Close Menu
Subscribe :

Sant Ravidas Ji Ki Katha
Song

Sant Ravidas Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Sant Ravidas Ji Ki Katha • 2026 • 00:14:08 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sant Ravidas Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: - प्रिय भक्तजनो आज हम संत शिरोमणि श्री रविदास जी की कथा का वर्णन करने जा रहे है, प्रिय

भक्तो संत रविदास भारतीय सनातन परंपरा की वो महान शख्सियत है, जिहोने सनातन धर्म में

अपनी विचारधारा से एक नयी ऊर्जा का संचार किया तो आइये ऐसे परम् तपस्वी श्री रविदास जी

की कथा का वर्णन करते है -

M: -हम धर्म परायण अति पावन तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

हम धर्म परायण अति पावन तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -है रविदास जी महान करे लोग सदा गुणगान

देते है जग को ज्ञान संत रविदास जी महान

वार्ता: - प्रिय भक्तजनो श्री रविदास जी ने इस बात को सिद्ध किया की वर्ण व्यवस्था सिर्फ एक

सामाजिक व्यवस्था है आचरण नहीं किसी का किसी जाति विशेष में जनम लेना ही श्रेष्टता प्रमाण

नहीं है उन्होंने अपनी इस विचारधारा को आध्यात्मिक स्तर पर भी काफी शीर्ष पर पहुंचाया -

M: -नमो नमो हे! संत शिरोमणि कोटिश तुम्हे प्रणाम,

अमर आपका प्रेम सदा ही अमर आपका नाम

कोरस: -अमर आपका नाम

M: -गुरु की कृपा पाते जो जन भव तर जाते है

सद्कर्मों से ही गुरु मिलते दया को पाते है

कोरस: -दया को पाते है

M: -आप तो गुरु जी बड़े धनी गुणवान कहाए हो

पार ब्रह्म पर्मेंश्वर की स्वयं भक्ती पाए हो

कोरस: -भक्ती पाए हो

M: -मात् पिता कर्मा संतोखदास कहाए है

चर्मकार परिवार आपका कर्म निभाए है

कोरस: -आपका कर्म निभाए है

M: -गॉव आपका गोवर्धन पुर सभी बताते है पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -है रविदास जी महान करे लोग सदा गुणगान

देते है जग को ज्ञान संत रविदास जी महान

वार्ता: - प्रिय भक्तजनो संत रविदास जी ने इस बात को प्रमाणित किया की मनुष्य का सर्श्रेष्ठ ईश्वर तक

पहुंचना है ईश्वर तक पहुंचने के लिए किसी खास जाती में जनम लेना आवश्यक नहीं है बल्कि श्रेष्ठ

कर्म और आचरण की आवश्यकता है -

M: -जन्म से आपने कर्म सदा सद्गुण अपनाए है

हरि की भक्ती को अपनाकर चैन को पाए है

कोरस: -चैन को पाए है

M: -बड़ी ही निष्ठा धर्म के पथ चल कर्म को नित करते

लगन लगी हरि के चरणों में नित हरि को ही भजते

कोरस: -नित हरि को ही भजते

M: -एक बार की बात है भक्तों तुम्हे सुनाते है

सत्य है ये घटना जो आज तुम्हे बताते है

कोरस: -आज तुम्हे बताते है

M: -चर्मकार का कार्य जो होता वो नित करते है

रविदास की कुटिया पर एक ब्राह्मण आते है

कोरस: -एक ब्राह्मण आते है

M: -आगे क्या होता है भक्तों ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है।

कोरस: -है रविदास जी महान करे लोग सदा गुणगान

देते है जग को ज्ञान संत रविदास जी महान

वार्ता: - प्रिय भक्तजानो संत रविदास जी का जनम चूँकि चर्मकार वंश में हुआ था अतः वह चर्मकारों का

जो कार्य होता है वही करते थे और भगवत भक्ति में भी लीन रहते थे एक बार एक ब्राह्मण उनकी

कुटिया में आते है फिर क्या होता कथा के माध्यम से जानते है -

M: -नमन किया ब्राह्मण ने रवि को और है बतलाया

जा रहा गंगा नहाने को दर्शन करने को आया

कोरस: -दर्शन करने को आया

M: -ब्राह्मण की सुन बात संत ने फिर है बतलाया

देना भेंट ये मुद्रा मां को ब्राह्मण को समझाया

कोरस: -ब्राह्मण को समझाया

M: -लेकर मुद्रा ब्राह्मण ने फिर किया है प्रस्थान

पहुंच के गंगा के तट पर उसने माँ को किया प्रणाम

कोरस: -माँ को किया प्रणाम

M: -तभी वहां पर मां गंगा ने अचरज बड़ा किया

ब्राह्मण के हाथों से आकर भेंट को मां ने लिया

कोरस: -भेंट को मां ने लिया

M: -मुद्रा के बदले में ब्राह्मण कंगन पाते है, पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -है रविदास जी महान करे लोग सदा गुणगान

