Close Menu
Subscribe :

Mahakumbh Ki Maha Gatha
Song

Mahakumbh Ki Maha Gatha

Satya Prakash Adhikari • Mahakumbh Ki Maha Gatha • 2026 • 00:25:39 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Mahakumbh Ki Maha Gatha • Satya Prakash Adhikari

M:-हम महाकुम्भ मेले की तुमको कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब नष्ट हो जाते है, हम कथा सुनाते है।‌

M:-अमरत्व का है स्नान यहां कोटिश् जन आते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्त जनों हम आज आपको सुप्रसिद्ध महाकुम्भ मेले की महा गाथा का संगीतमय पौराणिक वर्णन सुनाने जा रहा हूँ, इस सुप्रसिद्ध कुम्भ मेले में करोड़ों की संख्या में सभी पंथों के साधू संत तथा भक्त जन बिना किसी निमंत्रण के कुम्भ मेले में करोड़ो की संख्या में एकत्रित हो जाते है और इस पर्व में हिमालय और कन्याकुमारी की दूरी तथा अरुणाचल और कच्छ की दूरी सिमट जाती है, अनेकों रंग ढंग के लोग एकत्रित हो गंगा यमुना सरस्वती, शिप्रा और गोदावरी की पावन लहरों में डुबकी लगाते है, अग्निपुराण के अनुसार कुम्भ स्नान का फल करोड़ो गायों के दान के बराबर बताया गया है,‌ यह कुम्भ समय समय पर प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन तथा नाशिक में लगता है, तो आइये जानते है महाकुम्भ की पावन महागाथा

M:-गौरी पुत्र गणेश को प्रेम तनय का है वन्दन,

शरण आपकी दास सदा है लाज रखो भगवन।

वेद पुराणों में वर्णित है कुम्भ की कथा महान्,

समय समय पर लगता मेला इसके चार धाम।

प्रयागराज, उज्जैन, नाशिक पावन हरिद्वार,

कुम्भ स्नान करने से हो जाता है उद्धार।

प्रत्येक धाम की अपनी अपनी महिमा निराली है,

श्रद्धा भाव की एक डुबकी दुख हरने वाली है।

कैसे चली ये रीति चलो आगे बताते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (01)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-आदि शंकराचार्य ने इसको सुगठित रुप दिया,

पिछले हजारों सालो से है एकता का रुप लिया।

एक भावना एक ही मन यहां पर हो जाते है,

भक्ती भावना में यहां भक्त डुबकी लगाते है।

क्यो कुम्भ कहलाए चारों ये पावन स्थान,

सागर मंथन से चला ये वेदों में है बखान।

एक कथा प्रचलित है भक्तों तुम्हे सुनाता हूं,

ऋषि दुर्वासा और इन्द्र की भेंट कराता हूँ।

मिले ऋषि दुर्वासा इन्द्र जी शीश झुकाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌‌ (02)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्तों देवराज ने मुनिवर को प्रणाण किया ऋषि ने प्रसन्न होकर देवेन्द्र को एक पुष्पों का हार दिया, किन्तु इन्द्र ने आदर ना करते हुए पुष्प हार अपने गज के माथे पर डाल दी जिसे गज ने अपने पैरों से कुचल डाला, यह अपमान देख ऋषि ने देवराज को श्राप दे दिया फिर आगे क्या हुआ आइये सुनते है

M:-दुर्वासा ऋषि ने इन्द्र को है फिर श्राप दिया,

बल धन शक्ती हीन हो जाओ उनको बोल दिया।

फिर तो दैत्यों का बड़ा है भक्तों अत्याचार,

लगे हारने देव सभी फिर मच गया हाहाकार।

श्री विहीन हो इन्द्र फिर तो घबराए है,

सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी के पास में आए है।

किन्तु ब्रह्मा विष्णु जी के पास में ले आए,

करो इन्द्र की रक्षा विनती अरज है लगाए।

कर लो संधि दैत्यों से श्री हरि समझाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌‌ (03)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-संधि करके सागर मंथन को करना होगा,

