Close Menu
Subscribe :

Ganesh Chaturthi Vrat Katha
Song

Ganesh Chaturthi Vrat Katha

Pawan Sharma (Pawan Brijwasi) • Ganesh Chaturthi Vrat Katha • 2026 • 00:19:09 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

Lyrics

Ganesh Chaturthi Vrat Katha • Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)

M:-हम श्री गणेश चतुर्थी व्रत का सार बताते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌

M:-कब से चली ये रीति है व्रत की सब समझाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-जय गणपति जय गणराजा जय गौरी पुत्र गणेश,

चन्दन तिलक करूं वन्दन मैं काटो सभी कलेश।

आप तो रिद्धि सिद्धि भगवन बुद्धि के दाता हैं,

विघ्न विनाशक संकट हरता भाग्य विधाता हैं।

शिव शंकर के आप तो भगवन राज दुलारे हैं,

माँ गौरा के तुम तो भगवन प्राणन प्यारे हैं।

एक गाथा है पौराणिक जो तुम्हे सुनाता हूं,

नर्मदा तट पर शिव गौरा का खेल दिखाता हूँ।

बड़ा ही सुन्दर तट है नर्मदा का बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (01)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-सुन्दर और मनोहर तट है मन को भाया है,

चौपड़ खेलने का माता ने मन बतलाया है।

बोले शिव जी हार जीत को कौन बतायेगा,

कोई तो साक्षी हो जीत का जश्न मनायेगा।

पार्वती ने तिनकों का फिर पुतला बनाया है,

कर दी प्राण प्रतिष्ठा पास में उसे बिठाया है।

खेल हुआ प्रारम्भ मात् ने पहली चाल चली,

देवयोग वश बार बार माँ को ही जीत मिली।

कौन है जीता पूछा मां ने क्या बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (02)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-बोला बालक जीत हुई है भोले शंकर की,

आप निपुण नही खेल में माता ना हो टक्कर की।

क्रोध में आकर माँ ने उसको लंगड़ा बना दिया,

पड़े रहो यहां कीचड़ में फिर उसको श्राप दिया।

हाथ जोड़कर बोला बालक मुझसे भूल हुई,

क्षमा करो हे! जग जननी तुम सा नही कोई।

श्राप मुक्ति की युक्ति माता मुझको बतलाओ,

ममतामयी मां मुझ पर अपनी करुणा बरसाओ।

क्या बतलाया पार्वती ने वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (03)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-नाग कन्याएँ गणपति का जो व्रत करती है,

करना तुम भी उस व्रत को उपदेश वो देती है।

श्री गणेश का व्रत करने से मुझको पाओगे,

व्रत के पुण्य कर्म से तुम भी भव तर जाओगे।

नाग कन्याएँ वहां एक वर्ष बाद में जब आई,

किया गणेश का व्रत पूजन उसको भी बतलायी।

बारह दिवस उस बालक ने शिव सुत का व्रत है किया,

हो प्रसन्न गणपति जी ने उसको दरश दिया।

क्या वर चाहते हो बालक वो जानना चाहते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (04)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-बोला बालक मुझको चलने की शक्ती दे दो,

मात् पिता होवे प्रसन्न ये मुझको वर दे दो।

इतना दे वरदान गणेश तो हो गए अन्तर ध्यान,

फिर तो श्रापित बालक ने पाया है वो वरदान।

पहुंच गया कैलाश वो बालक शिव जी हर्षाए,

कैसे यहां तक आए हो तुम जानना वो चाहे।

उस बालक ने श्री गणेश का व्रत बतलाया है,

रुठ के गौरा गई पिता घर शिव ने बताया है।

फिर तो श्री गणेश का व्रत शिव करना चाहते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (05)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-फिर तो व्रत करने की शिव ने मन में ठानी है,

किन्तु उससे पहले व्रत की विधि भी जानी है।

इक्कीस दिनों तक किए व्रत को भोले भण्डारी,

गणपति गान को नित करते है शंकर त्रिपुरारी।

व्रत पुण्य को पाया शिव ने गौरा आई है,

क्या जादू कर डाला भोले जानना चाही है।

शिव कैलाशी ने फिर तो वो व्रत बतलाया है,

अद्भुत व्रत है गणपति का माँ मन हर्षाया है।

माँ व्रत करना चाहती है ये वेद बताते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (06)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-पार्वती ने फिर तो गणेश के व्रत को मान लिया,

