Pitra Katha
Lyrics
पितृ देवो भवः दोस्तों आज कल पितरो का मौसम चल रहा है हर बेटा बहु लगे है की अपने पितरो को भोजन करवा दे पानी पिलवा दे उनकी आत्मा को तृप्त कर दे ऐसे में नजर आते है काले कौवे या फिर शुद्ध देसी ब्राह्मण जो पत्रों के लिए टिफिन ले जाने का काम करते है दानी को अगर पंडित जी ने भोजन कर लिया या फिर काम देवता ने भोजन ग्रहण कर लिया तो समझलो की स्वर्ग लोक में बैठे हमारे पितृ लोग उनको भोजन मिल जाता है तो आइये इस कथा के माध्यम से जानते है की ये टिफिन सेवा कितनी उपकारी और कितनी लाभकारी है
F:-हम श्राद्ध माह की अति मन भावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है हम कथा सुनाते है
काग और पंडित कैसे टिफिन का काम चलाते है टिफिन का काम चलाते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जब जब आता है श्राद्ध सब ढूंढे पंडित काग
सब ढूंढे पंडित काग जब जब आता है श्राद्ध
F:-हिन्दू धर्म में श्राद्ध माह का उत्तम है स्थान
श्राद्ध माह में पितृ देवता खाते है पकवान
कोरस: -देवता खाते है पकवान
F:-जीते जी पानी ना पाए मरके पाए खीर
देसी घी की पूड़ी खाये शुद्ध पनीर
कोरस: -पूड़ी खाये शुद्ध पनीर
F:-हलवा पूड़ी दूध दही सब श्राद्ध में पाते है
जिनके घर में काग राज और पंडित खाते है
कोरस: -काग राज और पंडित खाते है
F:-काग और पंडित के भोजन से भरे पितरो का पेट
चालु होती टिफिन की सेवा खुले स्वर्ग का गेट
कोरस: -खुले स्वर्ग का गेट
F:-काग और पंडित पितरो को भोजन पहुंचाते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -जब जब आता है श्राद्ध सब ढूंढे पंडित काग
सब ढूंढे पंडित काग जब जब आता है श्राद्ध
वार्ता: -प्रेमियों श्राद्ध का पखवाड़ा आते ही लोगो के अंदर अपने पितरो के लिए श्रद्धा भाव जाग जाते है जीते जी माँ बाप को पानी तक नहीं पूछा मरने के बाद देसी घी के हलवा पूड़ी खीर कौए को खिलाते है जैसे की कौवा खा लेगा तो इनके पितरो का पेट भर जायेगा पंडित जी पानी पी लेंगे तो पितरो की प्यास बुझ जाएगी कुछ लोगो को तो श्राद्ध के नाम से बहुत बड़ी टेंसन हो जाती है क्योकि उनके चाहे दिखावे के लिए ही सही पितरो का श्राद्ध तो करना ही पड़ता है ना -
F:-माता पिता दादा परदादा स्वर्ग में बैठे जाय
बेटा यहाँ से क्रोधित होके काग को रहा जिमाय
कोरस: -बेटा काग को रहा जिमाय
F:-छत के ऊपर काग राज के खाना दिया है दाल
श्राद्ध महीने में होता है घर घर का यही हाल
कोरस: -होता है घर घर का यही हाल
F:-काग राज भी इंसानो की फितरत गए है जान
अच्छी तरफ से इंसानो को गए काग पहचान
कोरस: -गए काग पहचान
F:-कांव कांव से चिढ़ते थे जो वही कराये भोजन
बंद हो जाए श्राद्ध माह में काग राज का जीवन
कोरस: -काग राज का जीवन
F:-सारे कौए श्राद्ध माह में मौज उड़ाते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -जब जब आता है श्राद्ध सब ढूंढे पंडित काग
सब ढूंढे पंडित काग जब जब आता है श्राद्ध
वार्ता: -प्रेमियों आज का मतलबी इंसान ख़ुशी से श्राद्ध नहीं करता है बल्कि वो डर के कारण पितरो का श्राद्ध करता है डरने का मुख्य कारण है की अगर श्राद्ध ना किया तो पितृ नाराज हो जायेंगे अगर पितृ नाराज हो गए तो मुसीबतो का पहाड़ टूट पड़ेगा कारोबार रोजगार में घाटा होने होने लगेगा परिवार के ऊपर संकट आ सकता है हम में क्लेश होने लगेगा लक्ष्मी जी रूठ जाएगी इन बातो के डर से लोग पितरो का श्राद्ध करते है पिंड दान करते है ब्राह्मणो को भोजन कराते है वस्त्र दान और भोजन का दान करते है
F:-डरता है पितरो के क्रोध से आज का हर इंसान
तभी तो ये डर के करता है पितरो का पिंड दान
कोरस: -करता पितरो का पिंड दान
F:-कुछ तो ब्राह्मण भोज कराये कुछ तो करे भंडारे
पितृ हुए प्रसन्न तो अपने चमक उठेंगे तारे
कोरस: -अपने चमक उठेंगे तारे
F:-खोल के दिल से खरचा है बड़े बड़े कंजूस
बन जाते है दानी श्राद्ध में सारे मक्खी चूस
कोरस: -श्राद्ध में सारे मक्खी चूस
F:-कोई जाए गया बनारस तो कोई हरिद्वार
सारे पापी करने चले है पितरो का उद्धार
कोरस: -करने पितरो का उद्धार
F:-वैसे इनको माता पिता कभी याद ना आते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -जब जब आता है श्राद्ध सब ढूंढे पंडित काग
सब ढूंढे पंडित काग जब जब आता है श्राद्ध
वार्ता: -प्रेमियों लोग कितने अंध विशवास में जी रहे है कौवे के हाथो पितरो को टिफिन भेज रहे है ब्राह्मण को भोजन करवा के समझ रहे है स्वर्ग में हमारे पितरो की आत्मा को शांन्ति मिल जाएगी जो भावना उनके मरने के बाद जगी है उनके जीते जी जागी होती तो इनको जीते जी ही स्वर्ग मिल गया होता -
F:-जीते जी तो माता पिता का पूछा कभी ना हाल
उनके नाम पर बाँट रहे हो आज क्यों रोटी दाल
कोरस: -बाँट रहे क्यों रोटी दाल
F:-चाहे कर ले दान तू बन्दे चाहे कर तू भंडारा
एक ना एक दिन पाके रहोगे सारे पाप तुम्हारे
कोरस: -सारे पाप तुम्हारे
F:-तुम जो करोगे आज वही कल बेटा करे तुम्हारा
मरे हुए माँ बाप का भी अब होने लगा बटवारा
कोरस: -अब होने लगा बटवारा
F:-बड़ा भाई करे माँ का श्राद्ध और छोटा करे पिता का
बटवारा अब आगे होगा अग्नि और चिता का
कोरस: -होगा अग्नि और चिता का
F:-बड़े भाई क्यों माता पिता को अग्नि जलाते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -जब जब आता है श्राद्ध सब ढूंढे पंडित काग
सब ढूंढे पंडित काग जब जब आता है श्राद्ध
वार्ता: -कथा प्रेमियों ये पचलन भी शुरू हो चूका है अगर दो भाई है तो एक भाई माँ का श्राद्ध करेगा दूसरा भाई पिता का श्राद्ध करेगा क्योकि माता पिता की प्रॉपर्टी दोनों में बराबर बटी है इसलिए दोनों भाई खर्चा भी बराबर ही करेंगे एक भाई कौओ को खिलायेगा तो दूसरा भाई ब्राह्मण को खिलायेगा दोनों भाई बराबर का खर्चा करेंगे ना कोई काम करेंगे ना कोई ज्यादा करेगा कथा प्रेमियों अब वो दिन ज्यादा दूर नहीं है जब चिताओ का भी बटवारा होने लगेगा एक भाई श्मशान घाट का बिल भरेगा तो दूसरा भाई चिता की लकड़ियों का बिल चुकाएगा
F:-बहने भी इस काम के अंदर नहीं किसी से पीछे
माता पिता की धन दौलत में अपना हिस्सा खींचे
कोरस: -अपना हिस्सा खींचे
F:-हिस्से की लालच में बहने लगी है श्राद्ध मनाने
इसके आगे अब क्या होगा रब की रब ही जाने
कोरस: -रब की रब ही जाने
F:-पितृ देवता स्वर्ग में बैठे रो रो करे पुकार
ऐसी औलादो के आगे लाख लाख धिक्कार
कोरस: -लाख लाख धिक्कार
F:-चीख रही पितरो की आत्मा देख लाल का हाल
ऐसी अगर औलाद ना होती जीते कुछ और साल
कोरस: -जीते कुछ और साल
F:-स्वर्ग में पितृ देवता नीर बहाते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -जब जब आता है श्राद्ध सब ढूंढे पंडित काग
सब ढूंढे पंडित काग जब जब आता है श्राद्ध
वार्ता: -भागवत प्रेमियों समय बड़ी तेजी से बदल रहा है समय से दस गुना तेजी से रिश्ते बदल रहे है अब तो बेटियां भी अपने माँ बाप का श्राद्ध मनाने लगी है पितृ पक्ष में दान पुण्य भंडारे करवाने लगी है पता नहीं चल पा रहा है की पितरो के लिए श्राद्ध है या फिर प्रॉपर्टी में हिस्सा जताने की श्रद्धा है कुछ भी हो लोग पितरो को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है
F:-पितृ अगर जिन्दा होते जिन्दा मर जाते वो
अपनी ही नजरो में गिरकर फिर मर जाते वो
कोरस: -गिरकर फिर मर जाते वो
F:-ऐसी औलादो से अच्छा होते बे औलाद
जीवन और मृत्यु ये दोनो होते ना बर्बाद
कोरस: -दोनो होते ना बर्बाद
F:-सिसक रही पितरो की आत्मा बहे नैन से नीर
माता पिता ने कैसे पायी है अपनी तकदीर
कोरस: -पायी है अपनी तकदीर
F:-जीते हुए ही सेवा कर लो करो ना मोत के बाद
सुनो आज भी ओलादे तुम छोड़ दो करना श्राद्ध
कोरस: -तुम छोड़ दो करना श्राद्ध
F:-कथा सुनाती भावना दुष्यंत लिखते जाते है
पितृ देवता स्वर्ग में कैसे भोजन पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -जब जब आता है श्राद्ध सब ढूंढे पंडित काग
सब ढूंढे पंडित काग जब जब आता है श्राद्ध
लेखक :- संजय अग्रवाल
Pitra Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |