Shri Kashi Vishwanath Ki Katha
Lyrics
M: -हम काशी विश्वनाथ की पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
काशी की पावन भूमि को हम शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
हम काशी विश्वनाथ की पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -काल को टालने वाले तेरी जय हो विश्वनाथ
करे नमन यमराज तुम्हारी कभी न टाले बात
हटे ना मंदिर से जो दृष्टि एक बार जो ठहरी
टिकी हुई त्रिशूल के ऊपर काशी धाम की नगरी
चमत्कार करते है नित नित विश्वनाथ भगवान
अपने भक्तो को देते है मन इच्छा वरदान
विश्वनाथ की कथा का भक्तो अब हम करे बखान
हाथ जोड़ कर महाप्रभु का करते है हम ध्यान
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -पौराणिक ये कथा है भक्तो ऋषि मुनि बतलाते
विवाह बाद शिव पार्वती कैलाश गिरी पे रहते
इक दिन बोली पार्वती माँ सुन लो भोलेनाथ
सभी देव अपने घर में रहते पत्नी के साथ
अपना कोई घर ही नहीं ये समझ ना आयी बात
सोने की लंका लेकर रावण ने कर दी घात
दूजी जगह के बारे में प्रभु अब तो करो विचार
अपना भी अब होना चाहिए प्यारा सा घर द्वार
बहुत ही सुन्दर काशी नगरी शिव ये कहते है शिव गौरा से कहते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -काशी में फिर आये शिव जी पार्वती के साथ
ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थित हो गए भोलेनाथ
विश्वनाथ भगवान हो गए काशी के महाराज
महादेव अपने भक्तो की रखते सदा ही लाज
काशी के इक ब्राह्मण की अब तुमको कथा सुनाये
बड़ी ही रोचक बड़ी की सच्ची गाथा तुम्हे सुनाये
ललिता घाट के पास ही भक्तो विश्वनाथ का द्वार
उसके निकट ही रहता था इक पंडित का परिवार
परम भक्त वो विश्वनाथ का तुम्हे बताते है आगे कथा सुनाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -पति पत्नी दोनों ही दुखी थे उनके नहीं औलाद
उसको ये विशवास था इक दिन सुनेंगे भोलेनाथ
सूर्य उदय से पहले वो गंगा के घाट पर आता
करता था स्नान वो पंडित शिव का ध्यान लगाता
भक्तो की कतार में सबसे पहले वो लग जाता
गंगा जल वो अर्पित करता शिव का ध्यान लगाता
विश्वनाथ नाथो के नाथ दे दो मुझको औलाद
बहुत दुखी हूँ बाबा में तो सुनो मेरी फरियाद
बरसो से हम बाबा तेरी मंदिर आते है तुमसे अर्ज लगाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -भर दो मेरी झोली भगवन लेलो मेरी खबरिया
में ब्राह्मण निर्धन गरीब हूँ कच्ची मेरी झुपड़िया
रुखा सूखा खाकर में तो अपना काम चलाऊ
घर में नहीं औलाद प्रभु में तो निराश हो जाऊ
रो रोके वो करे प्रार्थना शिव को रोज मनाऊ
नित नियम से विश्वनाथ की पूजा करने आये
सोच रहे है शिव जी इस पगले को क्या बतलाऊ
इसके भाग्य में पुत्र नहीं कैसे इसको समझाऊ
भक्तो का दुःख भोलेशंकर देख ना पाते है दया उनपे बरसाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -गंगा माँ भी करे सिफारिश विनती सुनो भगवान
भक्त तुम्हारा बहुत दुखी है दे दो इसे संतान
बार बार माँ पर्वती भी शिव से करे फरियाद
ब्राह्मण आप का परम भक्त है दे दो इसे औलाद
इक दिन भोलेनाथ को अपने भक्त पे दया आयी
भोलेशंकर विश्वनाथ ने महिमा इसे दिखाई
रात को जब ब्राह्मण सोया तो सपना उसको आया
गंगा घाट पर शिव शंकर ने दर्शन उसे दिखाया
उस ब्राह्मण को शिव शम्भु क्या वचन सुनाते है हम कथा सुनाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -क्या चाहता है भक्त बताये पूछ रहे भगवान
जो मांगेगा भक्त तुझे में दे दूंगा वरदान
आप तो अन्तर्यामी हो प्रभु जानते मन की बात
बस में आप से ये ही चाहु दे दो मुझे औलाद
उस ब्राह्मण से बोले शिव जी केसा बच्चा चाहे
ज्यादा उम्र वाला तू या फिर कम उम्र का चाहे
चक्कर में पड़ गया वो पंडित बात समझ न पाए
उम्र का इसमें क्या चक्कर है प्रभु आप समझाये
शिव अपने भक्त को सारा भेद बताते है मन की बात बताते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -कम उम्र का बच्चा पांच बरस ही जी पायेगा
ज्यादा उमर का बच्चा चोर डाकू कहलायेगा
पंडित बोला ठहरो प्रभु पत्नी से पूंछ कर आऊं
थोड़ देर में अपना फैसला आप को बतलाऊ
दौड़ा दौड़ा पंडित फिर पत्नी के पास में आये
शिव शंकर की बात वो जाकर पत्नी को बतलाये
पांच बरस का बच्चा देवी बुद्धि मान कहलाए
लेकिन पांच बरस बाद ही बच्चा वो मर जाए
कौन सा बच्चा लोगे हमसे शिव जी पूछते है हम सब सोच ना पाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -पत्नी बोली कम उम्र का बच्चा हम तो चाहे
शिव शंकर को बात हमारी जाकर आप बताये
दौड़ा दौड़ा गया वो पंडित गंगाघाट पे आया
कम उम्र का बच्चा दे दो शिव से वो फ़रमाया
शिव जी बोले जा तेरे घर पुत्र जन्म पायेगा
पांच बरस के बाद वो तेरा बालक मर जायेगा
शिव शंकर ने उस ब्राह्मण को ऐसा वचन दिया है
कुछ ही दिनों में पंडित के घर पुत्र ने जन्म लिया है
आगे क्या होता है भक्तो तुम्हे बताते है किस्सा तुम्हे सुनाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -चार साल का हो गया बालक गुरुकुल पढ़ने जाए
आंगन में वो खेले कूदे मातपिता हर्षाये
चार साल ग्यारह महीने उन्तीसवाँ दिन जब आया
सुबह ये बच्चा मर जायेगा मात पिता घबराया
पहला पहर हुआ रात का पंडित करे विचार
तीजे पहर में बालक को ले जाऊं शिव के द्वार
सूर्य उदय से पहले पंडित गंगाघाट पे आये
खुद ने किया स्नान और बच्चे को भी करवाए
कैसी परीक्षा लेते है भगवान बताते है पावन कथा सुनाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -मंदिर के रस्ते में उस बालक को खड़ा किया है
उस बच्चे को पंडित ने फिर ऐसा ज्ञान दिया है
जो निकले रस्ते से सब के पांव छूते जाना
दर्शन करने वालो से आशीष तू लेते जाना
थोड़ी देर में सप्तऋषि उस रस्ते से जब आये
पांव छुए उस बालक ने तो सप्त ऋषि फरमाए
बोले ऋषि आयुष्मान भव लम्बी उम्र तू पाए
दौड़ के पंडित सम्मुख आया बात ये उन्हें बताये
सप्तऋषि तो भविष्य का सारा हाल जानते है फिर भी धोखा खाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -सप्त ऋषि होते तुम इस बालक को न पहचाने
सुबह ये बालक मर जायेगा भेद आप ना जाने
शिव ने दिया बरदान इसे ये पांच बरस जियेगा
शिव का सच्चा वचन इसे कोई काट नहीं पायेगा
पंडित की सुन बात सारे सप्त ऋषि अब घबराये
अगर जो काटा शिव का बचन तो शिव जी रूठ जाए
उस बालक को ब्रम्हा जी के पास में लेके जाये
सप्तऋषि सोचे बालक से कैसे पीछा छुड़ाए
शिव शंकर के वचनो को कोई काट ना पाते है ऋषि अब तो घबराते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -ब्रम्हा जी बैठे आसन पे सप्तऋषि है आये
किया इशारा बालक को पांव छू कर के वो आये
पांव छुए बालक ने तो ब्रम्हा उससे फरमाए
आयुष्मान भव बालक तेरी लम्बी उम्र हो जाये
बोले ऋषि प्रभु इस बालक को आप ना जान पाए
शिव ने दिया वरदान ये बच्चा पांच बरस जी पाए
आज आखिरी दिन इसका ये सुबह ही मर जायेगा
शिव जी के वरदान को बोलो कौन काट पायेगा
