Sant Premanand Maharaj Ji Ki Gatha
Lyrics
M: -हम प्रेमानन्द जी महाराज की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
हम प्रेमानन्द जी महाराज की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -प्रथम गणेश को नमन हमारा जय जय श्री गणेश
लाज हमारी आप शरण है काटों फंद कलेश
संत श्री हरि प्रेमानन्द जी निर्मल बड़े सरल
वृंदावन में करे निवास जो ह्रदय से निर्मल
करते सदा सत्संग सदा सद् मार्ग दिखाते है
कलियुग में भटके लोगो को युक्ति बताते है
यूपी का है जिला कानपुर पावन कहलाया
सरसौल के अखरी गॉव में शुभ दिन था आया
ब्राह्मण घर में प्रेमानन्द जी जन्म को पाते है, पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -माता आपकी रामा देवी जिनका सरल स्वभाव
शंभू पांडे पिता आपके जिन ह्रदय हरि भाव
साधु संतों की सेवा करना माँ का सदा करम
भूखों को भोजन करवाना उनका रहा धरम
सद् मार्ग पर चलना माता ने है सिखलाया
पांचवीं कक्षा से गीता के ज्ञान को है पाया
श्री सुख सागर आपने पढ़ना फिर तो शुरु किया
राम नाम और श्री कृष्णा का जाप भी शुरू किया
तेरह वर्ष की उम्र में फिर ये दीक्षा पाते है पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -नौवी कक्षा में आपने एक संकल्प लिया
आध्यात्मिक जीवन जीने का फिर प्रण किया
आपके दादा भी संन्यासी भक्तों कहलाए
बाल ब्रह्मचारी नाम वो दादा से पाए
मानव जीवन क्या है भक्तों रहस्य ना जाना है
क्या है जीवन समझ गए ये ध्यान लगाना है
फिर तो सच के उजागर को वो घर से निकल पड़े
मोह माया को त्याग हरि चरणों में हुए खड़े
आगे क्या होता है भक्तों वो बतलाते है, पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -आप तो ज्ञानमार्गी फिर सन्यासी कहलाए
हर क्षण पाया ज्ञान को जीवन में अति हर्षाए
श्री कृष्ण की लीला देखके आपने ठाना है
भक्ती का पथ जीवन सार है आपने माना है
श्री कृष्ण की लीला भक्तों जग मैं बड़ी अपार
लेके आशा श्री कृष्ण से पाने को उद्धार
सुत्रो के अनुसार तुम्हे एक बात बताते है
संत जीवन प्रारम्भ मे ये तो काशी आते है
क्या करते है काशी में रहस्य बताते है, पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -कई दिनों तक भूखे रहकर किया प्रभू का ध्यान
गंगा के तट तीन प्रहर किया रोज स्नान
तुलसी घाट पे पूजन करके करते हरि गुणगान
मिल जाता तो भोजन करते वरना जल का पान
धीरे धीरे इनकी ख्याति बढ़ने लगी चहुँ ओर
किन्तु मथुरा बुला रहा था इनको अपनी ओर
प्रभु इच्छा से प्रेमा नन्द जी मथुरा आए है
अपने तन के रग रग में कुछ अद्भुत पाए है
अब तो बिहारी जी के दर्शन नित ही पाते है पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -मन्दिर अन्दर बैठे बिहारी दर्शन पाए है,
एक दिन वृंदावन में संत जी फिर तो आए है।
श्री राधावल्लभ मन्दिर प्रेमा नन्द जी आए है,
गोस्वामी मोहित मराल को वो फिर पाए है।
मोहित जी ने संत गुरु गौरांगी मिलवाए,
भक्ती पाठ फिर प्रेमा नन्द जी गुरुवर से पाए।
गुरु पाने की अभिलाषा फिर आपकी पूर्ण हुई,
बदल गया फिर जीवन सारा प्रभु की कृपा हुई।
श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय से दीक्षा पाते है, पावन कथा बताते है।
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है। (06)
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -आपने राधा रानी को आराध्य बनाया है
श्री लाड़ली पर सारा जीवन ही लुटाया है
वृंदावन का श्रीहित राधा केली का स्थान
जहां विराजत प्रेमानन्द जी पावन वो स्थान
आपकी शिक्षा नौजवानों ने है अपनायी
देश विदेशों में भी आपने लाखों अनुयाई
रात्रि काल जब छटीकरा की सड़क पे जाते थे
कई हजारों भक्तों से तुम तो घिर जाते थे
किन्तु स्वास्थ्य के चलते बस ध्यान लगाते है, पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -कई सालों से प्रेमनन्द जी रहते है बीमार
दोनों किडनी काम ना करती कहते वैद्य हजार
किन्तु रोजाना भक्तों को देते हो तुम उपदेश
कलियुग में हरि नाम खिवईय्या देते है संदेश
कई भक्त किडनी का उनको करना चाहते दान
मना किया है संत श्री ने देकर उनको ज्ञान
प्रेमानन्द जी राधा राधा जपते सदा ही नाम
एक किडनी का नाम है कृष्णा दूजी राधा नाम
प्रेमानन्द जी कलियुग के उद्धार कहाते है, पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -संत श्री प्रेमानन्द के लाखों भक्त हुए
करते सदा उपकार सदा ही सब पर दया किए
देश के जाने माने लोग यहाँ दरस को आते है
इनका आशीर्वाद पाकर धन्य हो जाते है
सभी धर्म के संत गुरु जन आते वृंदावन
प्रेमानन्द के दर्शन पाकर करते मन पावन
देवेश प्रेमानन्द जी की कथा सुनाते है
मुनेन्द्र प्रेम जी नगला अमीर के कलम चलाते है
प्रेम तनय श्री संतों को नित शीश झुकाते है, पावन कथा बताते है
परम् भक्त राधा रानी के ये कहलाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Sant Premanand Maharaj Ji Ki Gatha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |