Close Menu
Subscribe :

Kuber Dev Ki Katha
Song

Kuber Dev Ki Katha

Satya Prakash Adhikari • Kuber Dev Ki Katha • 2026 • 00:09:30 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Kuber Dev Ki Katha • Satya Prakash Adhikari

वार्ता: -जय कुबेर महाराज की भक्तजनो आज हम आपको कुबेर जी की महिमा सुनाने जा रहे

है इस कथा के माध्यम से

M: -हम आज कुबेर देव जी की सबको महिमा बताते हैं हम गाथा गाते हैं

कैसे कुबेर जी की किरपा से भाग्य जग जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

हम आज कुबेर देव की सबको महिमा बताते हैं हम गाथा गाते हैं

कैसे कुबेर जी की किरपा से भाग्य जग जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -जन्म कथाएं कई है वर्णित शास्त्र पुराणों में

अलग अलग संदर्भ मिले हमें कई स्थानों में

कहीं पे यक्ष कहीं पे उनको कहा गया ब्राह्मण

इनमे से चुन एक कथा का करते हम वर्णन

पूर्व जन्म में कुबेर देव गुणा निधि कहलाए

बचपन में वो धर्मशास्त्रों की शिक्षा है पाए

गलत संगती में गुणा निधि जो पड़ गए एक बार

क्रोधित उनके पिता हुए फिर छोड़ा वो घर द्वार

इसके बाद हुआ क्या आगे हम बतलाते है हम गाथा गाते हैं

कैसे कुबेर जी की किरपा से भाग्य जग जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -जाने अनजाने में उससे हो गयी जब ये भूल

दर दर भटके भूख प्यास से हो गया वो व्याकुल

अपना पेट चलाने को हुए भिक्षा को मजबूर

लेकिन उसकी बुरी परिस्थिति, हुई न उससे दूर

एक दिन उसने देखा कुछ ब्राह्मणों को जाते हुए

अपने संग सामग्री भोग की उनको उठाते हुए

उनको देखके गुणा निधि के जगी आशा मन में

उनके पीछे पीछे चलते पहुंचे एक वन में

गुणा निधि को क्या हुए दर्शन अब बतलाते हैं हम गाथा गाते हैं

कैसे कुबेर जी की किरपा से भाग्य जग जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -गुणनिधि जी ब्राह्मणो के पीछे पीछे वन तक जा पहुंचते है फिर वहां उनके साथ क्या

क्या घटना होती है आइये आगे सुनाते है -

M: -ब्राह्मण पहुंचे एक शिवालय हो गए भक्ति लीन

भूख प्यास ने गुणा निधि की हुई थी शक्ति क्षीण

किसी तरह वो आगे बढ़कर के भोग चुराने लगे

देख के उसको चोर चोर ब्राह्मण चिल्लाने लगे

गिरते पड़ते भाग पड़ा और मन में ये लिया ठान

किसी तरह से उसके अब तो बच जाए ये प्राण

लेकिन राज्य के सैनिकों ने उसको घेर लिया

अपने अस्त्रों से प्रहार कर उसको ढेर किया

फिर क्या होता है आगे इसे हम समझाते हैं पावन कथा सुनाते है

कैसे कुबेर जी की किरपा से भाग्य जग जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तजनो सेनिको के बाद से गुणनिधि का जीवन संकट में पड़ जाता है फिर आगे क्या

होता है आइये बताते है कथा के माध्यम से -

M: -सैनिको के वार से उसने तज डाले निज प्राण

दिन पावन शिवरात्री का वो इससे था अनजान

मृत्यु से पहले सारा दिन उसने किया उपवास

भोले जी के आशीष से फिर जीवन की जगी आस

बोले भोले तुमने निर्जला रहके किया प्रसन्न

तभी तो तुमको फिर से मिला है गुणानिधि जीवन

आगे से तुम कोषाध्यक्ष मेरे कहलाओगे

देव कुबेर के नाम तुम फिर पूजे जाओगे

तभी से धनतेरस के दिन ये पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते है

कैसे कुबेर जी की किरपा से भाग्य जग जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -जैसे अटल हिमालय और जैसे अडिग सुमेर

ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै अविचल खड़े है देव कुबेर

विघ्न हरण मंगल करण सुनो शरणागत टेर

भक्तों के हेतु वितरण करो धन माया के ढ़ेर

कुबेर चढ़े को और चढ़ादे गिरे को पुन:उठाए

कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दे भूले को राह बताए

जो भी मन से कुबेर देव की भक्ति पूजन करे

रोगी दुखिया बाँझन निर्धन सबके कष्ट हरे

देव कुबेर की पूजा से भण्डार भर जाते है पावन गाथा गाते है

कैसे कुबेर जी की किरपा से भाग्य जग जाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Kuber Dev Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Kuber Dev Ki Katha
Album Kuber Dev Ki Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Kuber Ji
Festival Dhantersh
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40