Barbarik Kaise Ban Gaye Shyam
Lyrics
वार्ता: -जय श्री श्याम प्रेमी जनो आज हर दुखी परेशान प्राणी अपने दुःख कष्टों से मुक्ति के
लिए राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री खाटू श्याम बाबा की शरण में जाता है।
बाबा श्याम की महिमा क्या है? उनका नाम शीश का दानी कैसे पड़ा और भगवान्
श्री कृष्ण ने क्यों बाबा को अपना नाम दिया? सुनते हैं इस कथा के माध्यम से
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम कलयुग अवतारी की कहानी, सुनो लगा कर ध्यान जय
श्री श्याम -
F: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
F: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
F: -कलयुग अवतारी की कहानी कलयुग अवतारी की कहानी सुनो लगा कर ध्यान
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -बाबा के अवतार की कहानी महाभारत काल से जुडी हुई है आइए आगे में सुनाती
हु की बाबा का नाम बर्बरीक से बाबा श्याम कैसे पड़ा -
F: -महाभारत के समय की बात हम आज बताएं
घटोत्कच पुत्र बर्बरीक भीम के पौत्र कहाए
कोरस: -घटोत्कच पुत्र बर्बरीक भीम के पौत्र कहाए
F: -माता ने उसको सिखा दी कलाएं युद्ध की सारी
बर्बरीक वीर बड़ा था करता लीले की सवारी
कोरस: -बर्बरीक वीर बड़ा था करता लीले की सवारी
F: -बर्बरीक उसके युद्ध कौशल का कायल
बर्बरीक उसके युद्ध कौशल का कायल हो गया सकल जहान
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -प्रेमीजनों बर्बरीक अपनी आराध्य देवी शक्ति की कैसे प्राप्ति की और भगवती को
कैसे प्रसन्न किया इसका वर्णन आगे करने जा रही हूँ ध्यान से सुने जय श्री श्याम -
F: -देवी शक्ति की पूजा सदा वो करता रहता
फिर भी मन बर्बरीक का कभी न इससे भरता
कोरस: -फिर भी मन बर्बरीक का कभी न इससे भरता
F: -लगा वो करने एक दिन कठिन तप ध्यान लगाके
भक्ति से होके प्रसन्न माँ प्रकट हुई स्वयं वहां पे
कोरस: -भक्ति से होके प्रसन्न माँ प्रकट हुई स्वयं वहां पे
F: -देखा जो मां को तो गदगद देखा जो मां को तो गदगद
हो गए उसके प्राण बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -देवी को सामने देख बर्बरीक की सारी मुरादे पूरी हो गयी फिर क्या हुआ आइये
सुनते है जय श्री श्याम -
F: -बोली ये देवी शक्ति सफल हुई तेरी भक्ति
मांगो जो मन में तुम्हारे पाओगे तुम वो सारे
कोरस: -मांगो जो मन में तुम्हारे पाओगे तुम वो सारे
F: -सुनके देवी की वाणी बोले हे मातारानी
दिया जो आपने दर्शन किया है धन्य ये जीवन
कोरस: -दिया जो आपने दर्शन किया है धन्य ये जीवन
F: -इससे बड़ा और क्या हो सकता इससे बड़ा और क्या हो सकता
मेरे लिए वरदान बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -देवी शक्ति से बर्बरीक ने क्या माँगा अब आगे सुनिए और एक बार मुख से बोल
दीजिये बोल हारे के सहारे की जय -
F: -अगर कुछ चाहें देना हमें आशीष ये लेना
मदद सभी दुखी निर्धन की करूँ सेवा हर जन की
कोरस: -मदद सभी दुखी निर्धन की करूँ सेवा हर जन की
F: -सारी बातों को सुनके देवी फिर बोली उससे
होगी सब कामना पूरी मांगी जो तूने मुझसे
कोरस: -होगी सब कामना पूरी मांगी जो तूने मुझसे
F: -बनोगे तुम निर्बल का सहारा बनोगे तुम निर्बल का सहारा
ऊँची हो तेरी शान बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -देवी शक्ति ने बर्बरीक से प्रसन्न होकर क्या वरदान दिया आइए सुनते है एक बार
दोनों हाथो को उठाकर समर्पण भाव से कह दीजिये बोल खाटू नरेश की जय -
F: -देवी बर्बरीक से बोली शक्ति से भरुंगी झोली
शक्ति तेरे पास में जो हों तीनो लोकों में न हो
कोरस: - शक्ति तेरे पास में जो हों तीनो लोकों में न हो
F: -सदा सदुपयोग करना हमेशा ये याद रखना
जरूरत मंद की मदद कर शक्ति की लाज रखना
कोरस: -जरूरत मंद की मदद कर शक्ति की लाज रखना
F: -माँ ने फिर उसके हाथो में माँ ने फिर उसके हाथो में
दिए दिव्य तीन बाण बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -देवी के बाणो की क्या विशेषता थी आगे की कहनी में सुनते है और प्रेम से सभी
मिलके बोल दे एक बार बोल शीश के दानी की जय -
F: -बाण तीनो थे निराले सदा जीत दिलाने वाले
लक्ष्य वो भेदकर अपने लौट तरकश में आते
कोरस: -लक्ष्य वो भेदकर अपने लौट तरकश में आते
F: -अजय हो गया बर्बरीक फैली ये खबर चारो दिक्
एक दिन पड़ा सुनाई छिड़ी महाभारत लड़ाई
कोरस: -एक दिन पड़ा सुनाई छिड़ी महाभारत लड़ाई
F: -आया उसके मन में देखूं आया उसके मन में देखूं जाके युद्ध तमाम
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -तीनो बाण लेकर बर्बरीक घर आता है फिर क्या हुआ आइये आगे की कहानी में
जानते है आप सब प्रेम से बोल दीजिये बोल खाटू नरेश की जय -
F: -बर्बरीक घर जाता है माँ से ये कह आता है
आज्ञा जो आपकी पाऊं देखने युद्ध में जाऊं
कोरस: -आज्ञा जो आपकी पाऊं देखने युद्ध में जाऊं
F: -बोली माँ न कभी हारा पाया जो साथ तुम्हारा
हारे का बनना सहारा बनो तुम सबका प्यारा
कोरस: -हारे का बनना सहारा बनो तुम सबका प्यारा
F: -वो होते हैं किस्मत वाले वो होते हैं किस्मत वाले आते जो सबके काम
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -माँ के आदेशानुसार हारने वाले पक्ष मदद के लिए बर्बरीक जैसे ही अपने तीन दिव्य
बाण लेकर युद्धभूमि की तरफ बढ़ता है अन्तर्यामी भगवान को ये पता चल जाता है
और वो सोच में पड़ जाते हैं कि इन बाणो के इस्तेमाल से युद्ध में किसकी जीत होगी
और किसकी हार आगे क्या होता है आइये सुनते हैं-
F: -करके लीले की सवारी चले तीन बाणधारी
इधर खड़े सोच रहे थे श्री कृष्णा लीला धारी
कोरस: -इधर खड़े सोच रहे थे श्री कृष्णा लीला धारी
F: -अगर युद्ध कौरव हारा ये देगा उसको सहारा
हार जो पांडव जाए उसका भी साथ निभाए
कोरस: -हार जो पांडव जाए उसका भी साथ निभाए
F: -इसी बात से होने लगे थे इसी बात से होने लगे थे श्री कृष्णा परेशान
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -भगवान कृष्ण उसे रोकने के लिए क्या युक्ति लगाते है आगे सुनते है जय श्री श्याम
F: -कृष्ण ने मन में सोचा अगर न इसको रोका
बदल सबकुछ जाएगा, जीत कोई न पायेगा
कोरस: - बदल सबकुछ जाएगा, जीत कोई न पायेगा
F: -बदल ब्राह्मण वेश धर आये बर्बरीक को रुकवाए
पूछे तुम कौन हो बोलो इधर तुम क्यों हो आये
कोरस: -पूछे तुम कौन हो बोलो इधर तुम क्यों हो आये
F: -पूछे वो बोला मेरे पिता घटोतकच्छ पूछे वो बोला मेरे पिता घटोतकच्छ
बर्बरीक मेरा नाम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -भगवान को न पहचान बर्बरीक अपना परिचय देते है और भगवान से क्या वार्तालाप
करते है आइये आगे क्या हुआ आइए सुनते है -
F: -बताकर अपना वो नाम करे ब्राह्मण को प्रणाम
मैं भी युद्ध लड़ने आया आगे ये उसने बताया
कोरस: -मैं भी युद्ध लड़ने आया आगे ये उसने बताया
F: -बातें सुन श्री कृष्णा ने परीक्षा उसकी लेने
बोले तीन बाण लेकर चले तुम युद्ध में लड़ने
कोरस: -बोले तीन बाण लेकर चले तुम युद्ध में लड़ने
F: -महाभारत के युद्ध में ये तो महाभारत के युद्ध में ये तो
हो जाए निष्काम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -बाणो की महिमा जान भगवान श्री कृष्ण क्या कहते है आगे की कहानी सुनते है एक
बार सब मिलकर बाबा श्याम की जय जय कार लगाते है बोल खाटू नरेश की जय -
F: -तीन बाणो की महिमा बर्बरीक उन्हें बताए
लीलाधर कहते उससे मुझको विश्वास न आये
कोरस: -लीलाधर कहते उससे मुझको विश्वास न आये
F: -बाण से पीपल के तुम भेदो जो पत्ते ये सारे
तभी मानूंगा इसके आगे शत्रु सब हारे
कोरस: -तभी मानूंगा इसके आगे शत्रु सब हारे
F: -ये सुन बर्बरीक लक्ष्य की तरफ ये सुन बर्बरीक लक्ष्य की तरफ
ताने तीर कमान बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: - बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -तीर निशाने पर लगाने के बाद क्या होता है सुनिए ध्यान लगाकर बोल श्याम प्यारे
की जय -
F: -बाण जो उसने चलाया पत्तो को भेद वो आया
लौट ब्राहमण के चारों ओर चक्कर लगाया
कोरस: -लौट ब्राहमण के चारों ओर चक्कर लगाया
F: -पत्ता एक पैर के नीचे ब्राह्मण ने था दबाया
जैसे वो पैर उठाया बाण उसे भेद के आया
कोरस: -जैसे वो पैर उठाया बाण उसे भेद के आया
F: -पल भर में प्रभु समझ गए कि पल भर में प्रभु समझ गए कि अचूक है तीनो बाण
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: - बाण के अचूक निशाने को देख अब भगवान् समझ गए कि इनसे किसी भी शत्रु का
बच पाना असंभव है ऐसे में जब कोई हारेगा तो बर्बरीक उसका साथ देगा और फिर
उसके साथ देने से दूसरा पक्ष हारेगा इस तरह तो सारी सेना खत्म हो जायेगी और
अकेला बर्बरीक अकेला ही रह जाएगा। इसे रोकने के लिए कुछ न कुछ करना
पड़ेगा फिर क्या हुआ आइये सुनते हैं -
F: -तब हरि बोले उनसे दान मुझे चाहिए तुमसे
पूरे अरमान कर दो शीश निज दान कर दो
कोरस: -पूरे अरमान कर दो शीश निज दान कर दो
F: -समझ बर्बरीक न पाए कौन ब्राह्मण बन आये
बोला परिचय बताएं रूप असली दिखाएँ
कोरस: -बोला परिचय बताएं रूप असली दिखाएँ
F: -अगले ही पल असल रूप में अगले ही पल असल रूप में प्रकटे श्री भगवान