ऋषियों की सुन बात ब्रम्हा जी घबराते है कुछ सोच न पाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -ब्रम्हा उस बालक को लेकर हरी के पास में आये
विष्णु जी गहरी निंद्रा में सोये थे बतलाये
ब्रम्हा जी ने किया इशारा बालक से फरमाए
पांव छुओ विष्णु जी के तुम शुभ आशीष मिल जाए
छुए पांव जब बालक ने तो विष्णु नींद से जागे
आंख खुली तो देखा बालक खड़ा था उनके आगे
आशीर्वाद दिया हरी ने लम्बी उम्र तो पाए
ब्रम्हा जी फिर हाथ जोड़ कर विष्णु से फरमाए
शिव की लीला विष्णु जी भी जान न पाते है धोखा खा जाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -ब्रम्हा बोले विष्णु जी तुमने ये क्या कर डाला
शिव वरदानी ये बालक तो सुबह ही मरने वाला
शिव का है वरदान इसे कैसे काट सकोगे
महाप्रभु की मर्यादा को कैसे आप रखोगे
ब्रम्हा जी की बात सुनकर विष्णु घबराये
उस नन्हे बालक को लेकर शिव के पास में आये
बैठे थे कैलाश पे शिव करते थे तप और ध्यान
जाओ बालक पांव छू लो ये है शिव भगवान
लम्बी आयु हो बालक तेरी शिवजी कहते है आशीर्वाद ये देते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -ब्रम्हा विष्णु शिवजी को वरदान की याद दिलाये
पांच बरस की आयु दी फिर कैसे ये जी पाए
अंतिम रात है इस बालक की कल तो ये मर जायेगा
वचन आप का महादेव कही झूठा ही रह जायेगा
सप्त ऋषियों से बोले शिव आदेश मेरा निभाओ
इस बालक को विश्वनाथ मंदिर में तुम ले जाओ
मेरे विश्वनाथ शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़वाओगे
सप्तऋषि उस बालक से पूजा करवाते है शिव का ध्यान लगाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -पूजा बाद ही सूर्य की पहली किरण भूमि पर छाये
उस बालक के प्राण हरने को यम राज भी आये
यमराज का रूप देखकर बालक डर जाता है
बच्चा दोनों हाथो से शिव लिंग को पकड़ लेता है
बोले है यमराज नहीं कोई चले बहाना है
समय हो गया पूरा तेरा साथ मेरे जाना है
बच्चा बोला शिव शंकर भी साथ मेरे आएंगे
शिव के बिना इस भूमंडल से हम ना जा पाएंगे
उसी समस्य शिव मंदिर में प्रकट हो जाते है यम से वार्ता करते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -बोले है यम राज प्रभु क्यों अपने दरस दिखाए
इस बालक के प्राण हरने हम तो खुद ही आये
शिव शंकर यमराज से बोले सुनो ये बात बताये
ब्रम्हा जी के लेखन से तुम्हे ज्ञान यही समझाये
मेरा इक दिन है ये करोड़ो का बात तुम्हे बताये
इसी हिसाब से पांच बरस के दिन कितने बतलाये
शिव शंकर की बात भक्तो यम के समझ ना आये
अपने धाम को लौट गए यम महिमा शिव ने दिखाई
शिव के सच्चे बचन कभी खाली ना जाते है काल को टाल जाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
M: -ये बालक जब हुआ बड़ा हुआ तो बना ऋषि महान
नामहै इनका सुनलो भक्तो मार्कन्डे भगवान
मृत्यु को परास्त किया है लिखे वेद पुराण
अपने ही महामृत्यु मंत्र का किया है निर्माण
पीपल पत्ते में शिव ने इनको दरस कराये
शिव शंकर की महिमा भक्तो सप्तऋषि ने गायी
काशी विश्वनाथ की महिमा भक्तो अपरम्पार
आओ काशी विश्वनाथ की बोले जय जैकार
भव से मुक्ति पाते है जो काशी आते है शिव का ध्यान लगाते है
काशी की पावन भूमि को शीश झुकाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जय हो नाथो के नाथ जय बाबा विश्वनाथ
जय बाबा विश्वनाथ जय हो नाथो के नाथ
लेखक :- शफी मोहम्मद
Shri Kashi Vishwanath Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |