Close Menu
Subscribe :

Mahakumbh Ki Katha
Song

Mahakumbh Ki Katha

Devesh Kundan • Mahakumbh Ki Katha • 2026 • 00:17:27 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Mahakumbh Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -नमस्कार भक्तो आज में आपको महाकुम्भ की परम् आनंदमयी कथा सुनाने जा रहा हूँ

भक्तो बताया जाता है की ये बारह कुम्भ होता है चार कुम्भ पृथ्वी पर और आठ कुम्भ

देवलोक में होते है भक्तो प्रयागराज तीर्थ संसार में सर्वश्रेष्ठ स्थल माना जाता है दुनिया

भर से तमाम साधु संत यहाँ स्नान कर पुण्य प्राप्त करते है हवन यज्ञ दान और जप

करते है तो आइये भक्तो यहाँ कुम्भ के पावन स्नान करके गंगा माई की जय बोलकर

कथा का प्रारम्भ करते है प्रेम से बोलिये गंगा मैया की जय -

M: -हम महाकुम्भ प्रयाग राज की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

चलो दान पुण्य और हवन यज्ञ हम भी करवाते है पापो से मुक्ति पाते है

संगम तट से स्नान का हम भी लाभु उठाते है चलो डुबकी लगाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान करो हवन यज्ञ और दान

ये संगम तीर्थ महान माँ गंगा करे कल्याण

वार्ता: -भक्तो यहाँ गंगा यमुना और माता सरस्वती का पावन संगम होता है यहाँ नागा साधु

औघड़ शाही स्नान को आते है उनके पावन चरणों से प्रयागराज की भूमि पावन हो

जाती है हाथी घोड़े ऊँटो पर इनकी मनमोहक सवारिया इस तीर्थ को और भी भव्य

और आकर्षक बना देता है जय गंगा मैया -

M: -शाही स्नान को संतो की यहाँ लम्बी लगी कतार

संगम तट पे नागा साधु कर रहे जयकार

कोरस: -कर रहे जयकार

M: -संक्रांति की पावन बेला की डुबकी सभी लगाये

भक्तजनो की भीड़ लगी है सब आनंद उठाये

कोरस: -सब आनंद उठाये

M: -तीर्थ राज प्रयाग कुम्भ तो सबके पाप मिटाये

बड़े बुजुर्ग भी श्रद्धा पूर्वक संगम तट पे आये

कोरस: -संगम तट पे आये

M: -सभी अखाड़ों के साधु भी करतब यहाँ दिखाये

ढोल नगाड़े डमरू चिमटा साधु महंत बजाये

कोरस: -साधु महंत बजाये

M: -अपने अपने चमत्कार सब यहाँ दिखाते है सब यहाँ दिखाते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान जय संगम तीर्थ महान

करो हवन यज्ञ और दान माँ गंगा करे कल्याण

वार्ता: -भक्तो जैसे भारत विश्व की आत्मा है वैसे ही तीर्थराज प्रयाग उसके प्राण है भक्तो जिस

तरह सूर्य चन्द्रमा ग्रहो में सर्वश्रेष्ठ है इसी तरह तीर्थराज प्रयागराज भी सबसे श्रेष्ट है तो

आइये अब हम आपको बताते है ये कुम्भ पर्व क्यों मनाते है इसके पीछे का इतिहास

क्या है आइये हम संक्षिप्त में बताते है -

M: -सागर मंथन की ये कथा है सुनो लगाकर ध्यान

जो भी कथा सुनेगा प्रेम से हो जाये कल्याण

कोरस: -प्रेम से हो जाये कल्याण

M: -यहाँ ऋषि दुर्वासा जो इक बार क्रोध में आये

दिया श्राप सारे देवो को इंद्र देव घबराये

कोरस: -इंद्र देव घबराये

M: -ऋषि श्राप से देवता सारे पड़ गए थे कमजोर

देत्यो के हमले से देवता भागे चारो और

कोरस: -देवता भागे चारो और

M: -दानव के अत्याचार से देवता सब घबराये

इंद्रदेव तब महाप्रभु विष्णु की शरण में आये

कोरस: -विष्णु की शरण में आये

M: -श्री हरी विष्णु जी को अपनी अपनी व्यथा सुनाते है सारा हाल बताते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान जय संगम तीर्थ महान

