Close Menu
Subscribe :

Mahakumbh Aarti
Song

Mahakumbh Aarti

Prem Prakash Dubey • Mahakumbh Aarti • 2026 • 00:08:41 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Prem Prakash Dubey

Lyrics

Mahakumbh Aarti • Prem Prakash Dubey

M: -ॐ जय महाकुंभ हरे जय जय महाकुंभ हरे

पाप ताप त्रिभुवन के पाप ताप त्रिभुवन के

पल में दूर करे ॐ जय महाकुंभ हरे

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे जय जय महाकुंभ हरे

पाप ताप त्रिभुवन के पाप ताप त्रिभुवन के

पल में दूर करे ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -देवासुर ने मिलकर क्षीरसिन्धु को मथा

कोरस: -जब क्षीरसिन्धु को मथा

M: -क्षीरसिन्धु मंथन से क्षीरसिन्धु मंथन से अमृत कलश प्रकटा

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -अमृत कलश की बूंदें जहाँ जहाँ छलकी

कोरस: -जहाँ जहाँ छलकी

M: -वही वही महाकुंभ की वही वही महाकुंभ की परंपरा प्रकटी

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -तीर्थ प्रयाग और नासिक उज्जैनी हरिद्वार

कोरस: -उज्जैनी हरिद्वार

M: -चारों कुम्भ तीर्थों की चारों कुम्भ तीर्थों की महिमा अकथ अपार

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -चारो शंकराचार्य अखाड़े आये करे स्नान

कोरस: -कुम्भ में आये करे स्नान

M: -गंगा जी में नहाके गंगा जी में नहाके करे भक्तो का कल्याण

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -प्रति 12 वर्षों में महाकुम्भ सजता

कोरस: -देखो महाकुम्भ सजता

M: -केवल प्रयागराज में केवल प्रयागराज में अर्धकुम्भ लगता

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -यहाँ गंगा यमुना पावन सरस्वती संगम

कोरस: -यहाँ सरस्वती संगम

M: -तीर्थराज के कण कण तीर्थराज के कण कण का दृश्य विहंगम

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -महाकुंभ मंगलमय हो और सुखदायी हो

कोरस: -भक्तो को सुखदायी हो

M: -सब के लिए मनवांछित सब के लिए मनवांछित शुभ फलदायी हो

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -महाकुम्भ में जो आये और करे स्नान

कोरस: -गंगा जी में करे स्नान

M: -पूरी हो हर कामना पूरी हो हर कामना होता है कल्याण

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -तीर्थराज का गौरव प्रयाग में पाया

कोरस: -है प्रयाग में पाया

M: -संगम का यश वैभव संगम का यश वैभव वेदो ने गाया

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -महाकुम्भ का पावन अवसर है आया

कोरस: -देखो अवसर है आया

M: -धरा गगन त्रिभुवन में धरा गगन त्रिभुवन में उत्सव है छाया

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -महाकुम्भ की आरती जो कोई नर गावे

कोरस: -प्रेम सहित गावे

M: -कहत प्रेमानंद स्वामी कहत प्रेमानंद स्वामी सुख सम्पत्ति पावे

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे

M: -ॐ जय महाकुंभ हरे जय जय महाकुंभ हरे

पाप ताप त्रिभुवन के पाप ताप त्रिभुवन के

पल में दूर करे ॐ जय महाकुंभ हरे

कोरस: -ॐ जय महाकुंभ हरे जय जय महाकुंभ हरे

पाप ताप त्रिभुवन के पाप ताप त्रिभुवन के

पल में दूर करे ॐ जय महाकुंभ हरे

लेखक :- सुरेश तिवारी

Official Music Video

Mahakumbh Aarti

Open in YouTube

Credits

Song Title Mahakumbh Aarti
Album Mahakumbh Aarti
Main Vocalist / Singer Prem Prakash Dubey
Music Composer Satish Muknaram Dehra (Satish Dehra)
Lyricist / Writer Suresh Tiwari (Suresh Yash)
Genre Devotional
Mood / Devotion Ganga Mata
Festival Maha Kumbh
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40