Close Menu
Subscribe :

Mahagauri Mata Ki Katha
Song

Mahagauri Mata Ki Katha

Drigpal (D.S. Pal) • Mahagauri Mata Ki Katha • 2026 • 00:10:09 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Drigpal (D.S. Pal)

Lyrics

Mahagauri Mata Ki Katha • Drigpal (D.S. Pal)

M:-महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ 

पावन महिमा गाता हूँ 

आठवे नवरात्रे का मै वृतांत बताता हूँ 

आठ साल आयु वाली माँ को दर्शाता हूँ 

पावन कथा सुनाता हूँ 

महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ 

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-महागौरी की कथा सुनाऊ सुनो लगा के ध्यान 

कथा को श्रवण करने से होगा हर कल्याण 

नवराते का अठवा दिन है महा गौरी जी का 

आदि शक्ति माँ आदि भवानी महाशक्ति जी का 

स्वेत है वस्त्र स्वेत आभूषण चार भुजा धारी 

स्वेताम्बरा  भी कहलाती है वृषभ असवारी 

एक हाथ में डमरू है एक हाथ त्रिशूल 

और दो हाथो से बरसाये वरदानो के फूल

ऐसी दयामयी माता को शीश नवाता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ  

मै कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-शांत स्वभाव महागौरी का दया मई माता 

सदा निभाती है माँ अपने भक्तो से नाता 

पति रूप में शिव को चाहा महागौरी माँ ने 

इसके लिए की कठिन तपस्या माँ जगदम्बा ने 

कई हजार वर्ष बीत गए तप करते करते 

काला पड़ा माता का तन जप करते करते 

गर्मी धुप सर्दी बरसाते सब कुछ सहती थी

शिव के नाम की गंगा उनके मन में बहती थी

उनको तप करने से फल क्या मिला बताता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ  

मै कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-महागौरी की देख तपस्या शिव शंकर भगवान् 

प्रगट हो गए उनके आगे देने को वरदान 

बोले क्या इच्छा है तुम्हारे  हम से बतलाओ 

हम प्रसन्न है तप से तुम्हार मांगो वर पाओ 

हाथ जोड़ महागौरी बोली  तुम्हे मांगती हूँ 

पति रूप में हे त्रिपुरारी तुम्हे चाहती हूँ 

पत्नी रूप में शिव शंकर उनको अपनाते है 

फिर उनको पावन गंगा जल से नहलाते है 

स्याह वर्ण से कंचन हो गई वो दिखलाता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ  

मै कथा सुनाता हूँ

कोरस :- जय जय महागौरी माँ जय जय माँ जगदम्बा 

जय कष्ट हारिणी माँ जय जय महागौरी माँ

M:-इसीलिए ही  माता महागौरी कहलाती है 

महागौरी माँ भक्तो के संताप मिटाती है 

शक्ति स्वरूपा दिव्य अनूप महागौरी माता 

सदा निभाती है भक्तो से माता ये नाता 

सरल स्वभाव सरल है पूजा सरल है माँ का नाम 

सच्चे मन से माँ को पुकारो तुरंत बनेंगे काम 

शंख चंद्र और कुंद फूल से उपमा है माँ की  

वृषभ ऊपर करे सवारी सुंदर है झांकी 

मन भावन अति सुंदर माँ का रूप दिखाता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ  

मै कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-चरण कमल है पुष्प के जैसे मुखड़ा चंद्र चकोर 

नेत्र मूंदे तो होये अँधेरा नेत्र खुले हो भोर

नाम मात्र का क्रोध भी माँ को कभी नहीं आता 

माँ का ह्रदय दया का सागर हर कोई तर जाता 

 

M:-अर्धंगनी बन शिव शंकर की जग को तार रही 

मोह लोभ काम क्रोध माँ पल पल मार रही 

स्वेत वर्ण स्वेताम्बर माँ का महागौरी है नाम 

डूबे के जो पार लगाए यही है माँ का नाम 

ऐसी सुन्दर माँ की मै जयकार लगता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-अठवा दिन है नवराते का महागौरी के नाम 

जोत जगा के पूजा करती दुनिया सुबह शाम 

इसी रोज माता का अष्टमी पूजन होता है 

भजन आरती कीर्तन घर घर वंदन होता है 

पूजा करे जो महागौरी की खुल जाए तकदीर 

जन्म जन्म के कष्टों की कटती है जंजीर 

जय बोलो जय माँ आदि शक्ति की जय महागौरी की 

करो आरती पूजन बोलो जय महागौरी की 

हाथ रखो सुखदेव के सर माँ शीश झुकाता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

महागौरी माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ 

मै कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Mahagauri Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Mahagauri Mata Ki Katha
Album Mahagauri Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Drigpal (D.S. Pal)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Maha Gauri Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40