Close Menu
Subscribe :

Somvati Amavasya
Song

Somvati Amavasya

Rinky Vishwakarma • Somvati Amavasya • 2026 • 00:17:52 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Somvati Amavasya • Rinky Vishwakarma

वार्ता: -ॐ नमः शिवाय भक्तजनो सोमवती अमावस्या की महिमा अपार है सुख सौभाग्य और

पति की लम्बी उमर के लिए इस व्रत को रखा जाता है तो आइये इस व्रत की विधि और

फल जानने के लिए सुने पावन कथा -

F: -हम सोमवती अमावस्या की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते है

इस व्रत से क्या फल मिलता है वह बतलाते हैं हम कथा सुनाते है

इस पावन व्रत की महिमा को हम आज दिखाते हैं पावन कथा सुनाते है

सोमवती अमावस्या की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: - किसी नगर में एक गरीब ब्राह्मण रहता था

जीवन में वह अपने घोर दुखों को सहता था

उस ब्राह्मण के पास एक ही पुत्री थी संतान

जो सुंदर आचरणों वाली थी अतिशय गुणवान

सब प्रकार के विद्याओं में थी वह परम प्रवीन

किंतु गरीबी के कारण थी दशा बहुत ही दीन

इस कारण से उसका ब्याह कहीं ना होता था

दुखी ब्राह्मण रोज अकेले जाकर रोता था

एक रोज उसके घर एक महत्मा आते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

F: -ब्राह्मण के पुत्री ने की अच्छी खातिरदारी

ब्राह्मण ने भी की है सेवा साधू की भारी

साधू के मन को कन्या का संस्कार भाया

कन्या की सेवा में उनका मन अति हर्षाया

बोले तुमको लंबी आयू का देता हूं वर

फिर कन्या के हाथों पर साधू की पड़ी नजर

जब कन्या के हाथों को साधू ने है देखा

बोले इसमें तो विवाह की बनी नहीं रेखा

बातें सुनकर के ब्राह्मण दम्पति डर जाते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तो साधु महात्मा की बात सुनकर ब्राह्मण ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और इस दुःख से

मुक्ति दिलाने को कहा फिर क्या होता है आइये जानते है कथा के माध्यम से -

M: -बोला है ब्राह्मण कोई उपाय तो बतलाएं

कन्या के विवाह का योग शीघ्र ही बन जाए

कुछ विचार करके महात्मा जी ने ध्यान किया

अंतर्दृष्टी से जो देखा वो सब बता दिया

बोले साधू कुछ दूरी पे पड़ता है जो ग्राम

उसमें रहती है इक धोबिन सोना उसका नाम

पती परायण है वह सच्चे आचरणों वाली

उसके घर आंगन में रहती हरदम खुशहाली

बेटा और बहू भी है यह भी बतलाते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -साधू बोले कन्या जो जाए उस धोबिन पास

सच्चे मन से सेवा करें मान करके विश्वास

फिर वह धोबिन इस कन्या की शादी में आए

माथे का सिंदूर मांग में इसके भर जाए

तो कन्या का विधवा पन स्वयं मिट जाएगा

शादी में अड़चन तो किसी तरह ना आएगा

साधू बोले सुनो और इक बात बताता हूं

धोबिन कहीं नहीं आती जाती समझाता हूं

इतना कहकर साधू अपनी राह सिधाते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -ब्राह्मण की पत्नी कन्या को बात बताती है

धोबिन की सेवा को ठीक तरह समझाती है

अगले दिन से प्रातः उठकर कन्या जाती है

धोबिन के घर साफ सफाई करके आती है

एक रोज तो धोबिन बहू को पास बुलाती है

खूब बडाई करती है सब बात बताती है

कहती है वह बहू सोचती हूं मैं तो हर दिन

आप काम कर लेती होगी मां जी मेरे बिन

सास बहू दोनों को अब कुछ समझ ना आते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तजनो सास बहु दोनों यह सोचकर चिंतित हो जाती है की आखिर घर का सारा काम

कर कौन जाता है इस राज का पता लगाने का वह निश्चित करती है फिर आगे क्या हुआ

आइये जानते है कथा के माध्यम से -

M: -सास बहू निगरानी करने लगी उस सुबह उठकर

कौन काम कर जाता है इतनी जल्दी आकर

कई दिनों के बाद एक दिन देखा है छुपकर

कन्या एक काम सारा करती है घर आकर

धोबिन उस कन्या के पैरों में गिर जाती है

फिर कन्या साधू की सारी बात बताती है

सोना पती परायण थी उसमें था तेज अपार

पती बीमार पड़ा था फिर भी हुई आज तैयार

अब आगे की बात सुनो हम तुम्हें बताते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -सोना धोबिन पहले बहू के आगे जाती है

घर की जिम्मेदारी ठीक तरह समझाती है

कहती है सोना जब तक वापस ना आऊं घर

तुम ना जाना कभी कहीं भी रहना बस घर पर

इतना कह के कन्या को साथ बुलाती है

फिर सोना धोबिन उस कन्या के घर जाती है

जैसे माथे का सिंदूर भरा कन्या की मांग

तैसे ही धोबिन के पति ने प्राण दिया है त्याग

सोना धोबिन को सब बात पता चल जाते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -सोना धोबिन बिना अन्न जल निकली थी घर से

पीपल को भंवरी देनी है यही सोच करके

जब तक भंवरी ना दे दूं मैं जल न पाऊंगी

चाहे मर जाऊं, पहले ना प्यास बुझाऊंगी

उसी रोज थी सोमावती अमावस्या पावन

इस कारण से भी उसका भंवरी में ही था मन

ब्राह्मण के घर मिले पुए पकवान अनेक प्रकार

लेकिन उसने ईंटों से दी भंवरी बारंबार

फिर आगे क्या हुआ आज हम सब बतलाते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -ईंटों के टुकड़ों से उसने 108 बार

भंवरी दिया आज पीपल को मन से भली प्रकार

भंवरी देने के पश्चात किया जैसे जलपान

उसके मरे हुए पति में वापस आई है जान

पुनः पती को देखके सोना धोबिन हर्षाई

सोमवती अमावस्या की गाथा को गाई

सौभागिनी नारियों का ये है पावन त्यौहार

इस दिन पति के लिए नारियां करती हैं श्रृंगार

इस दिन शंकर जी गौरा संग पूजे जाते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तजनो सोमवती अमावस्या उत्तम फल देने वाला व्रत है जो भी इस व्रत को करता है

या व्रत की कथा सुनता है उसे इसका लाभ अवश्य प्राप्त होता है -

M: -सोमवती अमावस्या की है महिमा अपरंपार

इस व्रत को नारियां भाव से करतीं मन में धार

पीपल में वेदों ने माना है त्रिदेव का वास

इस कारण इस दिन पीपल की पूजा होती खास

शिव गौरा खुश होकर इस दिन देते हैं वरदान

बढ़ता है सौभाग्य नारियों का होता कल्यान

गीतकार सानंद ने अपनी कलम चलाई है

और रिंकी ने पावन गाथा गाके सुनाई है

कथा भाव से सुनने वाले भव तर जाते हैं पावन कथा सुनाते है

हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी

Official Music Video

Somvati Amavasya

Open in YouTube

Credits

Song Title Somvati Amavasya
Album Somvati Amavasya
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Daddan Chaturvedi (Sanand Sargam)
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Somvati Amavasya
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40