Close Menu
Subscribe :

Katha Shri Devkinandan Thakur Ji Maharaj
Song

Katha Shri Devkinandan Thakur Ji Maharaj

Anuj Yadav • Katha Shri Devkinandan Thakur Ji Maharaj • 2026 • 00:13:10 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Anuj Yadav

Lyrics

Katha Shri Devkinandan Thakur Ji Maharaj • Anuj Yadav

M: -हम देवकीनन्दन ठाकुर जी कथा सुनाते है जीवन गाथा गाते है

श्री राधा सर्वेश्वर जी की जो लगन लगाते है, हम कथा सुनाते है।

धर्म सनातन के रक्षक इन्हे सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है।

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -भारत का एक राज्य है यूपी पावन कहलाया

श्री कृष्ण की जन्म स्थली का कण कण भाया

जनपद मथुरा गॉव ओहावा जन्म को पाए है

12 सितंबर 1978 तिथि बतलाए हैं

ब्राह्मण कुल में जन्मे वो उच्च शिक्षा पाए हैं

माता अनुसूइया नित आपको लाड़ लडाए है

राजवीर शर्मा पिता जी आपके कहलाए

भक्ती भावना अन्तरमन में जन्म से ही पाए

मात् पिता नित ठाकुर जी के मंगल गाते है पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -मात् पिता ने बचपन में कुछ लक्षण पाए थे

देख महान् लक्षण दोनों ही हर्षाए थे

छ: वर्ष की आयु फिर घर को छोड़ दिया

वृंदावन में राम कृष्ण का रुप का पाठ किया

श्री धाम वृंदावन में ये समय विताए है

पुरुषोत्तम आचार्य शरण में फिर ये आए है

आगे चलकर निंबार्क सम्प्रदाय को अपनाया

गुरु शिष्य की रीति के चलते शिक्षा को पाया

आगे क्या होता है भक्तों वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -13 वर्ष की आयु में था वैदिक ज्ञान मिला

देवकीनंदन के मन में आध्यात्मिक कमल खिला

श्रीमद् भागवत पुराण को भक्तों गुरु से पाया है

महापुराण के छंदों पर नित ध्यान लगाया है

जब तक वेदों को ना पढ़ते ना करके भोजन

थोड़े समय में ही पाया वेदों का है अध्ययन

वैदिक और आध्यात्मिक मे तुम डिग्री पाए हो

अंग्रेजी में स्नातक कर ख्याति पाए हो

महाराज फिर ग्रंथों से नित जुड़ते जाते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -कृष्ण की भक्ती में खो जाते लगते मूर्ति समान

भक्तों ने फिर ठाकुर जी है दिया इन्हे उपनाम

देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज कहाते है

लाखों की जुट जाती भीड़ ये कही भी जाते है

सन् उन्नीस सौ सत्तानवे दिल्ली में आए है

किया कथा का वाचन सबके मन को भाए है

प्रेम भावना संस्कार की करते नित ये बात

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई भी सुनते दिन और रात

देश विदेशों में भी ये वाचन को जाते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -दो हजार एक में गए विदेश में वाचन दे आए

तब से कई देशों में ये ख्याति है पाए

इनकी वाचन सुनने को लाखों जन आते है

भारतीय संस्कृति और सभ्यता के गुण गाते है

आपने विश्व शांति सेवा का निर्माण किया

रीति कुरीति के आंदोलन का भी संचार किया

आपने गौ रक्षा का भी आंदोलन शुरु किया

जगह जगह पर गौ रक्षा का है उपदेश दिया

धर्मार्थ कारज को तन मन से ये निभाते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -दहेज प्रथा और छूआछूत और गंगा प्रदूषण

देवकीनन्दन सामाजिक सेवा में है अर्पण

देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज कहाते है

राम कृष्ण वेदों में वर्णित कथा सुनाते है

लाखों भक्त है आते सुनने वो अमृत धारा

ऐसा देते प्रवचन जो लगता अति प्यारा

कई चैनलों पर टीबी पर करते है वाचन

शुद्ध और साधारण जीवन करते है यापन

यूपी की सरकार से यूपी रत्न ये पाते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -निर्धन और विकलांगो का ये करते है सम्मान

दहेज रहित ये करके शादियाँ करते पुण्य का काम

देवकी नन्दन का वाचन है भक्तों मथुर सरल

अंदमाता है पत्नी इनकी जो गुणवान विमल

विश्वव्यापी शांति ट्रस्ट आप चलाए है

निर्धन निर्बल के मसीहा बनकर आए है

निर्धन छात्रों का विकास आप तो चाहे है

आप शरण में कई वृद्ध चलकर आए है

देवांश है पुत्र आपका सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

M: -गौशाला भी बनी यहां पर नित होती सेवा

देवकीनन्दन चाहते है बस मुक्ती की मेवा

कई सम्मान देवकीनन्दन जी ने पाए है

विश्व पटल पर धर्म सनातन हो ये चाहे है

ठाकुर जी को देवकीनन्दन शीश नवाते है

कह अनमोल वचन ये भक्तों के मन भाते है

अनुज यादव देवकी नन्दन की गाथा गाऐं

मुनेन्द्र प्रेम जी नगला अमीर के अपनी कलम चलाए

प्रेम तनय नित राधे कृष्णा को ही ध्याते है, पावन कथा सुनाते है

देवकीनन्दन धर्मपरायण जो कहलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: - मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्

ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Katha Shri Devkinandan Thakur Ji Maharaj

Open in YouTube

Credits

Song Title Katha Shri Devkinandan Thakur Ji Maharaj
Album Katha Shri Devkinandan Thakur Ji Maharaj
Main Vocalist / Singer Anuj Yadav
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Devkinandan Thakur
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40