Close Menu
Subscribe :

Shiv Amritwani
Song

Shiv Amritwani

Shikha Bhargava • Shiv Amritwani • 2026 • 00:05:41 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Shikha Bhargava

Lyrics

Shiv Amritwani • Shikha Bhargava

मस्तक चंद्र शीश गंग धारा जय शिव शंकर जय ओमकारा

मन दर्पण में शिव को बसा लो जीवन अपना धन्य बना लो

देवो के महादेव है नायक दास जनो के सदा सहायक

शीतल छवि बड़ी सुखदायी करुणा करण करे करुणाई

शिव शंकर है घट घट वासी अजर अमर है शिव अविनाशी

पीके हलाहल ये दर्शाया शिव से धन्य जीवन पाया

आदि अनादि है आदि योगी शमशानी शिव सती वियोगी

प्रारम्भ अंत मंध्य ना कोई शिव सम और ना है कोई

ज्योतिर्लिंग में आप विराजे बैल पत्र सर ऊपर साजे

बहे निरंतर जल की धारा नृत्य करे शिव लिंग उदारा

लंकापति जब रावण आया कर में जब शिवलिंग उठाया

चला वेग से लंका जाए बिच राह लघुशंका आये

कैसे शिवलिंग धरि धरा पर सोच रहा वो खड़े धरा पर

विष्णु बैउ बनकर आये देखके रावण को मुस्काये

रावण ने बैजू को पुकारा एक काम तुम करो हमारा

शिवलिंग शीश धरो पल भर को इतना काम हमारा कर दो

शिवलिंग लेके चला में लंका सत्ता रही है मुझे लघुशंका

निवृत होकर में आता हूँ शिवलिंग तुमसे ले जाता हूँ

बैजू बोलै जल्दी आना मुझको है जल्दी घर जाना

देर अधिक नहीं रुक पाउँगा ले शिवलिंग चला जाऊंगा

आओ शीघ्र उसे बतलाया फिर रावण लघुशंका ढाया

विष्णु जी की देखो माया लघुशंका का वेग बढ़ाया

लघुशंका मिटती नहीं समय निकलता जाए

माया श्री जगदीश की रावण समझ ना पाए

सुबह से हो गयी शाम वहां पर शिवलिंग बैजू थाम वहां पर

खड़े खड़े बैजू उच्चारा तक गया पूरा बदन हमारा

कहाँ हो तुम जल्दी आ जाओ शिवलिंग अपने शीश उठाओ

देर हो रही घर जाता हूँ शिवलिंग यही में धर जाता हूँ

रावण व्याकुल था अति चिंतित होती नहीं लघुशंका निवृत

बैजू जोर जोर चिल्लाये कही वो शिवलिंग धर ना जाए

बीत गयी जब लम्बी देरी बैजू ने ना करी देरी

शिवलिंग को धर दिया धरा पर उधर से रावण चला नहाके

रावण वहां लोट के आया शिवलिंग धरा धारा पर पाया

जोर जोर से वो चिल्लाया शिवलिंग पुनः उठा नहीं पाया

रोये चीखे जोर लगाए लेकिन शिवलिंग उठा ना पाए

किसी लगी उसे लघुशंका छोड़ के शिवलिंग चला वो लंका

शिवलिंग जहा गया था धर के है विख्यात नाम देवधर के

बेधिनाथ का धाम है पावन निज शिवशंकर नाम सुहावन

भीड़ लगी प्रतिदिन संतन की भोले नाथ के अभिनंदन की

लगती भीड़ यहाँ अति भारी यहाँ विराजे शिव त्रिपुरारी

दर्शन कर लो बैजनाथ के शिव वरदानी भोलेनाथ के

भव बंधन सब कट जायेगा मोक्ष मार्ग तभी मिल जायेगा

महिमा है शिव ओमकार की महिमा शिव के सोमवार की

सोमवार दिन सोमनाथ का वरदानी शिव भोलेनाथ का

जय अभियंकर जय शिव शंकर दया करो सुखदेव के ऊपर

हाथ रखो अविनाश के सर पर आये नाथ तुम्हारे दर पर

हाथ जोड़ विनती करू काटो विघ्न कलेश आन बसों ह्रदय मेरे गौरा पति महेश

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Shiv Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shiv Amritwani
Album Shiv Amritwani
Main Vocalist / Singer Shikha Bhargava
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40