Close Menu
Subscribe :

Navratri Pujan Vidhi Katha
Song

Navratri Pujan Vidhi Katha

Satya Prakash Adhikari • Navratri Pujan Vidhi Katha • 2026 • 00:11:42 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Navratri Pujan Vidhi Katha • Satya Prakash Adhikari

M: -हम नवरात्रि पूजन की महिमा आज बताते है व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

हम नवरात्रि पूजन की महिमा आज बताते है व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -प्रातः काल में उठकर सबसे पहले करना स्नान

फिर गंगा जल से सारा शुद्ध कर लेना स्थान

उसी जगह माता की चौकी स्थापित कर देना

उस चौकी को लाल वस्त्र लाकर के ढक देना

कपडे के ऊपर अक्षत रख नौ कोने बना लेना

उस पर माता की तस्वीर या मूरत सजा देना

एक कलश ले जाकर उसमे शुद्ध जल भरना

जल से भरे कलश को लेकर अक्षत पर रखना

कलश स्थापित क्यों करते हैं आगे बतलाते हैं व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -कलश महत्व देवी पुराण के पाठ से जाना गया

कलश को नौ दुर्गा का इसमें रूप है माना गया

नौ दिनों की शुरुआत कलश पूजन से करते हैं

थोडा गंगा जल लेकर के कलश में भरते हैं

मौली लाकर कलश के चारो तरफ बांधते हैं

हल्दी सुपारी और चावल कलश में डालते हैं

उसी कलश में सिक्का चावल डाल के रखते है

आम के पत्तो से कलश के मुख को ढंकते है

एक नारियल मौली बांध हम उसपे चढाते हैं व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -कलश स्थापित कर दीपक ला उस में घी भर दें

मूरत की दाईं तरफ उस दीपक को रख दें

बैठे पूजन स्थल में फिर बिछाके स्वच्छ आसन

बाएं हाथ से जल लेकर फिर कर लें आचमन

हाथो की शुद्धि करके माँ को करना नमस्कार

ॐ दुर्गा देव्यय नमः कह जल पी लें तीन बार

अपने माथे तिलक सभी के माथे लगा टीका

इस के बाद जलाएं जो रखा था दीपक घी का

दीपक की लौ से जीवन रोशन हो जाते है व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -नौ दिनों तक ज्योति अखंड ये बुझने न पाए

ध्यान रहे देवी का कलश भी हिलने न पाए

ले संकल्प अपने हाथों में फूल चावल लेकर

इन्हें चढाना मन की इच्छा माता से कहकर

जल में फूल डुबोके कलश पे उसे छिडकते हैं

हल्दी कुमकुम से तिलक प्रतिमा का करते है

अक्षत माता को अर्पित कर चुनरी ओढाते हैं

तत्पश्चात नारियल पर भी एक चुनरी चढ़ाते हैं

इसके आगे क्या करना है सबको बताते हैं व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -देवी माँ को फूलो का पह्नाके सुन्दर हार

उनके सम्मुख रख देना सब सामग्री श्रृंगार

फूल सुगंधी और इत्र से इन्हें महकाते हैं

फल प्रसाद और भोग ले आकर माँ को चढाते हैं

एक छोटा मटका ले उसमें मिटटी भर देते हैं

उसी मटके की मिटटी में फिर जौ बो देते हैं

उस मटके में थोडा सा फिर जल भर देते हैं

मौली बांध मटके को चौकी पर रख देते हैं

उस मटके पर हल्दी कुमकुम तिलक लगाते हैं व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -ज्यों-ज्यों जौ में हरियाली नित बढती जाती है

कहते हैं माँ होके प्रसन्न खुशहाली लाती है

मटके थोडा थोडा जल निस दिन चढाना है

नौवे दिन जल में ले जाकर इसे बहाना है

नौ दिनों तक ऐसे सारा नियम निभाना है

दुर्गा सप्तशति और चालीसा पढ़ते जाना है

पूजन कर फिर हाथ जोड़कर माँ को करें प्रणाम

नवरात्रि में आरती माँ की करना सुबहो शाम

अम्बे के किरपा से सारे कष्ट मिटाते हैं व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

M: -नवरात्री के अंत में होती है कन्या पूजन

कोई अष्टमी या फिर नवमी करते इसे सम्पन्न

नौ कंजक को घर में बिठा कर करवाएं भोजन

पूरी हलवा चने खिला कर छुएं उनके चरण

करें विदाई इनकी देकर कोई एक उपहार

कन्या रूप में माता करती ये पूजन स्वीकार

नवराते में रखना पड़ता शुद्ध सदा निज मन

मांस मदिरा तामसिक भोजन वर्जित है सेवन

कोई श्रद्धा से माँ का जगराते कराते हैं व्रत विधि कथा सुनाते हैं

नवरात्रि व्रत पालन से उत्तम फल पाते हैं व्रत नियम बताते हैं

कोरस: – धरो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण धरो नौ दुर्गा का ध्यान

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Navratri Pujan Vidhi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Navratri Pujan Vidhi Katha
Album Navratri Pujan Vidhi Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Sherawali Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40