Close Menu
Subscribe :

Gopashtami Ki Katha
Song

Gopashtami Ki Katha

Satya Prakash Adhikari • Gopashtami Ki Katha • 2026 • 00:13:50 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Gopashtami Ki Katha • Satya Prakash Adhikari

संवाद-: प्रिय भक्त जनों आज हम आपको गौपाष्टमी अर्थात भगवान श्री कृष्ण के द्वारा की गई गौ चारण लीला की पावन संगीतमय गाथा का रसपान कराने जा रही हूँ, तो आइये जानते है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन ऐसा क्या होता है कि जिसे समस्त व्रज क्षेत्र सहित सकल सृष्टि एक पावन पर्व के रुप मनाता है और गायों और बछड़ो सहित भगवान श्री कृष्ण की पूजा करता है और उनसे असीम कृपा को पाता है

M:-हम गोपाष्टमी की तुम्हें भक्तों कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

M:-कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी पर्व मनाते है, पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-पांच वर्ष के हुए थे पूरे श्री कृष्ण भगवान,

छठवीं वर्ष में रखे कदम थे नन्द लाला घनश्याम।

एक दिन माता यशोदा से बोले है नन्दलाला,

मैं तो कितना सुन्दर हूँ क्यो कहते सब काला।

बोली यशोदा सब मूरख है क्या जाने अज्ञान,

मेरा लाला अति सुन्दर है और है अति गुणवान।

मस्का लगाया भगवन ने ना बात है बतलायी,

मैया बड़ा मैं हो गया अब तो बात है समझायी।

बात को कहते कहते भगवन फिर मुस्काते है, पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-बोली यशोदा बड़े हुए तो क्या कहना चाहते,

बोले कान्हा छोड़ के बछड़ा गाय चराना चाहते।

सुन के बोली यशोदा हे! लाला बाबा के पास जाओ,

गायें तभी चराना जाकर अनुमति ले आओ।

इतना सुनकर श्री कृष्णा फिर खुश हो जाते है,

खुशी खुशी फिर नन्द बाबा के पास में आते है।

बोले कान्हा बाबा अब मैं गाय चराऊंगा,

हो गया बहुत बड़ा मैं बस इतना बतलाऊंगा।

नन्द बाबा फिर क्या बोले चलो हम बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद-: प्रिय प्रेमी जनों नन्द बाबा कान्हा की बात सुनकर कहने लगे हे! लाला अभी तो तू बहुत छोटा है तू गायें नही अभी तू बछड़े ही चरायेगा। बाबा की बात सुनकर भगवान जिद करने लगे फिर क्या हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से जानते है

M:-बाबा की सुन बात को जिद फिर करने लगे भगवान,

बोले बाबा ठीक है लेकिन बात सुनो धर ध्यान।

गौ चारण की शुभ मुहूर्त पंडित से दिखलाओ,

जाओ लाला एक विद्वान पंडित को ले आओ।

खुशी खुशी में दौड़े भगवन पंडित घर आए,

सारी बात को पंडित जी को कृष्णा बतलाए।

आज का ही शुभ मुहूर्त रखना कृष्णा समझाए,

सारा माखन तुम्हे दे दूंगा लालच दिलवाए।

लेकर पोथी पत्रा पंडित नन्द घर आते है, पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-आदर और सम्मान के साथ आसन पाए है,

खोल पत्रा पंडित शुभ मुहूर्त बतलाए है।

पंडित जी पत्रा में फिर नजर दौड़ाई है,

गौ चारण की ‌आज की मुहूर्त नजर में आयी है।

आज के बाद वर्ष तलक ना शुभ दिन आयेगा,

गौ चारण का ‌शुभ दिन कोई ना बतलायेगा।

सुन पंडित की बात को बाबा फिर हर्षाए है,

नन्द बाबा से श्री कृष्णा अनुमति फिर पाए है।

भगवन कार्य करे कोई शुभ दिन हो जाते है, पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद-: प्रिय भक्त जनों ईश्वर कोई भी कार्य करें जिस दिन भी करे वो पल वो क्षण शुभ मुहूर्त बन जाता है, पुराणों के अनुसार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन गौ चारण आरम्भ होने के कारण यह तिथि गौपाष्टमी कहलायी। भक्तों फिर क्या था गौ चारण के लिए सारे प्रबन्ध होने लगे, माता यशोदा भी कान्हा का श्रृंगार करने लगती है,‌‌‌ कैसे‌‌‌‌ आइये जानते है

M:-माता यशोदा कान्हा का फिर करने लगी श्रृंगार,

मोर मुकुट और माथे टीका गलि बैजंती हार।

पांव में जूतियां पहनाने को मां ने हाथ बढ़ाया,

देख जूतियां कान्हा ने फिर अपना पांव हटाया।

बोले कान्हा गाय हमारी रहती नंगे पांव,

पहन जूतियां कैसे जाए वृक्षों की हम छांव।

मैं भी नंगे पांव वन में गाय चराऊंगा,

बैठ कदंब की डाली वंशी मधुर बजाऊंगा।

पहना दो जूतिया गायों को जुतिया ये कह जाते है, पावन कथा सुनाते है

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-जब तक वृंदावन में रहे प्रभु नंगे पांव रहे,

श्रीकृष्णा की गाथा मिट्टी डाली डाली कहे।

आगे गायें पीछे कृष्णा और पीछे बलराम,

सबसे पीछे ग्वाल गोपाल करते प्रभु का गान।

इसी दिवस से गौ चारण की लीला शुरू हुई,

वन की धरती हरी भरी और रंग बिरंगी हुई।

गोपाष्टमी के पूजन की विधि बतलाते है,

कैसे पूजन करते भक्तों आज बताते है।

करते पूजन गायें बछड़ों का फिर फल पाते है, ‌पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद-: प्रिय भक्तों इस दिवस को प्रात: काल उठ कर नित्य कर्म से निवृत्त हो स्नान करते है और गौओं और बछड़ों को भी स्नान कराते है, गौ माता के मेंहदी तथा रोली से थापे लगाते है और उन्हें सजाया जाता है

M:-धूप दीप और अक्षत रोली से करते पूजन,

पुष्प वस्त्रों और जलेबी से करते वन्दन।

गौ माता की आरती करके शीश झुकाते है,

हरी हरी फिर घास खिला परिक्रमा लगाते है।

थोड़ी दूर चलके पैदल करते गौ विदाई,

द्वापर से जो चली रीति सबने मिलके है निभाई।

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है,

गोपाष्टमी की गाथा सत्य ने सुनायी है।

गौ पूजन से श्री कृष्णा प्रसन्न हो जाते हैं, पावन कथा सुनाते है।

इस दिन कृष्णा गौ चारण लीला दिखलाते है, हम कथा सुनाते है।‌

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Gopashtami Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Gopashtami Ki Katha
Album Gopashtami Ki Katha
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Gau mata
Festival Gopashtami
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40