Close Menu
Subscribe :

Choti Diwali Narak Chaturdashi Katha
Song

Choti Diwali Narak Chaturdashi Katha

Satya Prakash Adhikari • Choti Diwali Narak Chaturdashi Katha • 2026 • 00:18:48 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Choti Diwali Narak Chaturdashi Katha • Satya Prakash Adhikari

वार्ता: -भक्तजनो आज हम आपको छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी की महिमा बताने जा रहे

है इस कथा के माध्यम से

M: -हम नरक चतुर्दशी की पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

चौदस तिथि को होती पूजा वेद बताते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तों यह त्यौहार धनतेरस के एक दिन पश्चात तथा दीपावली के एक दिन पूर्व मनाया

जाता है, इस पावन पर्व को कार्तिक माह की चतुर्दशी को मनाते है। तो आइये जानते है कि

हम नरक चतुर्दशी यानि छोटी दीपावली क्यो मनाते है इसके पीछे की क्या पौराणिक कथा

है तो आइये जानते है संगीतमय गाथा के माध्यम से-

M: -द्वापर काल की गाथा भक्तों जो है बड़ी महान्

आठ‌ पत्नियों संग बसे थे द्वारिका में भगवान

श्री कृष्णा जी चैन पूर्वक राज्य चलाते है

एक दिन देवों के राजा फिर द्वारिका आते है

हाथ जोड़कर श्री कृष्णा को नमन किया शत् बार

मुझे बचाओ हे! भगवन करने लगे करुण पुकार

बोले इन्द्र एक दैत्य है भगवन बड़ा बलवान

नाम है भौमासुर उसका दिया ब्रह्मा ने वरदान

पाकर वो वरदान इन्द्र अभिमान बताते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -वर पाकर के दैत्य ने फिर कोहराम मचाया है

ऋषि मुनियों और देव गणों को बहुत सताया है

अपनी नगरी को आकर बद हाल है कर डाला

नरक बनाया सबका जीवन हो गया मतवाला

तभी से उसको नरकासुर कह सबने बुलाया है

इन्द्रासन को छीन लिया उसे अपना बनाया है

देव गणों से उनकी मणियाँ छीनी नरकासुर

दाल नही गलती देवों की ऐसा है भौमासुर

लाज रखो हे गिरधारी हम शीश झुकाते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -तीनों लोक में विजयी हुआ है वो दानव बलवान

अभी छोड़ तो दिया है मुझको हर लेगा वो प्रान

धरती लोक के कई राजाओ को उसने हराया है

उनकी सुन्दर सुन्दर कन्याओ को चुराया है

अपने बन्दी ग्रह में कन्याओ को डाल दिया

करता प्रताड़ित उनको नित ही ऐसा पाप किया

उन्हे बचाकर हे! माधव उनपर उपकार करो

हम देवों पर करो दया दानव संहार करो

सुनकर ऐसी दारुण गाथा वो खड़े हो जाते है, पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय जनों इन्द्र के मुख से इतनी निर्दयी बात सुनकर भगवान श्री कृष्ण क्रोधित हो उठे और

दैत्य नरकासुर का संहार करने को तैयार हो गए और अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ गरुङ

पर सवार होकर श्री कृष्ण प्रागज्योतिषपुर पहुंचते है और अपनी पत्नी सत्यभामा की मदद से

सर्वप्रथम मुर नामक दैत्य का वध करते है,‌जिस कारण भगवान को मुरारी के नाम से जाना

जाता है आइये आगे क्या होता है ये सुनते है -

M: -मुर दानव के छ: पुत्रों का किया है फिर संहार

इतना काज किए कृष्णा जी बड़ गए फिर वो अगार

मुर दानव की‌ मृत्यु हुई जब नरकासुर जाना

सेनापति और सेना लेकर चले वो बलवाना

रण को निकल पड़ा वो दानव वराह प्रभु का लाल

धरती धर्म की माता उसकी हाल था पर बेहाल

वराह रुप में नारायण पृथ्वी को बचाए थे

किया विवाह था पृथ्वी से एक पुत्र को पाए थे

संगति के कारण सुत दावत बन ही जाते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -ब्रह्मा जी के तप से पाया वो शक्ती भारी

एक दिन पाया श्राप कि उसको मारेगी नारी

सारी बात को श्री कृष्णा जी तो जानते थे

धर्म नीति और युद्ध नीति कृष्णा जी मानते थे

रथ पे होके सवार नरकासुर वहां पर आया

रण में आकर उस दानव ने है कोहराम मचाया

नरकासुर ने श्रीकृष्ण से किया युद्ध भारी

श्री कृष्णा ने मार दी उसकी फिर सेना सारी

क्या होता है आगे भक्तों वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -श्री कृष्णा ने सत्यभामा को सारथी बनाया था

