Close Menu
Subscribe :

Narmada Jayanti Ki Katha
Song

Narmada Jayanti Ki Katha

Devesh Kundan • Narmada Jayanti Ki Katha • 2026 • 00:16:18 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Narmada Jayanti Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो जहाँ कंकड़ कंकड़ शंकर है बहती जो अविरल धार है है पापनाशिनी मोक्ष

दायिनी मात नर्मदा नाम है प्रिय भक्तजनो आज हम माता नर्मदा की कथा का वर्णन करने

जा रहे है जिन्हे जटा शंकरी रेवा शोणा महानदी कहा जाता है-

M: -हम मात नर्मदा की भक्तों तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मी नर्मदा माँ हम आज बतलाते है हम कथा सुनाते है

हम मात नर्मदा की भक्तों तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

कैसे प्रकटी नर्मदा माँ हम आज बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो वरदा प्रावदा जो रहेगी सर्वदा ऐसी है हमारी माँ नर्मदा भक्तजनो माता गंगा

से भी प्राचीन है माँ नर्मदा सात कल्प पूर्व से इस धरा पर सतत अविरल धार बनकर

प्रवाहित हो रही है माँ नर्मदा प्रेम से बोलिये नर्मदा मैया की जय -

M: -स्कंद पुराण में ऋषि मार्कण्डेय जी बतलाते है

श्री विष्णु हर अवतार नर्मदा को ध्याते है

कोरस: -नर्मदा को ध्याते है

M: -नर्मदा मां की यक्ष नाग परिक्रमा लगाते है

सिद्ध महात्मा संयासी तट ध्यान लगाते है

कोरस: -तट ध्यान लगाते है

M: -बड़ी विचित्र है जन्म कथा हम गाके तुम्हे सुनाये

सबसे पहले नर्मदा माँ को अपना शीश झुकाये

कोरस: -अपना शीश झुकाये

M: -एक पौराणिक गाथा शिव जी तप में लीन हुए

बीता बहुत समय है भक्तों अति तल्लीन हुए

कोरस: -अति तल्लीन हुए

M: -निकला तन से शिव के पसीना वेद बताते है भक्तो वेद बताते है

कैसे प्रकटी नर्मदा माँ ये आज बताते है हम महिमा गाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो नर्मदा माँ को रेवा जटा शंकरी दक्षिण वाहिनी शोण महानदी है नाम से

जाना जाता है प्रियभक्तजनो माता नर्मदा को शिव की पुत्री भी कहा जाता है जब मेखल

पर्वत पर देवाधिदेव महादेव गहन तपस्या में लीन थे तभी उनके पसीने की बूंदो से माता

नर्मदा का जन्म हुआ-

M: -शिव के पसीने से ही मां नर्मदा का जन्म हुआ

शिव भोले ने माता को है फिर वरदान दिया

कोरस: -माता को वरदान दिया

M: -आपके दर्शन करने मात्र कष्ट नष्ट होगे

भक्त आपके कभी नहीं फिर पथ भ्रष्ट होंगे

कोरस: -फिर पथ भ्रष्ट होंगे

M: -मैखल पर्वत पर प्रकटी माँ धरा पे आयी है

मैखल राज की पुत्री माँ नर्मदा कहायी है

कोरस: -नर्मदा कहायी है

M: -ऋषि मुनियों ने नर्मदा मां को बहुत ही ध्याया है

पितरों का पिण्ड दान राजा हिरण्य कराया है

कोरस: -राजा हिरण्य कराया है

M: -नर्मदा माँ की दया से विष भी नष्ट हो जाते है विष भी नष्ट हो जाते है

नर्मदा माँ के जन्म की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -ॐ नमः शिवाय प्रियभक्तजनो राजा हिरण्य तेजा ने अपने पूर्वजो के उद्धार के लिये चौदह

हजार वर्ष तक कठिन तपस्या की और भगवान देवाधिदेव शिव को प्रसन्न कर लिया और

वरदान स्वरूप नर्मदा जी को पृथ्वी पर लाने का आशीर्वाद माँगा -

M: -शिव शंकर से मात् नर्मदा ने मांगा वरदान

प्रलय काल में भी न मिटेगा कभी मेरा ये नाम

कोरस: -कभी मेरा ये नाम

M: -चौदह हजार दिव्य वर्ष किया राजा ने तप घोर

होके प्रसन्न शिव जी ने फिर ध्यान दिया उस ओर

कोरस: -ध्यान दिया उस ओर

M: -राजा हिरण्य ही माँ नर्मदा को धरा पे लाए है

राजा हिरण्य ही इस धरती को स्वर्ग बनाए है

कोरस: -स्वर्ग बनाए है

M: -मगरमच्छ की करके सवारी माता चलती है

अमरकंटक से सबसे पहले मां गुजरती है

कोरस: -मां गुजरती है

M: -विपरीत दिशा में बहती माता सत्य बताते है हम तो सत्य बताते है

कैसे जन्मी माता नर्मदा ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो सनातन धरम में अमर कंटक का महत्वपूर्ण स्थान है इसी पुण्य भूमि में माँ

