Sawan Somwar Katha
Lyrics
M: -शिव महादानी भोले नाथ की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
सोमवार के महाव्रत की महिमा गाके बताते है हम कथा सुनाते है
सत्य कथा एक महादेव की आज बताते है भक्तो आज बताते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सोमवार की कथा सुनाऊ सुनो लगा के ध्यान
सब से बड़े वरदानी है मेरे शिव शंकर भगवान्
जो भी करता शिव की तपस्या होता वही निहाल
उसे फ़िक्र ना कोई चिंता रहता है खुशहाल
किसी नगर में रहता था एक धनिक परिवार
शिव शंकर की भक्ति करता था वो साहूकार
नियम से जाता था शिव मंदिर सेठ वो सातो बार
सोमवार के दिन रहता था पुरे दिन निराहार
साहूकार की शिव भक्ति हम तुम्हे दिखाते है पावन कथा सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -किसी नगर में एक साहूकार रहता था वो साहूकार भगवान् शिव का परम भक्त था उसके
घर में धन धान्य की कमी नहीं थी ,कमी थी तो बस एक संतान की एक संतान के लिये पति
पत्नी दिन रात रोते बिलखते रहते थे एक दिन जब साहूकार शिव मंदिर में पूजा कर रहा था
देव योग वश उस दिन शिव पार्वती के जी मंदिर में आये थे फिर क्या हुआ आइये जानते है -
पूजा करता महादेव का रो रो के साहूकार
गंगा जल के बदले बह रही आँखों से जलधार
पार्वती शिव से कहती है नाथ सुनो मेरी बात
मुझसे देखे नहीं जा रहे इसके ये हालात
पुत्र रत्न का वर दे कर के करो इसे खुशहाल
साहूकार है सब से बड़ा पर पुत्र बिना कंगाल
इसके भगय में सुनो पार्वती नहीं कोई संतान
हँसके बोले पार्वती से शिव शंकर भगवान्
सुनके सेठ की आँखों से आंसू बहते जाते है आंसू बहते जाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भोले नाथ की बात सुनके पार्वती जी कहती है , हे स्वामी मै कुछ नहीं जानती ये साहूकार
आप का परम भक्त है तो इसके कष्ट दूर करने की जिम्मेदारी आपकी है आप इसे संतान
प्राप्ति का वरदान दे दीजिये भोले नाथ बोले ठीक है मै इसको पुत्र प्राप्ति का वरदान देता हूँ
परन्तु उस बालक की आयु मात्र बारह वर्ष ही होगी बारह वर्ष के पश्चात वो बालक मृत्यु को
प्राप्त हो जाएगा ये सारी बाते साहूकार सुन रहा था चुपचाप
M: -पूजा शिव की पूरी करके चला गया साहूकार
लेकिन उसके मन में मचा था भारी हाहाकार
किसी को उसने कुछ ना बताया मंदिर वाली बात
अपने कार्य को होके मगन वो करता रहा चुपचाप
नियम से वो शिव मंदिर जाता करता पूजा पाठ
एक दिन सेठ से बोली सेठानी सुनो ख़ुशी की बात
भोले नाथ ने सुनली अपनी पल रहा गर्भ में लाल
पुत्र रत्न से हो जायेंगे हम भी मालामाल
साहूकार जी मन की अपनी कह ना पाते है हाँ कह ना पाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -पत्नी की बात सुनके सेठ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की क्यों की सेठ को पता था की मेरे पुत्र की
आयु मात्र बारह वर्ष ही है कुछ महीनो के बाद वो दिन भी आ गया जब सेठानी ने एक सुन्दर
से बालक को जन्म दिया सेठ ने कोई ख़ुशी नहीं मनाई पहले की तरह सामान्य ही रहे पुत्र
जब बड़ा हो गया तो सेठ ने अपने साले को यानी के बच्चे के मामा को बुलवा के कहा की तुम
उसको लेकर काशी चले जाओ विद्या अध्यन के लिए रास्ते में हवन यज्ञ भंडारे करवाते हुए
जाना जब शिक्षा पूरी हो जाए तो इसको लेकर वापस आ जाना I
M: -मामा भांजा चल दिए दोनों काशी जी की ओर
फूल कमल के जैसे लगता बालक सुघर किशोर
जहाँ करे विश्राम रात को करे यज्ञ और दान
भंडारे करवाके करते द्रव्य वस्त्र का दान
चलते चलते हुए गए वो किसी नगर के पास
ढलने वाली सांझ थी सोचा कर ले यही निवास
एक सराय में ठहर गए वो करने लगे विश्राम
किस्मत अब उस की करती है क्या काम