नरकासुर के ऊपर वाण मिलके चलाया था

सत्यभामा के संयोग से दानव मार दिया

कार्तिक चतुर्दशी का दिन था जब ये काम किया

ऋषि मुनि और राजा फिर तो करने लगे जयकार

अम्बर से बरसे है पुष्प और पड़े गले में हार

श्री कृष्णा जी फिर तो कारागार में आए है

दस हजार एक सौ कन्याएँ मुक्त कराए है

भगदत्त को अभय दान दे तिलक कराते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तों भगदत्त नरकासुर का पुत्र था जिसे भगवान श्री कृष्ण ने अभयदान दे उसे

प्रागज्योतिष का राजा बनाया और दस हजार एक सौ कन्याओ को कोई भी अपनाने को

तैयार नही था उन सबको श्रीकृष्ण द्वारिका ले आते है नरकासुर के भय में जी रही थी उसके

द्वारा कलंकित अपमानित और लांछित की गयी थी फिर क्या होता है आइये देखते है कथा में -

M: -श्री कृष्ण जी कन्याओ को द्वारिका लाए है

आश्रय देकर श्री कृष्णा जी दया लुटाए है

सारी कन्याएँ श्री कृष्ण को पति मानती है

अपने जीवन का आधार वो उन्हे मानती है

द्वारिका एक भव्य नगर जहां रहता सभी समाज

श्रीकृष्ण जहां के राजा थे जिनके सिर था ताज

भजन कीर्तन करें कन्याएं भक्ती करती रहती

भक्ती भाव से लगी वो रहने कृष्णा जपती रहती

बड़ा ही सुख पाती है वो तो वेद बताते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -एक दूजी कथा है भक्तों जो तुमको बतलाता हूँ

रंति देव धर्मात्मा राजा की बात बताता हूँ

उन राजा ने दान पुण्य और कई यज्ञ किए

अन्न धन काफी लुटाया और भूमि दान किए

कोई अनजाने में भी उनसे पाप ना हो पाया

एक दिन राजा का भी भक्तों अंत समय आया

यम दूत ले गए प्राण जा नरक में पहुँचाए

देख नरक को राजा जी फिर तो है चकराए

यम दूतों से राजा राज ये पूछना चाहते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों राजा रंतिदेव ने यम दूतों से नरक में लाने का कारण पूछा तो यम दूत बोले कि एक बार

आपके द्वार से एक ब्राह्मण भूखा लौट गया था यह उसी कर्म का फल है, राजा रंतिदेव ने यम दूतों से एर

वर्ष का समय मांगा और धरती पर आकर ऋषि मुनियों से अपने पाप से मुक्ती पाने का उपाय पूछा तो

ऋषि मुनियों ने कार्तिक माह की चतुर्दशी को ब्राह्मणों को भोजन करवाकर क्षमा याचना कर मुक्ती का

सरल मार्ग बताया फिर क्या होता है यह आगे सुनते है -

M: -फिर राजन ब्राह्मणों को भोजन करवाया है

क्षमा याचना करके पाप को दूर भगाया है

फिर राजा ने विष्णु लोक में पाया है स्थान

कार्तिक चतुर्दशी का तब से होने लगा अनुष्ठान

इस दिन श्री कृष्णा के नाम का करते है पूजन

यमराज को भी भक्तों हम करते है वन्दन

मुख्य द्वार पर तेल का एक दीप जलाते है

भूखे को करवाते भोजन दान लुटाते है

ऐसा करने वाले नरक के द्वार ना जाते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M: -इस दीपक को घर के अन्दर भक्तों घुमाते है

अन्य सदस्यों को दीपक फिर ना ही दिखाते है

इस दिन विष्णु लक्ष्मी जी की पूजा करते है

पति पत्नी मन्दिर में जाकर दर्शन करते है

नरक चतुर्दशी पूजन से ना मिलता नरक का द्वार

श्री विष्णु की दया से भक्तों हो जाता उद्धार

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है

नरक चतुर्दशी की सत्य ने गाथा गाया है

प्रेम तनय श्री कृष्णा की जय कार लगाते है पावन कथा सुनाते है

छोटी दीपावली के नाम से इसे बुलाते है, हम कथा सुनाते है

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Choti Diwali Narak Chaturdashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Choti Diwali Narak Chaturdashi Katha
Album Choti Diwali Narak Chaturdashi Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Krishna Ji
Festival Chhoti Diwali
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40