किया है पूजन गणपति का माँ ने गुण गान किया।

इक्कीस दिनों के व्रत को माता ने अपनाया है,

इक्कीस दिनों के बाद में पूजा थाल सजाया है।

इक्कीस की संख्या में माँ ने फिर थाल सजाया,

पुष्प, दूर्वा, लड्डुअन का फिर भोग लगाया।

व्रत पूजन से फिर तो गणेश खुश हो जाते है,

भाई कार्तिकेय की बुद्धि को पल घुमाते है।

इक्कीसवें दिन आ जाते कार्तिकेय सब हर्षाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (07)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-कार्तिकेय पुत्र को पार्वती ने कथा सुनायी है,

कार्तिकेय ने व्रत और पूजा करनी चाही है।

विश्वामित्र को ये व्रत कार्तिकेय ने है बतलाया,

करके व्रत "ब्रह्म ऋषि" का फिर वर पाया।

श्री गणेश जी भक्तों पर कृपा बरसाते है,

रिद्धि सिद्धि बुद्धि के दाता ये कहलाते है।

इनका व्रत पूजन करने से सद् गति मिलती है,

मन चाह फल मिलता सुख की क्यारी खिलती है।

इक्कीस दिनों के व्रत की महिमा वेद बताते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (08)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-श्री गणेश चतुर्थी व्रत की विधि सुनो धर ध्यान,

कैसे पूजन करते गणेश का खुश होते भगवान।

श्री गणेश चतुर्थी के दिन पहले उठते है,

सरे काम सम्पन करके स्नान वो करते है

साफ सुथरे वस्त्रों को फिर धारण करते है,

श्री गणेश के व्रत पूजन का प्रण फिर लेते है।

सारे दिन रहते है व्रत मंगल गाते है,

शाम को फिर प्रदोष काल में थाल सजाते है।

एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (09)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-फिर तो श्री गणेश की प्रतिमा को नहलाते है,

वस्त्र पहनाकर चौकी पर गणपति बैठाते है।

ग्यारह जोड़ी दूर्वा अक्षत फल को चढ़ाते है,

पुष्प माल सिंदूर सुपाड़ी आपको भाते है।

ध्वजा नारियल और जनेऊं आप पे चढ़ाते है,

बूंदी मोदक का गणपति को भोग लगाते है।

घृत का दीप जला गणपति को करते है वन्दन,

गज मुख पर सजता है भक्तों भाल तिलक चन्दन।

श्री गणेश चालीसा फिर सुनते सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (10)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-श्री गणेश के मंत्रों का भी करते उच्चारण,

आरती गाते गणपति की है झुकते है चरणन।

अंत में भूल चूक की प्रभू से क्षमा मांगते है,

चन्द्र दर्शन करते हुए फिर अर्घ्य को देते है।

उसके बाद फिर तो भक्तों भोजन है करते,

श्री गणेश की कृपा से सब संकट है टलते।

रोग दोष अमंगल इनसे सब घबराते है।

श्री गणेश विनायक लम्बोदर कहलाते है।

पार ब्रह्म अवतार गजानन जी कहलाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (11)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-इक्कीस दिन तक व्रत पूजन जो इनके करता है,

मन वांछित फल श्री गणेश से वो तो पाता है।

सब देवों में इनकी पूजा पहले की जाती है

ऋषि मुनि क्या सारी सृष्टि इनको है ध्याती।

कोई भी पूजा अर्चना चाहे करता कोई हवन,

पूरण ना हो पाता भक्तों श्री गणेश के बिन।

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है,

वृजवासी गणपति चतुर्थी की कथा सुनाते है।

व्रतों मे उत्तम शिव जी इस व्रत को बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।

व्रत की महिमा क्या है भक्तों तुम्हे बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (12)

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Ganesh Chaturthi Vrat Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Ganesh Chaturthi Vrat Katha
Album Ganesh Chaturthi Vrat Katha
Main Vocalist / Singer Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Ganesh Ji
Festival Ganesh Chaturthi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40