ

फिर तो सब ही ब्रम्हा हरि के पास में आए है

धरती बंजर हो गयी भगवन व्यथा सुनाए है

फिर तो ब्रह्मा हरि ने शिव की महिमा गायी है

शरण में आए शिव ढिंग जाओ राह दिखायी है

शिव शंकर ही आपकी व्यथा को पार लगायेगे

वो तो कण कण वासी धरा उपजाऊ बनायेगे

फिर तो देवता ऋषि मुनि कैलाश पे जाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय जनों सभी देव ऋषि मुनि शिव की शरण में जाकर अपना दुखड़ा सुनाते है,

करुण वचन सुन शिव भोले स्वंय धरा पर आते है और धरती का कुशलता पूर्वक

निरीक्षण करते है, और सभी शरण में आए देवों ऋषियों तथा मुनि जनों को समस्या

दूर करने का आश्वासन दिया, फिर क्या होता है आइये जानते है -

F: -शिव भोले ने एक भिक्षुक का रुप बनाया है

माँ गिरिजा ने अन्नपूर्णा फिर रुप को पाया है

भिक्षुक रुप में भोले नाथ जी माँ के दर आए

अन्न जल धन माता से फिर वो भिक्षा में पाए

भिक्षा जो भी पायी शिव फिर धरा पे आए है

सारी धरती के लोगो में फिर बंटबाए है

फिर से धरती पर जीवन का हो गया था संचार

तभी से पूर्णिमा दिन को मनाने लगे है ये त्यौहार

फिर अन्नपूर्णा माँ की सब जयकार लगाते है पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -इसी महाव्रत की भक्तों अब सुनो प्राचीन कथा

एक धनंजय नाम का व्यक्ति काशी में रहता

नाम सुलक्षणा पत्नी का जो थी अति ही गुणवान

दुख का कारण निर्धनता था रहते वो परेशान

एक दिन पत्नी बोली पति से कुछ तो काम करो

बैठ गयी ये बात तो मन में शिव का ध्यान धरो

शिव को प्रसन्न करने धनंजय जपने लगा शिव नाम

भूखे प्यासे बीते दिवस कई खुश हो गए भगवान

अन्नपूर्णा उसके कान में शिव कह जाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जब भिक्षा पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों शिव भोले भक्त धनंजय के कान में तीन बार अन्नपूर्णा माँ का नाम

बोल कर चले जाते है, किन्तु वो समझ नही पाया कि ये शब्द किसने बोला वह सोच में

पड़ गया और उसने मन्दिर के पुजारी को पूछा किन्तु वे बोले कि भूखे रहने के कारण

उसे अन्न ही दिखायी दे रहा है जिस कारण उसकी ये हालत है, वह अन्य लोगों से भी

पूछता पर कोई कुछ भी नही बोला फिर क्या होता है आइये जानते है कथा के माध्यम

से -

F: -घर जाकर के पत्नी को फिर सारी बात बतायी

ये शिव ने मंत्र दिया है पत्नी उसको है बतलायी

हे! नाथ ये चिन्ता छोड़ो चिन्ता हरे भगवान

शिव का ध्यान आप धरो तो शिव ही करे कल्याण

फिर तो धनंजय ने भोले का ध्यान लगाया है

अजर अमर अविनाशी ने उसे मार्ग दिखाया है

अन्नपूर्णा नाम को जपता पूरव दिशा चला

फल खाता और जल पीता फिर एक तालाब मिला

दिव्य ताल पर अप्सराओं को वो वहां पाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -भव्य सरोवर तट पर अप्सराएँ बैठी झुंड बनाए

मार्गशीर्ष की रात्रि उजेली माँ अन्नपूर्णा को ध्याए

पास धनंजय ने आकर फिर उनसे पूछ लिया

उन सब ने फिर माँ अन्नपूर्णा का व्रत बता दिया

कब कैसे व्रत करना है सब विधि बतलायी है

इक्कीस दिन या एक दिन व्रत की विधि बतलायी है

कथा भी श्रवण करने से फल मिलता उतना ही

श्रद्धा भावना हो ह्रदय मिलती सुख सम्पत्ति

अंधे नैना मूर्ख ज्ञान बांझन सुत पाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

वार्ता: -प्रिय जनों अप्सराओं से व्रत महिमा को सुन धनंजय बोले हे! बहनों मैं तो निर्धन हूँ मेरे

पास सूत भी नही है, क्या आप मुझे व्रत का सूत दोगी, अप्सराएँ बोली क्यो नही

आपका मंगल हो मैं आपको व्रत का ये पावन सुत देती हूँ। व्रत का पावन सूत लेकर

धनंजय ने श्रद्धा भाव से व्रत पूर्ण किया फिर क्या हुआ, आइये जानते है -

F: -व्रत पूरा होते ही ताल से सोने की सीढ़ी आई

21 खण्ड की स्वर्ण सीढियाँ पुण्य से है पायी

उतर सीढियाँ फिर तो धनंजय एक मन्दिर आए है

कोटिश् सूर्य समान चमक मन्दिर में पाए है

बैठी सिंहासन माँ अन्नपूर्णा शिव जी पास खड़े

देवांगनाएं चंवर डुलाती कई पहरेदार खड़े

फिर तो उसने माँ के चरणों को है पकड़ लिया

समझ गयी माँ उसकी व्यथा को है वरदान दिया

लिखा जिह्वा पर बीज मंत्र फिर ध्यान लगाते है,‌ पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -माँ की दया से ब्राह्मण ने फिर ज्ञान को पाया है