देते है जग को ज्ञान संत रविदास जी महान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो जब रविदास जी का उपहार गंगा माँ ने स्वीकार कर लिया और प्रमाण स्वरूप सोने

का एक कंगन दिया तो ब्राह्मण अचरज में पड़ जाते है उन्हें ये लगता है की ये कैसी कृपा है क्योकि

में तो जनम से भी श्रेष्ठ हूँ और नित्य पूजा कर्म भी करता हूँ लेकिन मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ

आगे क्या होता है कथा के माध्यम से जानते है -

M: -करि स्नान को ब्राह्मण देव वहां से आए है

रास्ते में फिर ब्राह्मण देव जी युक्ती बनाए है

कोरस: -ब्राह्मण युक्ती बनाए है

M: -सोच रहे कि राजा को गर कंगन देदे हम

खुश हो जायेगे राजा से पायेगे धन को हम

कोरस: -पायेगे धन को हम

M: -ब्राह्मण देव ने राजा को जा कंगन भेंट किया

राजा ने खुश होकर ब्राह्मण को है धन दिया

कोरस: -खुश होकर के धन दिया

M: -कंगन रानी ने देखा तो मन को भाया है

दूसरा कंगन लाने को फिर तो बतलाया है

कोरस: -फिर तो बतलाया है

M: -राजा फिर तो ब्राह्मण को महलों में बुलाते है पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -है रविदास जी महान करे लोग सदा गुणगान

देते है जग को ज्ञान संत रविदास जी महान

वार्ता: - प्रिय भक्तजनो आपने सुना तो होगा ही लालच बुरी बला है, कुछ ऐसा ही होता है जब माँ गंगा के

उपहार को ब्राह्मण रख लेते है और अत्यधिक धन की लालसा में राजा को देकर अपने लिए एक

नयी मुसीबत खड़ी कर लेते है फिर क्या होता है कथा के माध्यम से जानते है -

M: -बोले राजन ब्राह्मण दूजा कंगन लाओगे

नही जो लाए कंगन तो फिर दण्ड को पाओगे

कोरस: -तो फिर दण्ड को पाओगे

M: -राजा की सुन वाणी ब्राह्मण अति घबराया है

दौड़ा दौड़ा रविदास के पास में आया है

कोरस: -पास में आया है

M: -सारी बाते ब्राह्मण ने रविदास को बतलायी

दास आपके शरण गुरु जी अर्जी है लगायी

कोरस: -अर्जी है लगायी

M: -अपनी कठोती से जल ले गंगा को याद किया

माँ गंगे ने रविदास को कंगन दूजा दिया

कोरस: -कंगन दूजा दिया

M: -रविदास से ब्राह्मण देव जी कंगन पाते है पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -है रविदास जी महान करे लोग सदा गुणगान

देते है जग को ज्ञान संत रविदास जी महान

वार्ता: -प्रिय भक्तो प्रेम से बोलिये संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जय मन चंगा तो कठोती में गंगा,

इस बात को संत रविदास जी ने पूरी तरह प्रमाणित कर दिया, और मानवता को मनवा होने का

पाठ पढ़ा गए -

M: -राजा ने ब्राह्मण से दूजा कंगन पाया है

खोल दिए भण्डार खूब ही दान लुटाया है

कोरस: -खूब ही दान लुटाया है

M: -गुरु रविदास ने जीवन अपना भजन बनाया है

परोपकार करना नित ही फिर कर्म बनाया है

कोरस: -नित ही कर्म बनाया है

M: -संत शिरोमणि रविदास बड़े महान् कहाए है

कई गाथाए प्रचलित जिनसे ख्याति वो पाए है

कोरस: -जिनसे ख्याति वो पाए है

M: -मन चंगा तो कठौती में गंगा जी आ जाती

कई रचनाएँ रविदास की जो ख्याति पाती

कोरस: -जो ख्याति पाती

M: -मुनेन्द्र प्रेम जी लिखे देवेश कुन्दन गाते है, पावन कथा सुनाते है

संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -है रविदास जी महान करे लोग सदा गुणगान

देते है जग को ज्ञान संत रविदास जी महान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Sant Ravidas Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sant Ravidas Ji Ki Katha
Album Sant Ravidas Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Sant Ravidas
Festival Ravidass Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40