Close Menu
Subscribe :

Neem Karoli Baba Ki Katha
Song

Neem Karoli Baba Ki Katha

Devesh Kundan • Neem Karoli Baba Ki Katha • 2026 • 00:14:38 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Neem Karoli Baba Ki Katha • Devesh Kundan

M: -हम कैंची धाम की महिमा सबको आज बताते हैं,पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

देश विदेश के लाखों भगत यहाँ पर आते हैं ,अपना शीश झुकाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस- अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -आये धरा पर धर्म ध्वजा आगे ले जाने को

सभी दुखी प्राणियों की चिंता फिकर मिटाने को

यू पी फिरोजाबाद में अकबरपुर था छोटा ग्राम

कहते सब हैं उसी जगह बाबा का जन्म स्थान

महासंत का जनम बीसवीं सदी बताते हैं

धनी ब्राह्मण परिवार से रिश्ता था बतलाते हैं

दुर्गा दास शर्मा पिता कौशल्या माँ का नाम

किसे पता इनके बेटे से रोशन होगा जहान

पुत्र को पाकर माता पिता बड़े खुश हो जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस- अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -नाम रखा बेटे का उन्होंने लक्ष्मी नारायण

पूजन भक्ति में रमा रहता बालक का मन

उसके जीवन में एक दिन, बड़ा दुखद समय आया

आठ बरस की उम्र में माँ का छूट गया साया

तबसे उसने भक्ति में ये जीवन बिता दिया

श्री राम हनुमान जी को निज मन में बिठा लिया

अल्पायु में प्राप्त हुआ था उनको सारा ज्ञान

गुरु के रूप में उनको मिले थे पवन पुत्र हनुमान

इसके बाद हुआ क्या तुमको ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस- अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -विवाह किया तय पिता ने मानके, गाँव वालों की बात

पिता का निर्णय लक्ष्मी नारायण को नहीं आया रास

कहते हैं जब ब्याह हुआ तब उमर थी ग्यारह साल

इसी बात का उनके मन में रहने लगा मलाल

13 बरस की उमर में छोड़ के, घर वो जाते हैं

अपने जीवन के उद्देश्य में वो लग जाते हैं

इसी तरह वो चलते चलते पहुँच गए गुजरात

राजकोट में करने लगे वो सम्पन्न पूजा पाठ

उनका यश और नाम चहुँ दिशा फैलते जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -उनको जब से लगन लगी हनुमान के दरशन की

तिलांजनी दे दी उन्होंने अन्न और भोजन की

केवल वायु का वो लगाते हर दिन अपना भोग

दूर दूर से देखने उनको आने लगे थे लोग

जैसे जैसे ख्याति बढी वो ख़ास हो गए थे

लक्ष्मी नारायण नाम से लक्ष्मी दास हो गए

एक तालाब के जल में जा हनुमान को ध्याते है

बाबा तलैया वाले तब से वो कहलाते हैं

उनसे मांगने वाले कभी न खाली जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -एक दिन बाबा ने सोचा पांचाल घाट जाएँ

माँ गंगा के जल में लगाके डुबकी हम आयें

चले गए फिर एक दिवस तालाब को छोडकर

अपना सारा धाम रमा बाई को सौंप कर

प्रभु भक्ति को आगे बढ़े हो गए रेल पे सवार

लेकिन रस्ते में बाबा ने लीला रची अपार

बाबा खुद में खोये जप के राम की माला

टी टी को लगा साधू बैठा बिना टिकट वाला

फिर क्या होता है आगे हम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -ट्रेन से नीचे टी टी ने बाबा को उतारा था

लेकिन उनको दिखा करिश्मा एक करारा था

इस घटना के बाद वो गाडी आगे न बढ पाई

तब बाबा की महिमा सबको पल में समझ आई

तभी गाँव के लोग भी बाबा से मिलने आए

बोले सारे इस गाँव पर करके कृपा जायें

आसपास इस गाँव के रूकती कहीं नहीं गाडी

लगता कठिन हम सबको करना यात्रा है भारी

सुनकर सबकी बातें बाबा जी मुस्काते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -बाबा को अपमानित करके टी टी पछताए

हाथ जोड़ गलती की माफ़ी मांगने वो आये

मांगी क्षमा जब टी टी ने, भूल अपनी मानकर

लेकिन फिर हैरत में पड़ गये शर्तें जानकर

हटेंगी सारी रुकावटे तब चक्कों के जाम पर

बाबा बोले बने स्टेशन इस स्थान पर

जहां रुकी थी गाडी वो था नीब करौरी गाँव

कुछ कहते है इसी जगह को नीम करौली गाँव

रेल अधिकारी बाबा की बात मान जाते है पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -कैंची की जैसे मोड़ के कारण, कैंची धाम कहलाया

यहाँ जो आये बाबा ने जल किरपा का बरसाया

उत्तराखंड के नैनीताल में है ये कैंची धाम

जाने कितने भक्तो के यहाँ बने हैं बिगड़े काम

देश विदेश की भूमि तक यश फैलता ही जाए

स्टीव जॉब्स और मार्क जुकर बर्ग दर्शन को आये

दर्शन से पहले ही बाबा स्वर्ग को जाते हैं

लेकिन इस धरती पे आके दिन फिर जाते है

लोग यहाँ पे फल फूल कंबल चढ़ाते है पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

कोरस: - अति उत्तम अति महान , है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

M: -11 सितम्बर 1973 त्याग प्राण जाते हैं

हनुमना जी से मिलने वो दूर चले जाते हैं

उनकी श्रद्धा में मेला लगता यहाँ हर साल

दुःख से घिरे लोग आके यहाँ हो जाते खुशहाल

चमत्कार बाबा के यहाँ पे होते हैं अक्सर

मनोकामना होती सबकी पूरण बाबा के दर पर

नीम करौली बाबा को करता है सुभाष नमन

पूरी कर दो आस सभी की कहते देवेश कुंदन

हाथ जोड़ बाबा को हम सब शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नीम करोली बाबा की हम गाथा गाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

कोरस: - अति उत्तम अति महान है नीम करौली धाम

है नीम करौली धाम अति उत्तम अति महान

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Neem Karoli Baba Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Neem Karoli Baba Ki Katha
Album Neem Karoli Baba Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Neem Karoli Baba
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40