शक्ती हीन तुम देवों को अमृत पाना होगा।

मोहिनी रुप रख मैं अमृत तुम्हे पिलाऊंगा,

किन्तु मैं अमृत किसी दैत्य को नही पिलाऊंगा।

फिर तो राजा बलि को श्री हरि लेकर आए है,

धरा के उत्तर भाग हिमालय निकट में आए है।

मंदराचल पर्वत को मथानी सबने बनाया है,

नागराज वासुकि को रस्सी बना लगाया है।

निकले चौदह रतन सिन्धु से वेद बताते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌‌ (04)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय जनों सुर असुरों के बीच यह सागर मंथन कई वर्षों तक चला, इस दौरान सागर मंथन से कालकूट या हलाहल विष, ऐरावत हाथी, कामधेनु गाय, उच्चैश्रवा घोड़ा, कौस्तुभ मणि, पद्मराग मणि, कल्पवृक्ष, रंभा अप्सरा, महालक्ष्मी, वारुणी मदिरा, चंद्रमा, शारंग धनुष, पांचजन्य शंख, धन्वंतरि तथा अमृत निकला, भक्तों आगे क्या होता है आइये‌ जानते है इस कथा में

M:-देख के अमृत कुम्भ को भक्तों सब हर्षाते है,

इन्द्र पुत्र जयंत कुम्भ ले भाग ही जाते है।

अमृत रक्षा में वृहस्पति रवि शनि भी हुए खड़े,

अमृत कलश को छीनने दैत्य पीछे दौड़ पड़े।

भाग दौड़ में देवों ने किया चार जगह विश्राम,

गिरी वही कुछ अमृत बूंदें बने ये पावन धाम।

प्रयागराज ये हरिद्वार उज्जैन है बतलाए,

नासिक में कुम्भ का मेला पावन कहलाए।

अन्त में हो समझौता हरि अमृत बंटते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌‌ (05)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-श्री हरि ने सारा अमृत देवों को पिलाया है,

अंत में दैत्यों ने कुम्भ को खाली पाया है।

ये घटना जनमानस में आ बनी मोक्ष का द्वार,

कालान्तर में धर्म सनातन का हुआ सत्कार।

प्रयाग में डुबकी लगाने से हो जाता बेड़ा पार,

माघ मास में पुण्य अधिक मिल होता है उद्धार।

कूर्म पुराण के अनुसार होता है पाप विनाश,

स्वर्ग लोक पाते है जन सब पूरन होती आश।

भविष्य पुराण के अनुसार जन मोक्ष को पाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌‌ (06)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय जनों स्कंद पुराण, अग्नि पुराण तथा ब्रह्म पुराण में भी कुम्भ का वर्णन मिलता है, श्री कृष्ण जी ने भी कुम्भ की महिमा गायी है, भक्तों अब पूर्ण कुम्भ प्रयागराज में 2025 में निर्धारित है। कुम्भ मेले में पहाड़ो की गुफाओ से हजारो नागा साधु यह पर आते है प्रत्येक कुम्भ में ये अवश्य पहुंचते है

M:-स्नान ध्यान से पाप कर्म सब मिट ही जाते है,

मोक्ष भक्तों को मिल जाता जो कुम्भ नहाते है।

महाभारत में श्री कृष्णा इसके गुण गाए है,

महाकुम्भ में लाख करोड़ो जन यहाँ आए है।

कोई ट्रैन कोई बस गाड़ी से यहां आता है,

कोई पैदल नृत्य को करता ध्वज लहराता है।

महाकुम्भ मेले की रीति जो है अति ही प्राचीन,

कहां कहां लगते ये मेले सुनो भावमय लीन।

कब कब लगते कुम्भ के मेले सार बताते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-कुम्भ का मेला तीन वर्ष में लगता है एक बार,

चारों जगह ये तो फिर भक्तों हो जाती गुलजार।

अर्द्ध कुम्भ का मेला छ: वर्षों में है लगता,

प्रयागराज और हरिद्वार दुल्हन सा है सजता।

12 वर्ष में पूर्ण कुम्भ का होता आयोजन,

संगम तट पर होता है अर्पण तर्पण वन्दन।

144 वर्षों में लगे महाकुम्भ उत्सव,

कुम्भ भी बारह होते भक्तों कहते वेद है सब।

कितने कहां कहां होते कुम्भ है चलो दिखाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (08)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्तों वेद पुराणों के अनुसार कुल बारह कुम्भ होते है, जिनमें आठ कुम्भ देवलोक में तथा चार धरती लोक पर मनाए जाते है, तो आइये सर्व प्रथम‌‌ हरिद्वार चलते है.., हरिद्वार अर्थात हरि का द्वार, स्वर्ग का द्वार जहां पर मोक्ष प्राप्त करने के लिए भक्त जनों का तांता लगा रहता है, हरिद्वार अर्थात देव भूमि जहां के कण कण में हरि का वास है, ये मोक्ष दायिनी पुरी है यहां पर अनेकों मन्दिर, पावन घाट जहां पर अनेकों साधु संत वेद पुराणों का पाठ कर भक्तों के दुख दर्दों को हरते है

M:-हरिद्वार जो हरि का द्वार है पावन बतलाया,

गंगा मां की पावन निर्मल लहरों को पाया।

मोक्ष दायिनी देव भूमि ये करती है कल्याण,

मायापुरी, कपिला और है गंगा द्वार नाम।

ब्रह्मा विष्णु और महेश ने पावन इसे बनाया,

विश्व प्रसिद्ध आरती होती जिसे वेदों ने गाया।

सप्तर्षि विश्वामित्र ने किया यहां तप ध्यान,

कपिल मुनि ने करी तपस्या जो कपिला स्थान।

छ: साल में अर्ध्दकुम्भ पड़े यहां सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (09)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-उत्तराखण्ड की पावन भूमि ये कहलाती है,

तीनों देव यहां करे निवास ये दर्शाती है।

कुम्भ राशि में वृहस्पति का जब हो जाता प्रवेश,

तभी मेष राशि में सूर्य भी कर जाता प्रवेश।

शुभ नक्षत्र ये आता होता कुम्भ का आयोजन,

हरिद्वार में होती आरती करते है वन्दन।

इसके बाद मे चलो प्रयाग दृश्य दिखाते है,

गंगा यमुना सरस्वती संगम बतलाते है।

बड़ा मनोरम् ‌अद्भुत है ये चलो बताते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (10)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्तों माँ गंगा, यमुना सरस्वती का मिलन जो यहां देखने को मिलता है वो धरा पर कही नही मिलता, पावन लहरों के दर्शन मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है, वेदों के अनुसार मेष राशि के चक्र में बृहस्पति एवं सूर्य और चन्द्र के मकर राशि में प्रवेश करने पर अमावस्या के दिन कुम्भ का पर्व प्रयाग में आयोजित किया जाता है।

M:-धर्म सनातन महासमागम का ये आयोजन,

आस्था और अध्यात्म से जीवन होता है पावन।

मंत्रोच्चार यज्ञ है होते लगते है जयकारे,

भक्ती भावना डुबकी लगाके लगते किनारे।

फिर आता है नासिक भक्तों जो पावन स्थान,

गोदावरी का पावन तट है होता यहां कल्याण।

सिंह राशि में वृहस्पति जी जब आ ही जाते है,

नासिक में तब कुम्भ पर्व को सभी मनाते है।

गोदावरी के तट पे इस उत्सव को मनाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (11)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-इस कुम्भ पर्व को सिंहस्थ भक्तों है बतलाया,

क्योकि सिंह राशि में वृहस्पति को है पाया।

इस मेले में नृत्य गायन होते है गुणगान,

यहीं गिरी अमृत की बूंदे करते वेद वखान।

पावन गोदावरी में भक्त डुबकी लगाते है,

रोग दोष और पापों से फिर मुक्ती पाते है।

इसके बाद में महाकाल की नगरी आती है,

उज्जैन की पावन धरती शिव से जानी जाती है।

क्या महिमा है कुम्भ की यहां पर चलो सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌ (12)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय जनों महाकाल की ये नगरी अति पावन तथा पवित्र सप्तपुरियों में से एक है। भक्तों कार्तिक अमावस्या के दिन सूर्य और चन्द्र के साथ होने पर एवं बृहस्पति के तुला राशि में प्रवेश होने पर मोक्ष दायक कुम्भ उज्जैन में आयोजित होता है। इस कुंभ को भी सिंहस्थ कहते है।

M:-शिप्रा नदी के तट पर होता मेले का आयोजन,

पूजा अर्चना करके भक्त करते शिव दर्शन।

भूखे को यहां भोजन देकर करते पुण्य का काम,

अति मनोरम् अति पावन है भक्तों ये स्थान।

उज्जैन अंवती कहलाए शनि मन्दिर है पावन,

पाप नाशिनी नगरी ये है जो है मन भावन।

सत्य ने ये महाकुम्भ की कथा सुनायी है,

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है।

प्राचीनकाल से कुम्भ के मेले लगते आते है, पावन कथा सुनाते है।

जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।‌‌ (13)

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Mahakumbh Ki Maha Gatha

Open in YouTube

Credits

Song Title Mahakumbh Ki Maha Gatha
Album Mahakumbh Ki Maha Gatha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Ganga Mata
Festival Maha Kumbh
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40