Close Menu
Subscribe :

Sant Shri Tulsidas Katha
Song

Sant Shri Tulsidas Katha

Devesh Kundan • Sant Shri Tulsidas Katha • 2026 • 00:20:58 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sant Shri Tulsidas Katha • Devesh Kundan

M:-श्री गोस्वामी तुलसीदास की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

श्री रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है।

हनुमान चालीसा लिख ये ख्याति पाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

श्री रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है।

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-गौरी नन्दन वन्दन मेरा करना प्रभु स्वीकार,

आन मान सब तुम्हरे हवाले करना बेड़ा पार।

लेखों के अनुसार भारत में यूपी जन्म स्थान,

सोरो शूकर क्षेत्र कासगंज पावन जन्म है धाम।

पन्द्रह सौ ग्यारह ईसवीं जन्म को पाए है,

बारह महीने रहे गर्भ ऐसा बतलाए है।

पिता आत्माराम दुबे माँ हुलसी कहलायी,

ब्राह्मण कुल में जन्मे तुलसी वेद हैं बतलायी।

बत्तीस दांत थे जन्म समय ऐसा बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (01)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-अशुभ माना कर मात् पिता ने इनको ठुकराया,

पालन पोषण कर चुनिया दासी ने अपनाया।

जन्म हुआ तब राम नाम का शब्द ये बोले थे,

जिस कारण रामबोला नाम से सब ही बोले थे।

सात वर्ष की आयु में गुरु नरहरि के पास आए,

वेद पुराणों का गुरुवर से ये तो ज्ञान पाए।

चौदह वर्ष की आयु तक फिर ज्ञान को पाया है,

गुरुवर से रामबोला ने नाम तुलसी पाया है।

ज्ञान प्राप्त कर तुलसीदास जी गांव में आते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (02)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-गांव में आकर तुलसी रामायण को सुनाते है,

राम कथा सुनने को कई जन नित वहां आते है।

दीनबन्धु पाठक की कन्या रत्नाबली गुणवान,

तुलसीदास से हुआ विवाह किया पिता ने कन्यादान।

अति सुन्दर सुशील थी पत्नी अति ही प्रेम किया,

प्रेम के कारण तुलसीदास ने तन मन वार दिया।

एक पुत्र पाया तुलसी ने तारक जिसका नाम,

कुछ समय के बाद मृत्यु पा गया स्वर्ग के धाम।

पुत्र मृत्यु के बाद अशक्ति वो हो जाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (03)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-बिन बतलाए रत्नावली मायके को चली गयी,

तुलसीदास ने जाना फिर तो एक नई बात हुयी।

पत्नी प्रेम के कारण रात में पहुंच गए ससुराल,

पाकर पत्नी को तुलसी फिर हो गए है खुशहाल।

देख के तुलसी को पत्नी ने चार सुनायी हैं,

प्रेम करो तो राम प्रभु से वो बतलायी हैं।

पत्नी की वो व्यंग की वाणी दिल में उतर गयी,

राम नाम के जाप से तुलसी सांसे तृप्त हुई।

घर और पत्नी छोड़ तपस्वी वो बन जाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (04)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-राम प्रभु की खोज में कई तीर्थो पर आए है,

दर्शन करते करते तुलसी काशी आए है।

वेद पुराणों शास्त्रों का फिर देने लगे वो ज्ञान,

काशी में ही तुलसीदास को मिले गए थे हनुमान।

गंगा किनारे तुलसीदास जब घूमने थे आए,

भगवाधारी एक साधू को तट पर थे पाए।

राम नाम जप रहे थे साधू करने आए स्नान,

तुलसी और साधू टकरा गए जो थे बली हनुमान।

देख साधू को तुलसीदास जी फिर चिल्लाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (05)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-बोले तुलसी मैंने तुमको है पहचान लिया,

चरण नही छोडूंगा मैंने ये है ठान लिया।

नही छोड़ना मुझको भगवन अब उद्धार करो,

हे! राम भक्त हनुमान मेरा तुम अब कल्याण करो।

राम प्रभु के दर्शन की है मुझको लगन लगी,

राम प्रभु देने दर्शन बोले बजरंग बली।

हनुमान ने तुलसीदास को फिर बतलाया है,

चित्रकूट को जाओ तपस्वी मार्ग दिखाया है।

चित्रकूट को तुलसीदास जी फिर चले आते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (06)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-चित्रकूट में राम भक्ती में रहने लगे वो लीन,

किन्तु राम के दर्शन बिन वो रहते है नित दीन।

एक दिन कामदगिरि पर्वत पर तुलसी आए है,

अश्व सवार दो युवकों को वो वहां पाए है।

राम लखन दो भाई तुलसीदास ना पहचाने,

तत्पश्चात हनुमान फिर लगे है बतलाने।

अपनी भूल पे तुलसीदास को पश्चाताप हुआ,

किन्तु राम की भक्ती पर ही तुलसी ने ध्यान दिया।

हनुमान जी तुलसीदास को फिर समझाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (07)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-संवत् उन्नीस सौ सात थी दिन था वो बुधवार,

चित्रकूट के घाट पे भगवन आए फिर एक बार।

बालक रुप मे आए भगवन अद्भुत रुप बड़ा,

तुलसी को समझाने को हनुमत ने दोहा पढ़ा।

चित्रकूट के घाट पे भक्तों भई सन्तन की भीड़,

तुलसीदास चन्दन घिसे और तिलक देत रघुवीर।

राम ने आकर मांगा चन्दन तिलक लगाए है,

हो गए अन्तरध्यान कि तुलसी समझ ना पाए है।

राम छवि पर तुलसीदास सुध बुध बिसराते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (08)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-उसी दिवस फिर हनुमान तुलसी के पास आए,

हाथ जोड़कर तुलसीदास जी क्षमा को है चाहे।

अद्भुत रुप है अद्भुत लीला मैं मूरख अज्ञान,

विनय दास की आपसे भगवन पूरन कीजै काम।

मैं चाहता हूँ राम दरश दरबार सहित पाऊं,

चारों भ्रात हो सीता माता संग तुम्हे पाऊं।

सुन कर विनती हनुमान फिर अति मुस्काए है,

राम प्रभू से विनती दास की कह बतलाए है।

एक रात्रि क्या हुआ है भक्तों वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (09)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-तुलसीदास ने देखा बहुत हुआ वहां प्रकाश,

प्रकट हुए वहां पर रघुराई बुझि गयी नैनन प्यास।

श्री राम माँ सीता बैठे थे सिंहासन पर,

लखन भरत शत्रुघ्न खड़े थे भक्तों इधर उधर।

हनुमान जी हाथ जोडकर बैठे प्रभु शरन्,

हो गए भाव विभोर कि तुलसी करने लगे वन्दन।

राम प्रेम में खो गए तुलसी जीवन हुआ सफल,

रग रग में रम गए राम जी नैना हुआ सजल।

राम प्रभु से तुलसीदास जी वर फिर पाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (10)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-चैत्र मास सन् 1631 रामनवमी का दिन,

रामचरितमानस को लिखना शुरु किया दिन गिन।

दो वर्ष और सात मास छब्बीस थे पूरे दिन,

गोस्वामी तुलसीदास ने ग्रंथ किया पूरन।

राम सिया के विवाह पर्व पर अवध में पूर्ण किया,

आए काशी तुलसी शिव जी ने था दरश दिया।

तुलसीदास ने शिव गौरा को राम कथा सुनायी,

रामचरितमानस सुन कर मां गौरा हर्षायी।

काशी का वो विश्वनाथ मन्दिर बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (11)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-तुलसीदास ने कई राम के दोहे रच डाले,

लिखी चौपाई राम सिया हो गए मतवाले।

रामचरितमानस और दोहावली को लिख डाला,

कवितावली, गीतावली और रामज्ञा को रच डाला।

पार्वती और जानकी मंगल बरवै रामायण,

विनय पत्रिका रामलला नछहूं जो जीवन दर्पण।

वैराग्य संदीपनी, कृष्ण गीतावली अमर लेखनी हैं,

विनय पत्रिका श्री राम ने सत्य ही वरणी ‌है।

हनुमान चालीसा के ये जनक कहाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (12)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

M:-सन् सोलह सौ अस्सी श्रावण शुक्ला सप्तमी,

राम राम कह गोस्वामी की काया रज में रमी।

प्रभु राम के परम् भक्त ये मोक्ष को पाए है,

हनुमान अष्टक के रचनाकार कहाए है।

तुलसीदास जयंती को श्री राम कथा पढ़ते,

तुलसीदास को याद करके राम नाम जपते।

देवेश कुन्दन तुलसीदास की कथा सुनाए है,

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाए है।

रामचरितमानस जो पढ़ते धन्य हो जाते है, पावन कथा सुनाते है।‌

रामचरितमानस के रचनाकार कहाते है, हम कथा सुनाते है। (13)

कोरस:- मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान

ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम

लेखक :- मुनेंद्र सिंह

Official Music Video

Sant Shri Tulsidas Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sant Shri Tulsidas Katha
Album Sant Shri Tulsidas Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Tulsi Das
Festival Tulsi Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40