Close Menu
Subscribe :

Mahakumbh Ka Gaan
Song

Mahakumbh Ka Gaan

Prem Prakash Dubey • Mahakumbh Ka Gaan • 2026 • 00:13:49 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Prem Prakash Dubey

Lyrics

Mahakumbh Ka Gaan • Prem Prakash Dubey

वेद शास्त्र गाते सदा

महाकुम्भ का गान

देव पितर ऋषि मुनि स्वयं

आते हैं भगवान

कोरस:- महाकुम्भ का मेला आया 2

सब भक्तों का मन हर्षाया 2

M:- प्रभु प्रेमियों, महाकुम्भ की पावन धरती पर, तीर्थ राज प्रयागराज की पावन धरती पर, गंगा यमुना सरस्वती की पावन धरती पर, आप देश के कोने कोने से पधारे हुए समस्त संसार के सनातन धर्मियो का स्वागत है, आप सभी प्रभु प्रेमियों का मैं भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करता हूँ, भक्तजनो महाकुम्भ का इतना बड़ा माहात्म्य है की तीर्थ राज्य प्रयाग की इस धरती पर स्वर्ग के रूप में ये महाकुम्भ आया है इसीलिए, इस धरती पर कभी अमृति की दो बूंदे छलकी थी, आज अमृत का सागर छलक रहा है, संत महात्म का जमघट, देवताओं का आगमन, वेद मंत्रो से दिशाए और भजन कीर्तन की लहरें जय करो के नारो से पावन धरती स्वर्ग बन गयी है, आस्था और विश्वास का ये संगम तभी तो इसका नाम महाकुम्भ है, आओ इसमें तन रंग लो, मन रंग लो, और अपनी काया को निर्मल कर लो

कोरस:- महाकुम्भ का मेला आया 2

सब भक्तों का मन हर्षाया 2

M:-तन रंग लो मन रंग लो, निर्मल कर लो काया

कोरस:- तन रंग लो मन रंग लो, निर्मल कर लो काया

M:-बारह बरसों बाद भाग्य से 2

महाकुम्भ है आया

तन रंग लो मन रंग लो, निर्मल कर लो काया

कोरस:- तीर्थ राज्य प्रयाग में देखो महाकुम्भ है आया

M:- प्रभु प्रेमियों प्रयागराज की पावन धरती पर इस महाकुम्भ में वह तपस्वी जो हिमालय में हजारो वर्षो से तपस्या कर रहे है वह महापुरुष इस पावन धरती पर आते है, यहाँ किन्नर,गन्धर्व और अप्सराएं, मानव रूप में विचरण करते है, जिन्हे हम पहचान नहीं पाते, अर्थात पहचान नहीं सकते, मानव रूप धारण करके वे हमारे बीच गुजरते है, विचरण करते है, भ्रमण करते रहते है, हमारी साधारण आँखे उन्हें पहचान नहीं पाती, जिसका पुण्य जागरित होता है, उसे पल भर के लिए दिव्य दृष्टि मिलती है और वह मनुष्य इन महापुरुषो को के दर्शन कर लेता है, भक्तजनो पूज्य पार गोस्वामी तुलसीदास जी प्रयाग महिमा का बखान करते हुए अपने शब्दों में मानस की चौपाइयां के माध्यम से कहते है

को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ॥

माघ मकरगत रबि जब होई। तीरथपतिहिं आव सब कोई॥

देव दनुज किंनर नर श्रेनीं। सादर मज्जहिं सकल त्रिबेनीं॥

पूजहिं माधव पद जलजाता। परसि अखय बटु हरषहिं गाता॥

M:- प्रेमीजनों तीर्थ राज प्रयाग की ऐसी पावन धरा पर आकर अपने जीवन को धन्य करना बड़े सौभाग्य की बात है, जीवन का क्या भरोसा कब कहा धोखा दे जाये, ये समय, ये अवसर बड़े ही भाग्य से मिलता है

कोरस:- महाकुम्भ का मेला आया 2

सब भक्तों का मन हर्षाया 2

M:-दर्शन कर लो देवभूमि का, जीवन सफल बनाओ

कोरस:- जीवन सफल बनाओ

M:-यह पल फिर आए ना आए, अवसर नहीं गॅंवाओ

कोरस:- अवसर नहीं गॅंवाओ

M:-इस जीवन का कौन भरोसा 2

यह कुछ दिन का साया

तन रंग लो मन रंग लो, निर्मल कर लो काया

कोरस:- तीर्थ राज्य प्रयाग में देखो महाकुम्भ है आया

M:- प्रभु प्रेमियों समुद्र मंथन के पश्चात, हमारी धरती पर चार जगह अमृत की बूंदे छलकी थी, तीर्थ राज प्रयाग, हरिद्वार, नासिक, और भगवन महाकाल की धरती उज्जैन, प्रयाग तीर्थों के राजा है, इसीलिए इन्हे प्रयागराज कहा जाता है, हरि अनंत, हरि कथा अनंता जैसी तीर्थ प्रयाग की कथा, प्रयागराज तीर्थो के राजा है, प्रभु प्रेमियों गोस्वामी तुलसीदास जी के शब्दों में आइये भाव और श्रद्धा से श्रवण कीजिये, जानिए की तीर्थ राज प्रयाग का सिंहासन कहा है और जब राजा विराजता है, सिंहासन पर तो उसके ऊपर छत्र कैसा है, और उसके दाहिने और बाएं किस तरह चवँर डुलाया जाता है आइये श्रवण कीजिये