इसके आगे जो होता है वो बतलाते है हाँ कथा सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -उस सराय के बगल में शामियाने सजाये एक बरात ठहरी हुयी थी ,जो उस नगर के साहूकार
के बेटो को ब्याहने के लिए आयी थी सब कुछ अच्छा था बस दूल्हा कुरूप और एक आंख से
काना था उसी बात को लेकर दूल्हे का बाप परेशान था की लड़की मेरे लड़के को देखते ही
शादी से मना कर देगी तभी उसकी नजर सराये में सो रहे साहूकार के दूल्हे का बाप लड़के
के मामा से कहता है भाई मेरी लाज बचा लीजिये लड़के का मामा हैरान परेशान दूल्हे के
बाप मुँह देखता रह जाता है दूल्हे का बाप बोला सिर्फ द्वारा पूजा तक के लिए आपके बालक
को दूल्हा बना के ले जाना चाहता हूँ इसके बदले में मुँह मांगी दौलत देने के लिए तैयार हूँ I
M: -हाथ जोड़ के हो के रुवासा वो दूल्हे का बाप
करे निवेदन मामा से उसके करते हुए विलाप
हामी भर दी मामा ने उसके हो गया वो तैयार
दूल्हा बन के उसका भांजा पहुंचा पूजा द्वार
चंद्र के जैसे चमके मुखड़ा लगता राज कुमार
रेशम जोड़ा फूलो का सेहरा लटक रही तलवार
सुंदर रूप देख दूल्हे का मोहित हो गए लोग
अब आगे का भक्तो देखो कैसा है संयोग
इसके आगे क्या होता है वो बतलाते है हम कथा सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -द्वार पूजा पर दूल्हे को देख के सभी मन्त्र मुग्ध हो जाते द्वार पूजा के बाद विवाह की रश्म
होनी थी काने दूल्हे के बाप को चिंता बढ़ती जा रहे थी द्वारे पूजा तो हो गई अब फेरो पे मेरे
बेटे को देख के क्या कहेंगे ससुराल वाले ये सोच के वो फिर से साहूकार के लड़के के मामा
के पास जाता है और विनती करता है की फेरे भी करवा दो बदले में जो चाहो ले लो उसका
मामा तैयार हो जाता है -
M: -फेरे करवाने की खातिर मामा हुआ तैयार
बना के दूल्हा भेज दिया फिर अपना राज कुमार
हो गई शादी फेरे हो गए काना छुपा रहा
ओढ़ के चादर काना था कोने में पड़ा रहा
भोजन कर के दूल्हा दुल्हन कोहबर में जाते है
दूल्हा दुल्हन आपस में हसंते बतलाते है
नींद आ गई दुल्हन को जब दूल्हा चला गया
सारे बाते चुन्नी पे लिख कर के चला गया
वहां से मामा भांजा दोनों काशी आते है दोनों काशी आते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -सुबह जब दुल्हन सो के उठती है तो अपने दूल्हे को गायब पाती है अपने चुन्नी पे देखती है
सारी सचाई लिखी हुयी थी की मै तुम्हाता पति नहीं तुम्हारा पति तो एक कान्हा है मै तो सिर्फ
फेरो तक के लिए तुम्हारा पति था अब मै काशी जा रहा हूँ विद्या ग्रहण के लिए दुल्हन सारी
बात अपने पिता से बताती है उसका पिता बारातियो को भगा देता है I
M: -काशी के गुरुकुल में विद्या ग्रहण करता है
देव शास्त्र और बीज मंत्र का मंथन करता है
उसका मामा करे भंडारे करे अन्न धन का दान
विद्या अर्जन करता भांजा भरे ज्ञान की खान
बारह साल हो गए पुरे उसके जीवन के
पूर्ण हो चुके थे दिन सारे उसके जीवन के
उठ गया सर में दर्द भयंकर पीड़ा सही ना जाए
ऐसे गिरा धरा पे बालक नब्ज सांस थम जाए
पिंजरा खाली छोड़ के ज्यों पंछी उड़ जाते है हाँ कथा सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -बारह वर्ष की आयु पूर्ण होते है बालक की मृत्यु हो जाती उसका मामा दहाड़े मार मार के
रोता है मै किस मुँह से वापस जाऊँगा अपनी बहन को क्या जबाब दूंगा देव योग से उसी
समय शिव पार्वती उधर से जा रही होते है माता पार्वती की नजर मरे हुए बालक पे जाती है
तो वो जान जाती है की ये तो उसी साहूकार का पुत्र है जाप भोले नाथ का परम भक्त है आर
ये बालक भोले नाथ के वरदान का ही फल हो वो भोले नाथ से कहती है की उस बालको जो
जीवित कर दो
M: -भोले बोले पार्वती से ये है विधि का विधान
नियम के है विपरीत अगर मै लौटाऊंगा प्राण
पार्वती बोली की दिया था आपने ही वरदान
जीवित कर दो इसको स्वामी बालक है नादान
पार्वती की हठ के आगे शिव शंकर हार गए
जीवन दान उसे देने को हो गए वो तैयार
भोले नाथ ने उस बालक को दे दिया जीवन दान
उस बालक के मृत शरीर में वापस आ गया प्राण
उठ के बैठ गया वो बालक सत्य बताते है हम कथा सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -वो बालक आंखे खोलता है और उठ के बैठ जाता है ये देखके उसका मामा हैरान हो जाता है
उसे भगवान् भोले नाथ का चमत्कार मानता है वो बालक पूछता है मामा जी आप रो क्यों रहे
है मामा कोई बहाना बना के टाल देता है और कहता है अब हम यहाँ नहीं रहेंगे चलो वापस
घर चलते है और उसी दिन दोनों अपने नगर की तरफ प्रस्थान करते है I
M: -चलते चलते पहुंच गए वो उसी नगर के पास
जहाँ विवाह हुआ था उसका सुकुमारी के साथ
उसी सराय में आ कर के वो फिर से रुकते है
कर स्थान आदि फिर दोनों भोजन करते है
उधर से गुजरी सेठ की लड़की हुयी बड़ी हैरान
इन्ही से ब्याह हुआ था मेरा तुरत हो गई पहचान
सेठ के सैनिक बुलाके उनको घर में लाते है
मामा भांजा को जम के सत्कार कराते है
देख पती को दुल्हन के नैना शर्माते है हम कथा सुनाते है
सोमवार के महाव्रत की गाकर के सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -लड़के का मामा सारी बात साफ़ साफ़ बता देता है की कैसे काने के बाप ने मेरे भांजे को
एक रात का दूल्हा बना के आपकी पुत्री से विवाह करवा दिया था सेठ ने कहा विधि का
विधान कोई टाल नहीं सकता है सो अब आपका भांजा ही मेरी पुत्री का पति है कुछ दिन
वहां ठहरने के बाद अपनी पत्नी को लेकर अपने घर की तरफ चल पड़ते है सेठ ने बहुत
सारा धन धन्य दास दासियाँ देकर अपनी पुत्री को विदा किया था पति पत्नी डोली पे बैठ के
पीछे पीछे चल रहे है आइये अब जानते है की साहूकार और उसकी पत्नी क्या कर रहे है
जान सोचा की मेरे पुत्र की आयु तो बारह की हो चुकी है I
M: -साहूकार पत्नी संग दोनों छत पर जाते है
पुत्र शोक में बैठे के दोनों नीर बहाते है
बारह साल तो गुजरे गए है मर गया होगा लाल
उसी सोच में उन दोनों का हाल हुआ बेहाल
उन दोनों ने सोच लिया था दे देंगे हम प्राण
हम भी अब ना रहेंगे ज़िंदा जब ना रही संतान
अंतिम बार पुकार रहे हम है शंकर भगवान
पुत्र वियोग में हम दोनों भी चले गवाने जान
छोड़ के धरती हम दोनों अब स्वर्ग को जाते है हम कथा सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -पति पत्नी दोनों छत कूदने वाले ही होते है तभी सेठ का साला नीचे से आवाज लगता है दीदी
जी बहनोई जी आरती की थाली सजा के ले आओ आपकी पुत्र वधु को लेकर आया हूँ ये सुन
के पति पत्नी दोनों चौंक जाते है पुत्र की आयु मात्र बारह वर्ष ही बताई जाती है और बारह वर्ष
तो पुरे हो चुके है पत्नी पटनी दोनों उससे शपथ खिला के कहते है तुम सत्य बोल रहे हो ना
उसने कहाँ विश्वास ना हो तो चलके देखो गांव के बहार बाग़ में डोली के साथ साथ हजारो
दास दसिया और स्वर्ण भंडार के साथ पड़ाव दाल रखा है दोनों ख़ुशी ख़ुशी उतर आते और
पुत्र को देखने के लिए बाग़ की तरफ दौड़ते है -
M: -दौड़ के दोनों बाग़ में पहुंचे रुका जहाँ डोला
पुत्र वधु को देख के अपने साहूकार बोला
ये सब कृपा है भोले की गया हूँ मै ये जान
बड़े दयालु बड़े कृपालु है शंकर भगवान्
पुत्र वधू को लेकर अपने घर में आते है
पुरे साल खुशहाल मगन हो त्यौहार मनाते
सोमवार की व्रत की महिमा सबसे उत्तम है
सोमवार के व्रत का फल सबसे सर्वोत्तम है
कथा लिखी सुखदेव काला गाके सुनाते है
सावन के सोमवार की महिमा गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Sawan Somwar Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |