Close Menu
Subscribe :

Yogini Ekadashi Ki Katha
Song

Yogini Ekadashi Ki Katha

Devesh Kundan • Yogini Ekadashi Ki Katha • 2026 • 00:12:58 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Yogini Ekadashi Ki Katha • Devesh Kundan

M:-पाप नाशिनी कष्ट हारिणि की कथा सुनाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की मै महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कैसे फल मिलता है व्रत का वो समझाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ में गाथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये काथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-बात बड़ी प्राचीन है भक्तो तुम्हे सुनाता हूँ

योगिनी एकदाशी का तुमको भेद बताता हूँ

अति उत्तम अति सर्वोत्तम ये कथा है बड़ी महान

इसके शब्दों में व्यापित है श्री हरी भगवान्

विघ्न विनाशक कथा सुनाऊँ सुनो लगाके ध्यान

श्री हरी की कृपा होगी होगा बड़ा कल्याण

आषाढ़ मास की एकादशी का मै समझाऊं सार

जो भी इसका व्रत रखेगा होगा भव से पार

हाथ जोड़ सुखदेव कहे मै सत्य बताता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की मै महिमा बतलाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -बोलिये भक्तो श्री हरी विष्णु भगवान की जय योगिनी एकादशी आषाढ़ कृष्ण पक्ष

की एकदाशी होती है इस दिन व्रत रखकर भगवान् नारायण की मूर्ति को स्नान

करा के भोग लगाते हुए पुष्प धुप दीप आदि से आरती उतारनी चाहिए गरीब

ब्रह्मणो को दान देना परम् श्रेष्ठकर माना जाता है इस एकादशी के प्रभाव से अंत

में स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है बोलिये श्री हरी विष्णु भगवान की जय

M:-अल्का पूरी की कथा है भक्तो रहते जहाँ कुबेर

धन दौलत बेअंत सम्पदा का था जहाँ पर ढेर

खुशहाली है खुशहाली थी हर कोई था खुशहाल

हर्ष और उल्लास से भक्तो सब थे मालामाल

शिव जी की भक्ति में डूबे रहते भक्त कुबेर

शिव के नाम की माला जपते प्रतिदिन सांझ सबेर

भजन वंदना और आरती करते सह परिवार

शिव जी की जय घोष लगाते शिव की जय जयकार

तनिक नहीं है संशय इसमें सत्य बताता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की मै महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: - भक्तो कुबेर जी परम पिता परमेश्वर देवादिदेव महादेव शिव जी के परम् भक्त थे

शिव जी की पूजा आराधना में डूबे रहते थे भजन वंदन संध्या प्रात आरती करते

समस्त परिवार के साथ उनका एक ख़ास माली था जो प्रतिदिन शिवपूजन के

लिए मानसरोवर से सुन्दर सुन्दर पुष्प लाया करता था एक दिन कुछ ऐसा हुआ

की-

M: -नयी नयी पत्नी माली की नया नया यौवन

अभी व्यतीत किये थे उसने सोलवां ही सावन

मृग नैनी सी चपल कामिनी चंद्रमुखी सा रूप

चन्द्रबदन तन ऐसे दमके जैसे शरद की धूप

नैन कटीले होंठ रसीले काले लम्बे केश

माली को मद मस्त किये थे उसके अंग विशेष

काम के वश वशीभूत हो गया उसे रहा ना होश

काम क्रीड़ा में ऐसा डूबा हो कर के मद होश

इसके आगे क्या होता है वो बतलाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की मै भक्तो में महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये काथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस काथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :-भक्तो वो माली अपनी नव विवाहिता पत्नी के साथ प्रेम क्रीड़ा में इस तरह से डूब

जाता है की उस माली को याद ही नहीं रहता है की आज उसको मानसरोवर से

कुबेर जी के लिए पुष्प भी लेकर जाना है होता

M: -इक दिन प्रेम के वशीभूत हो लाना सका वो फूल

माली डूबा पत्नी प्रेम में कर बैठा था भूल

काम वासना शांत हुयी तो आया उसको याद

माली पंहुचा पास कुबेर के एक पहर के बाद

इच्छित पुष्प के बिना कुबेर ने किया था शिव पूजन

माली के प्रति क्रोध से उनका भरा हुआ था मन

देख के माली खड़ा सामने क्रोधित हुए कुबेर

सत्य बताना माली तुझसे आज हुयी क्यों देर

बिना पुष्प के पूजा कर के मैं पछताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की मै महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तो एक बार प्रेम से बोलिये श्री हरी विष्णु भगवान की जय माली को अपनी

भूल पर अत्यंत पश्चाताप होता है वो स्नान कर के भागा भागा मानसरोवर पहुँचता

है आनन फानन में पुष्प तोड़के दरबार पहुँचता है जहाँ कुबेर जी क्रोध में भरे

बैठे होते है I

M: - भूल हो गई क्षमा कीजिये मांगू क्षमा का दान

हाथ जोड़ के माली बोला आप तो है दयावान

आग बबूला हो के बोले उस माली से कुबेर

मन में तो आता है तुझको में यही पे कर दूँ ढेर

दंड का भागी है तू माली तूने किया अपराध

कोढ़ी हो जा जन्म जन्म का देता हूँ मैं श्राप

शिव पूजन में जानबूझ कर डाली है बाधा

मेरा श्राप है कष्ट मिले तुझे ज्यादा से ज्यादा

अपने राज्य से इसी समय मैं तुझे भगाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की भक्तो मै महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये काथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस काथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता:-जब कुबेर जी माली को कोढ़ी हो जाने का श्राप दे के अपने राज्य से निकाल देते

है , वो कष्ट पीड़ा सहते सहते मार्कन्डे ऋषि के पास पहुचंता है अपनी पीड़ा के

कष्ट निवारण के लिए उनसे विनती करता है , मारकंडे ऋषि उसको योगिनी

एकादशी का व्रत रखने का नियम समझाते है माली आषाढ़ की योगिनी

एकादशी का विधिवत पालन करता है और श्राप मुक्त होकर कंचन काया प्राप्त

करता है जय श्री हरी I

M: -योगिनी एकादशी के व्रत का करता है पालन

निराहार रह कर के माली करता है पूजन

कोढ़ से मुक्ति मिल जाती है पाया कंचन तन

मन ही मन वो मार्कन्डे को करता है वंदन

अपना जीवन हंसी ख़ुशी से करता है सम्पूर्ण

जो भी सोचा मन में उसने हुयी है इच्छा पूर्ण

योगिनी एकादशी का व्रत जो पालन करते है

अपने जीवन का आंगन खुशियों से भरते है

ऐसी पावन एकादशी को शीश झुकाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

योगिनी एकादशी की भक्तो महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये काथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस काथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Yogini Ekadashi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Yogini Ekadashi Ki Katha
Album Yogini Ekadashi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40