संगमु सिंहासनु सुठि सोहा। छत्रु अखयबटु मुनि मनु मोहा॥

चवँर जमुन अरु गंग तरंगा। देखि होहिं दु:ख दारिद भंगा॥

M:- भक्तजनो तीर्थ के राजा प्रयागराज का सिंहासन संगम है और उनका छत्र अक्षयवट है, जो आज भी संगम के नजदीक स्तिथ किले में विराजमान है, गंगा और यमुना की दिव्य निर्मल तरंगे तीर्थ राज प्रयाग का चवँर है प्रभु प्रेमियों, ऐसी पावन धरा को बारम्बार प्रणाम कीजिये संगम में गंगा जी में स्नान करके अपने जीवन को धन्य कीजिये, प्रभु प्रेमियों तीर्थ राज प्रयाग की इस पावन धरा पर लगे हुए महाकुम्भ का अवर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता, आस्था विश्वास और भावनाओ को जाग्रति से स्वयं ही इस महाकुम्भ की महिमा का आभास हो जाता है तीर्थ राज की इस धरती की महिमा अनंत है जिसे वेद पुराणों में खूब महिमा मंडित किया है, गया है, कहा है......

M:-तीरथ राज प्रयाग भूमि है, सदा मोक्ष की दाता

कोरस:- सदा मोक्ष की दाता

M:-महाकुम्भ में सब आए हैं, ऋषि मुनि देव विधाता

कोरस:- ऋषि मुनि देव विधाता

M:-सब की चरण धूलि ले करके 2

पावन कर लो काया

तन रंग लो मन रंग लो, निर्मल कर लो काया

कोरस:- तीर्थ राज्य प्रयाग में देखो महाकुम्भ है आया

M:- भक्तजनो बारह वर्षो में कुम्भ और छः में अर्ध कुम्भ, कुम्भ तो चारो जहग में लगता है पर अर्ध कुम्भ और प्रतिवर्ष माघ के महीने में एक माह के कल्पवास की परम्परा केवल और केवल तीर्थ राज प्रयाग में है तीर्थ राज प्रयाग की धरती मोक्षदायिनी धरती है, यहाँ मृत्यु होने पर आत्म परमात्मा में विलीन हो जाती है, यही पर भारद्वाज ऋषि का आश्रम है, वाल्मीकि आश्रम है, अनसुइया तपास्थली, 12 माधव, आपको बता दे प्रयागे महादेव मार्कंडेय कहता है, भगवान विष्णु की 12 पीठ, 12 माधव, वेणी माधव, शंख माधव, मूल माधव, बिंदु माधव, मनोहर माधव, त्रिवेणी माधव, इस तरह से 12 माधव के मंदिर केवल प्रयागराज में है, नाग वासुकि का दिव्य मंदिर और अक्षय वट का वृक्ष, भगवान सोमेश्वर, सरस्वती जो गंगा यमुना से मिलकर के संगम का स्वरुप देती है तीन देवियों का मिलन ही संगम कहलाता है, इसी संगम तट पर लेटे हुए श्री बड़े हनुमान जी है जिनका अभिषेक साल में एक बार गंगा जी अपनी जरधारा से करती है, यही पर श्री रामचंद्र जी ने वनवास जाते समय और आते समय भारद्वाज ऋषि समेत अनेक ऋषियों मुनियो के दर्शन किया था, और सीता माता ने देवी गंगा जी का पूजन किया था, प्रभु प्रेमियों समस्त संसार के सनातन धर्मावलंबी तीर्थ राज प्रयाग में उमड़ पड़े है, सारा जनमानस उमड़ पड़ा है, आइये महाकुम्भ का दर्शन कीजिये और आंनद लीजिये

कोरस:- महाकुम्भ का मेला आया 2

सब भक्तों का मन हर्षाया 2

M:-यहां सनातन उमड़ पड़ा है, देख रहा जग सारा

कोरस:- देख रहा जग सारा

M:-धर्म ध्वजा आकाश छू रही, भारत सबसे न्यारा

कोरस:- भारत सबसे न्यारा

M:-महाकुम्भ सब बन्धन तोड़े 2

छूट सारी माया

तन रंग लो मन रंग लो, निर्मल कर लो काया

कोरस:- तीर्थ राज्य प्रयाग में देखो महाकुम्भ है आया

M:- तो आओ प्रभु प्रेमियों तीर्थ राज प्रयाग में बालू की रेत में गंगा जी और संतो का दिव्य दर्शन कर, अपने जीवन को सफल बनाये, आप सब का मैं भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करता हूँ, प्रयाग वासी हूँ ना तो आओ सबको जय सिया राम

कोरस:- तीर्थ राज्य प्रयाग में देखो महाकुम्भ है आया 3

लेखक :- श्रीकांत मिश्रा

Official Music Video

Mahakumbh Ka Gaan

Open in YouTube

Credits

Song Title Mahakumbh Ka Gaan
Album Mahakumbh Ka Gaan
Main Vocalist / Singer Prem Prakash Dubey
Music Composer Ram Shankar Jajware
Lyricist / Writer Shrikant Mishra
Genre Devotional
Mood / Devotion Ganga Mata
Festival Maha Kumbh
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40