नर्मदा का उद्गम स्थल है माँ नर्मदा को शांकरी भी कहा जाता है मैकाल पर्वत पर उद्गम

होने के कारण माता को मेकाल सुता भी कहा जाता है जब यह पर्वतीय क्षेत्र में बहती है तो

आवाज करती हुई जाती है अतः इन्हे रोव भी कहा जाता है -

M: -मेकल व्यास भृगु कपिल ने किया जहां तप ध्यान

अमरकंटक है बड़ा ही पावन भक्तों ये स्थान

कोरस: -भक्तों ये स्थान

M: -नर्मदा माँ का पहला पड़ाव मंडला है बतलाया

उत्तरी घाट पे सहस्त्र धारा को सुन्दर बतलाया

कोरस: -धारा को सुन्दर बतलाया

M: -यहां के राजा सहस्त्र बाहु ने जल धारा रोकी

आगे को फिर चली नर्मदा भेड़ा घाट को होती

कोरस: -भेड़ा घाट को होती

M: -इस घाट पर वामन गंगा का यहां संगम है

सिंहनाद कर मात् नर्मदा करती है फिर गुंजन है

कोरस: -करती है फिर गुंजन है

M: -यहां से होशंगाबाद को फिर हम जाते है हाँ फिर हम जाते है

कैसे जन्मी मात नर्मदा ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तो जिस प्रकार मनुष्य की नाभि होती है ठीक उसी प्रकार माँ नर्मदा का भी नाभि

केंद्र है जिसे नेमावर के नाम से भी जाना जाता है और वह दर्शन मात्र से व्यक्ति जन्म

जन्मांतर के पापो से मुक्त हो मोक्ष को प्राप्त करता है -

M: -यहां का दृश्य अति ही सुन्दर बड़ा मनोरम् है

यहां से आगे चलकर आता जो नेमावर है

कोरस: -आता जो नेमावर है

M: -नेमावर में आकर माता करती है विश्राम

द्वापर काल का मन्दिर सिद्धेश्वर जो अति महान्

कोरस: -सिद्धेश्वर जो अति महान्

M: -इस स्थान को नाभि नाम से जाना जाता है

यहां से आगे चलकर धायड़ी कुंड फिर आता है

कोरस: -धायड़ी कुंड फिर आता है

M: -ओम् कारेश्वर वराह कल्प में पावन बतलाया

मार्केंडेय ऋषि का आश्रम वेदों ने बतलाया

कोरस: -वेदों ने बतलाया

M: -मंडलेश्वर और महेश्वर आगे स्थल आते है हाँ स्थल आते है

कैसे जन्मी मात नर्मदा ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो नर्मदा नदी की कुल लम्बाई 1312 किलोमीटर है नदियों के पास हमारी

सभ्यता और संस्कृति का उद्गम स्थल भी भी माना जाता है इन्ही कारणों से नदी को माँ की

संज्ञा दी गयी है तो आइये भक्तो प्रेम से बोलिये नर्मदा मैया की जय -

M: -आगे चलकर कुश ऋषि की नगरी है शुक्लेश्वर

विश्वामित्र गौतम ऋषि ने ध्याये है परमेश्वर

कोरस: -ध्याये है परमेश्वर

M: -आगे चलकर बावन गजा में पार्श्वनाथ स्थान

मेघनाथ और कुम्भकर्ण की तप भूमि स्थान

कोरस: -तप भूमि स्थान

M: -आगे चलकर शूलपाणी को फिर हम पाते है

यहां से आगे गरुडेश्वर कर्नाली आते है

कोरस: -कर्नाली आते है

M: -अनसुइया स्थान जहां अनसुइया तप कीन्हा

तीनों देवों ने आकर यहां पर जन्म यहां लीन्हा

कोरस: -आकर जन्म यहां लीन्हा

M: -आगे चलकर अंगारेश्वर स्थल आते है पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मी नर्मदा माँ हम ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठा कर ही पूजने का विधान है किन्तु नर्मदा नदी में

जो भी पत्थर पाए जाते है उनको प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती उसे जागृत

शिवलिंग ही माना जाता है-

M: -यहां‌ से चलकर नर्मदा फिर भडूच में आती है

मोक्ष दायिनी नर्मदा मां सागर में जाती है

कोरस: -मां सागर में जाती है

M: -इस स्थल को भृगु तीर्थ भी सब बतलाते है

अश्वमेध यज्ञ दस किए बलि ने ये बतलाते है

कोरस: -ये बतलाते है

M: -नर्मदा जयंती के दिन गाथा का जो करे रस पान

कष्ट नष्ट हो जाते पल में मां करती कल्याण

कोरस: -मां करती कल्याण

M: -देवेश कुन्दन ने पावन ये गाथा गायी है

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है

कोरस: -कलम चलायी है

M: -प्रेम तनय मां नर्मदा की जयकार लगाते है जयकार लगाते है

कैसे जन्मी माँ नर्मदा हम ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Narmada Jayanti Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Narmada Jayanti Ki Katha
Album Narmada Jayanti Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Narmada Mata
Festival Narmada Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40