करो हवन यज्ञ और दान माँ गंगा करे कल्याण

वार्ता: -श्री हरी विष्णु जी ने सभी देवताओ को दानवो संग मिलकर क्षीर सागर का मंथन करके

अमृत निकालने की सलाह बताई श्री हरी विष्णु जी के कहने पर देवताओ और देत्यो से

सागर मंथन करने की तयारी की और मंदराचल पर्वत की मथानी और एक नागवासुकि

की रस्सी बनाकर सागर मंथन करने लगे -

M: -देव्य देवता करते मंथन लेके हरी का नाम

मंथन में से निकल पड़े है देखो रत्न तमाम

कोरस: -देखो रत्न तमाम

M: -इन रत्नो में विष भी निकला देवता हुए उदास

बड़ा भयानक विष कर देगा सृष्टि का भी विनाश

कोरस: -सृष्टि का भी विनाश

M: -शिव जी ने फिर विष ये अपने कंठ में किया धारण

महादेव ने इस संकट का पल में किया निवारण

कोरस: -पल में किया निवारण

M: -इन रत्नो में मूलयवान अमृत तुम्हे बताये

इस अमृत को जो भी पिये वो ही अमर हो जाये

कोरस: -वो ही अमर हो जाये

M: -अमृत पाने को देवता निति बनाते है रणनीति बनाते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान जय संगम तीर्थ महान

करो हवन यज्ञ और दान माँ गंगा करे कल्याण

वार्ता: -भक्तो देवताओ को कभी स्वीकार नहीं था की अमृत पीकर दानव अमर हो जाये

इसलिए अमृत कलश निकलते ही देवताओ ने इंद्रपुत्र जयंत को इशारा किया और वह

कलश को लेकर आकाश में उड़ गए उसके बाद दैत्य गुरु शुक्राचार्य और दानवो ने

उनका पीछा किया और जयंत को बिच रास्ते में ही पकड़ लिया फिर अमृत पाने के

लिए दैत्य और देवताओ में बारह साल तक युद्ध हुआ -

M: -बारह साल तक युद्ध हुआ दोनों में तुम्हे बताये

अमृत पाने के लालच में झगड़ा बहुत मचाये

कोरस: -झगड़ा बहुत मचाये

M: -अमृत कलश के लिए हुई आपस में खिंचा तानी

देव असुर दोनों ही भक्तो करते रहे मनमानी

कोरस: -करते रहे मनमानी

M: -अमृत बह न जाये कलश का चंद्र ने ही बचाया

गुरु ग्रह ने बिच में आके कलश को नहीं छुपाया

कोरस: -कलश को नहीं छुपाया

M: -सब ग्रहो का जब संयोग एक जगह होता है

महाकुम्भ का आयोजन तब भूमि पर होता है

कोरस: -तब भूमि पर होता है

M: -इस राशि में ग्रह सभी प्रवेश करते है कुम्भ इसको ही कहते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान करो हवन यज्ञ और दान

जय संगम तीर्थ महान माँ गंगा करे कल्याण

वार्ता: - भक्तो देवता और असुर अमृत कलश के लिए आपस में झगड़ा करने लगे तब विष्णु जी

ने मोहनी रूप धारण किया और अमृत को देत्यो से दूर कर दिया इस कलश को विष्णु

जी ने अपने वाहन गरुड़ को दे दिया तब दानवो ने गरुड़ से झगडा किया छिना झपटी

में कुछ अमृत की बुँदे प्रयागराज में हरिद्वार में और उज्जैन में जा गिरी तभी प्रत्येक