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -प्रेमीजनों भगवान को देख बर्बरीक क्या बोले आगे सुनते है और प्रेम से सब बोलते है
जय जय श्री श्याम -
F: -नमन श्रीहरि को करके बोला इतनी कृपा कर दें
दान में शीश का दूंगा फिर भी युद्ध मैं देखूंगा
कोरस: -दान में शीश का दूंगा फिर भी युद्ध मैं देखूंगा
F: -दया एक और कर जाएँ धड को आप अगन लगायें
शर्तों को मान लिया जब शीश का दान दिया तब
कोरस: -शर्तों को मान लिया जब शीश का दान दिया तब
F: -प्रभु बोले कलयुग में तेरा प्रभु बोले कलयुग में तेरा होगा श्याम का नाम
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -शीश दान दे कर बर्बरीक महादानी कहलाये आइए इसके आगे की कथा सुनाती हूँ
और प्रेम से आप सभी जय श्री श्याम जय श्री श्याम कहते रहिये बोल हारे के सहारे
की जय -
F: -शीश का दान दे दिया कहाया शीश का दानी
भक्त की दोनों शर्तें प्रभु ने तुरंत ही मानी
कोरस: -भक्त की दोनों शर्तें प्रभु ने तुरंत ही मानी
F: -युद्ध देखे वो सारा व्यवस्था ऐसी बनाई
टीले पे शीश रखा जहां से देखी लड़ाई
कोरस: -टीले पे शीश रखा जहां से देखी लड़ाई
F: -जीत मिली तब पांडव सोचे जीत मिली तब पांडव सोचे कौन था रण में महान
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -पांचो पांडव अपने आप को युद्ध में महावीर साबिर कर रहे थे पर सच क्या था
आइये सुनते है आगे की कथा सुनाती हु बोल हारे के सहारे की जय -
F: -पांचो पांडव तब जाए कृष्ण से पूछ ये आयें
हम में कौन महावीर हैं आप सच हमें बताएं
कोरस: -में कौन महावीर हैं आप सच हमें बताएं
F: -पांचो पांडवों को कृष्णा बर्बरीक से मिलवाया
युद्ध में महावीर कौन पूछा तो ये बतलाया
कोरस: -युद्ध में महावीर कौन पूछा तो ये बतलाया
F: -चक्र सुदर्शन की महिमा का चक्र सुदर्शन की महिमा का बर्बरीक करे बखान
बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक कैसे बन गए श्याम बर्बरीक कैसे बन गए श्याम
वार्ता: -बर्बरीक ने जब पांडवों को बताया कि युद्ध भूमि पर मुझे चारो तरफ केवल मात्र
सुदर्शन चक्र ही घूमता दिखाई पड़ा जो शत्रुओ का नाश कर रहा था तब जाकर
पांडवो श्री कृष्ण की महिमा का पता चला इस तरह श्री कृष्ण भगवान कलयुग में
पुनः अवतरित हुए और लोग उन्हें बाबा श्याम के नाम से पूजने लगे जय श्री श्याम -
F: -शीश दानी कलयुग में लेके अवतार आए
आज वो श्याम नाम से जगत में पूजे जाए
कोरस: -आज वो श्याम नाम से जगत में पूजे जाए
F: -कहते जो खाटू आये नहीं वो खाली जाए
श्याम के प्रेमियों की चिंता सारी मिट जाए
कोरस: -श्याम के प्रेमियों की चिंता सारी मिट जाए
F: -बाबा की जो कथा सुनेगा बाबा की जो कथा सुनेगा हो उसका कल्याण
बर्बरीक ऐसे बन गए श्याम बर्बरीक ऐसे बन गए श्याम
कोरस: -बर्बरीक ऐसे बन गए श्याम बर्बरीक ऐसे बन गए श्याम
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Barbarik Kaise Ban Gaye Shyam
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |