Close Menu
Subscribe :

Shri Kuber Chalisa
Song

Shri Kuber Chalisa

Rinky Vishwakarma • Shri Kuber Chalisa • 2026 • 00:10:45 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Shri Kuber Chalisa • Rinky Vishwakarma

जैसे अटल हिमालय और जैसे अडिग सुमेर । ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै,अविचल खड़े कुबेर ॥ विघ्न हरण

मंगल करण,सुनो शरणागत की टेर । भक्त हेतु वितरण करो, धन माया के ढ़ेर ॥

जै जै जै श्री कुबेर भण्डारी ।धन माया के तुम अधिकारी ॥

तप तेज पुंज निर्भय भय हारी ।पवन वेग सम सम तनु बलधारी ॥

स्वर्ग द्वार की करें पहरे दारी ।सेवक इंद्र देव के आज्ञाकारी ॥

यक्ष यक्षणी की है सेना भारी ।सेनापति बने युद्ध में धनुधारी ॥

महा योद्धा बन शस्त्र धारैं ।युद्ध करैं शत्रु को मारैं ॥

सदा विजयी कभी ना हारैं ।भगत जनों के संकट टारैं ॥

प्रपितामह हैं स्वयं विधाता ।पुलिस्ता वंश के जन्म विख्याता ॥

विश्रवा पिता इडविडा जी माता ।विभीषण भगत आपके भ्राता ॥

शिव चरणों में जब ध्यान लगाया ।घोर तपस्या करी तन को सुखाया ॥

शिव वरदान मिले देवत्य पाया ।अमृत पान करी अमर हुई काया ॥

धर्म ध्वजा सदा लिए हाथ में ।देवी देवता सब फिरैं साथ में ।

पीताम्बर वस्त्र पहने गात में ॥बल शक्ति पूरी यक्ष जात में ॥

स्वर्ण सिंहासन आप विराजैं ।त्रिशूल गदा हाथ में साजैं ॥

शंख मृदंग नगारे बाजैं ।गंधर्व राग मधुर स्वर गाजैं ॥

चौंसठ योगनी मंगल गावैं ।ऋद्धि सिद्धि नित भोग लगावैं ॥

दास दासनी सिर छत्र फिरावैं ।यक्ष यक्षणी मिल चंवर ढूलावैं ॥

ऋषियों में जैसे परशुराम बली हैं ।देवन्ह में जैसे हनुमान बली हैं ॥

पुरुषोंमें जैसे भीम बली हैं ।यक्षों में ऐसे ही कुबेर बली हैं ॥

भगतों में जैसे प्रहलाद बड़े हैं ।पक्षियों में जैसे गरुड़ बड़े हैं ॥

नागों में जैसे शेष बड़े हैं ।वैसे ही भगत कुबेर बड़े हैं ॥

कांधे धनुष हाथ में भाला ।गले फूलों की पहनी माला ॥

स्वर्ण मुकुट अरु देह विशाला ।दूर दूर तक होए उजाला ॥

कुबेर देव को जो मन में धारे ।सदा विजय हो कभी न हारे ।।

बिगड़े काम बन जाएं सारे ।अन्न धन के रहें भरे भण्डारे ॥

कुबेर गरीब को आप उभारैं ।कुबेर कर्ज को शीघ्र उतारैं ॥

कुबेर भगत के संकट टारैं ।कुबेर शत्रु को क्षण में मारैं ॥

शीघ्र धनी जो होना चाहे ।क्युं नहीं यक्ष कुबेर मनाएं ॥

यह पाठ जो पढ़े पढ़ाएं ।दिन दुगना व्यापार बढ़ाएं ॥

भूत प्रेत को कुबेर भगावैं ।अड़े काम को कुबेर बनावैं ॥

रोग शोक को कुबेर नशावैं ।कलंक कोढ़ को कुबेर हटावैं ॥

कुबेर चढ़े को और चढ़ादे ।कुबेर गिरे को पुन: उठा दे ॥

कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दे ।कुबेर भूले को राह बता दे ॥

प्यासे की प्यास कुबेर बुझा दे ।भूखे की भूख कुबेर मिटा दे ॥

रोगी का रोग कुबेर घटा दे ।दुखिया का दुख कुबेर छुटा दे ॥

बांझ की गोद कुबेर भरा दे ।कारोबार को कुबेर बढ़ा दे ॥

कारागार से कुबेर छुड़ा दे ।चोर ठगों से कुबेर बचा दे ॥

कोर्ट केस में कुबेर जितावै ।जो कुबेर को मन में ध्यावै ॥

चुनाव में जीत कुबेर करावैं ।मंत्री पद पर कुबेर बिठावैं ॥

पाठ करे जो नित मन लाई ।उसकी कला हो सदा सवाई ॥

जिसपे प्रसन्न कुबेर की माई ।उसका जीवन चले सुखदाई ॥

जो कुबेर का पाठ करावै ।उसका बेड़ा पार लगावै ॥

उजड़े घर को पुन: बसावै ।शत्रु को भी मित्र बनावै ॥

सहस्त्र पुस्तक जो दान कराई ।सब सुख भोद पदार्थ पाई ।

प्राण त्याग कर स्वर्ग में जाई ।मानस परिवार कुबेर कीर्ति गाई ॥

शिव भक्तों में अग्रणी,श्री यक्षराज कुबेर ।

हृदय में ज्ञान प्रकाश भर,कर दो दूर अंधेर ॥

कर दो दूर अंधेर अब,जरा करो ना देर ।

शरण पड़ा हूं आपकी,दया की दृष्टि फेर ।

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Kuber Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Kuber Chalisa
Album Shri Kuber Chalisa
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Manoj Kumar (MM Brothers)
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Kuber Ji
Festival Diwali
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40