बारह वर्षो में कुम्भ के मेलो का आयोजन होता है -

M: -अमृत बुँदे गिर जहाँ स्थान वो तुम्हे बताये

हरिद्वार प्रयागराज नासिक उज्जैन बताये

कोरस: -नासिक उज्जैन बताये

M: -बारह दिनों तक युद्ध चला वो बारह वर्ष कहाये

महाकुम्भ का पर्व तभी बारह वर्षो में आये

कोरस: -रह वर्षो में आये

M: -चली आ रही परम्परा को सभी है आगे निभाये

संक्रांति के पर्व की खुशिया प्रेम से सभी मनाये

कोरस: -खुशिया प्रेम से सभी मनाये

M: -बूढ़े युवा नर और नारियाँ करे कुम्भ स्नान

डुबकी लगाके सबके ही कष्टों का होये निदान

कोरस: -कष्टों का होये निदान

M: -पंडे और पुजारी यहाँ पूजा करवाते है विधि विधान कराते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान करो हवन यज्ञ और दान

यह संगम तीर्थ महान माँ गंगा करे कल्याण

वार्ता: -भक्तो महाकुम्भ में स्नान करने मोक्ष की प्राप्ति होती है सभी कष्टों और पापो का अंत

होता है प्रयाग राज में महाकुम्भ का विशेष महत्व है यहाँ प्रयागराज में प्रतिवर्ष माघ

मेला और प्रत्येक छह वर्षो में अर्ध कुम्भ और प्रत्येक बारह वर्षो में महाकुम्भ लगता है

ये एक बहुत बड़ा मेला है इसे शाही स्नान भी कहते है भक्तो प्रेम से बोलिये शंकर

भगवान की जय -

M: -नागा साधुओ की सुन्दर ये झांकी तुम्हे दिखाई

कोई हाथी कोई घोडा ऊंट पे बैठ के आये

कोरस: -ऊंट पे बैठ के आये

M: -तिलक भभूति तन पे सोहे शोभा कही ना जाए

हर्ष उल्लास उमंग लिये शाही स्नान को आये

कोरस: -शाही स्नान को आये

M: -निरंजनी और अन्य अखाड़े शोभा रहे बढ़ाये

ढोलक डमरू बजा बजा के संत कीर्तन गाये

कोरस: -संत कीर्तन गाये

M: -कुम्भ स्नान को साधु सब रथ पर है हुए सवार

बम बम के जयकार से ये गूंज रहा संसार

कोरस: -गूंज रहा संसार

M: -सभी का हम प्रयागराज में स्वागर करते सदा सम्मान करते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान करो हवन यज्ञ और दान

यह संगम तीर्थ महान माँ गंगा करे कल्याण

वार्ता: -भक्तो महाकुम्भ में नागा साधु संतो की पेशवाई देखने के लायक होती है भिन्न भिन्न

अखाड़ों के यहाँ संतो का आगमन होता है और हर हर महादेव के नारे गूंज रहे होते है

सब शाही स्नान का आनंद लेते है प्रशासन भी अपनी व्यवस्था बनाये हुए है प्रयागराज

की सारी सड़के फूल पताका से सजाई गयी है कुम्भ बड़ा ही पावन और अलबेला है

बोलिये शंकर भगवान की जय -

M: -महाकुम्भ में सभी देवता स्वर्ग से उतर रहे है

ऐसा लगता है अमृत के बादल बरस रहे है

कोरस: -अमृत के बादल बरस रहे है

M: -लाखो करोड़ो भक्त यहाँ पर करते है स्नान

ब्रम्हा विष्णु शिवजी सबको देते है वरदान

कोरस: - सबको देते है वरदान

M: -लम्बी लम्बी आयु के यहाँ साधु संत है आते

अपनी सिद्धि योग से सबको चमत्कार दिखलाते

कोरस: -सबको चमत्कार दिखलाते

M: -कहे वैरागी महाकुम्भ का पर्व बड़ा ही पावन

त्रिवेणी नदियों के संगम का कर लो सब दर्शन

कोरस: - संगम का कर लो सब दर्शन

M: -बड़े भाग्यशाली यहाँ स्न्नान को आते है मोक्ष और पापो से मुक्ति पाते है

हम महाकुम्भ शाही स्नान की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो महाकुम्भ स्नान कर लो पुण्य और दान

यह संगम तीर्थ महान माँ गंगा करे कल्याण

लेखक :- शफी मोहम्मद

Official Music Video

Mahakumbh Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Mahakumbh Ki Katha
Album Mahakumbh Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Shafi Mohammad (M.S Bairagi)
Genre Devotional
Mood / Devotion Ganga Mata
Festival Maha Kumbh
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40