काशी विश्वनाथ मन्दिर में फिर स्वयं को पाया है

ये माँ अन्नपूर्णा की भक्तों सब लीला थी

मंगल जीवन हुआ मिटी जो उनकी पीड़ा थी

धन्न धान्य से हुए सम्पन्न हो गए बड़े अमीर

माँ की दया कृपा उनकी बदल गयी तकदीर

जैसे शहद के छत्ते पर मधुमक्खी होती जमा

वैसे ही सगे सम्बन्धी वहां होने लगे जमा

आँख दिखाते उनको वो वहां नजर में आते है पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों भक्त धनंजय के घर उसके सगे सम्बन्धियों का तांता लगा रहने लगा,‌

इतना बड़ा सुन्दर घर, इतनी धन सम्पत्ति कौन होगा इसका वारिस उसके एक

सम्बन्धी ने उससे कहा कि उसकी पत्नी सुलक्षणा से कोई संतान ना हुई है तो वो

दूसरा विवाह कर ले, फिर क्या हुआ आइये जानते है -

F: -फिर तो धनंजय ने ना चाहकर दूजा विवाह किया

पत्नी सुलक्षणा को सौतन का है फिर दुख दिया

धीरे धीरे बीता समय अगहन मास आया

पहली पत्नी सुलक्षणा ने आ पति को बतलाया

हे! नाथ माँ के व्रत से ही ये सब पाया है

आया व्रत का वो शुभ दिन उसने बतलाया है

बात मानकर फिर तो धनंजय उसके घर आया

व्रत पूजन करने को उसने माँ का ध्यान लगाया

समझ सकी ना नई पत्नी पति कहां पे जाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -धीरे धीरे ईर्ष्या की मन ज्वाला दहक उठी

तीन दिवस बस शेष बचे थे उसको खबर पड़ी

फिर तो सुलक्षणा के घर पर वो सौतन आयी है

आते ही भक्तों फिर वो कोहराम मचायी है

नए घर पर जाकर के धनंजय को निद्रा आयी

हाथ से व्रत का सूत तोड़ के पत्नी फेंक आयी

जिस कारण से माँ अन्नपूर्णा को है क्रोध आया

सब कुछ नष्ट कर दिया उनका निर्धन बनाया

नई पत्नी के कारण वो शापित हो जाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्त जनों नई बहू रुठकर अपने पिता के घर चली जाती है, सुलक्षणा भी अपने पति

को अपने पुराने घर पर ले आती है और पति को माँ अन्नपूर्णा का श्रद्धा भाव से व्रत

पूजन करने को कहा, धनंजय ने माँ अन्नपूर्णा का श्रद्धा पूर्वक पूजन किया पूर्व की

भाँति वही स्वर्ण सीढ़ियाँ प्रकट हुई, माँ ने दर्शन दिए, वह माँ के चरण पकड़ कर क्षमा

याचना मांगने लगा, माँ प्रसन्न हुई फिर क्या होता है आइए जानते है -

F: -खुश होकर के माँ ने स्वर्ण मूर्ति प्रदान करी

दिया वरदान पुत्र प्राप्त से गोदी हरी भरी

इसी मूर्ति की पूजा अर्चना तुम तो सदा करना

झूठ कपट को छोड़ सदा सद् मार्ग पे ही चलना

माँ की दया से एक पल में वो मन्दिर में आए

व्रत को पूर्ण किया उन्होंने पुत्र है वो पाए

सारे नगर में फिर अचरज की लहर है दौड़ गयी

नि:संतान सेठ के घर में सुत संतान हुई

फिर तो धनंजय माँ अन्नपूर्णा मन्दिर बनवाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -धूमधाम से मन्दिर में माँ की प्रतिमा बनाई

यज्ञ हवन कर भक्तों ने फिर खुशी उचारी

मन्दिर के आचार्य का पद फिर तो वो पाए

नई पत्नी को भी फिर अपने घर पे बुलवाए

खुशी खुशी से फिर तो वो सब रहने लगते

क्या है व्रत की पूजा विधि आओ हम सुनते

स्नान ध्यान कर माँ का कलश स्थापित है करते

माँ को चावल, हल्दी कुमकुम अर्पित है करते

धूप दीप नैवेद्य चढ़ाकर शीश झुकाते है, पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -मार्गशीर्ष माह में है करते माँ का अनुष्ठान

श्रद्धा भाव से निर्धनों में करे भोजन कपड़ा दान

21 दिनों तक व्रत रख धन सुख यश वैभव पाते

आरती चालीसा को पढ़कर मंगल है गाते

माँ को समर्पित भोजन को प्रसाद समझ पाए

सुने सुनाए माँ की गाथा भव से तर जाए

माँ अन्नपूर्णा की ये गाथा रिंकी ने गायी है

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है

प्रेम तनय मां अन्नपूर्णा की जयकार लगाते है पावन कथा सुनाते है

महादेव भी माता से जा भिक्षा पाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Mata Annapurna Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Mata Annapurna Ki Katha
Album Mata Annapurna Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Annapurna Mata
Festival Annapurna Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40