Close Menu
Subscribe :

Nirjala Ekadashi Katha
Song

Nirjala Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Nirjala Ekadashi Katha • 2026 • 00:10:20 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Nirjala Ekadashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -जय श्री हरी भक्तो आज मै आपको निर्जला एकादशी की पावन कथा सुनाने

रहा हूँ , निर्जला एकादशी का महत्व सबसे उत्तम है इस एकादशी का व्रत

करने से पापो से मुक्ति मिलती है और स्वर्गलोक मै परम पद की प्राप्ति होती

है बोलिये जय जय श्री हरि -

M: -स्वर्ग में कैसे मिले परम् पद वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

निर्जला एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कैसे व्रत का फल मिलता है वो समझाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

निर्जला एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -महाबली बलवान भीम जी पहुंचे ब्यास के पास

बुझा बुझा सा चेहरा था उनका लगते बड़े उदास

कर के व्यास की चरण वंदना बैठ गए बलवान

देख भीम की इस हालत में ब्यास हुए हैरान

ब्यास भीम से पूछ रहे है कुशल छेम सब हाल

किस कारण मुरझाये हो तुम किसका तुम्हे मलाल

कारण बहुत बड़ा ले कर के आया आपके पास

कष्ट निवारण कर दो व्यास जी करना नहीं निराश

हाथ जोड़ कर अपनी सारी व्यथा सुनाता हूँ में तो कथा सुनाता हूँ

निर्जला एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -ब्यास जी के बार बार पूछने पर भीम जी बताते है की मेरी माँ और मेरे सारे

भाई मुझसे बार बार एकादशी का व्रत रखने के लिए कहते है और मुझसे हर

एकादशी को उपवास रखने के लिए कहते है और बिना भोजन के मै रह नहीं

सकता कितना भी खाता हूँ फिर भी भूख लगी रहती है पुरे दिन को छोड़ो मै

तो पहर भर के लिए भी भूखा नहीं रह सकता हूँ -

M: -हंसी आ गई तुरत ब्यास को सुन के भीम की बात

बड़े प्रेम से भीम के सिर पर रखा ब्यास ने हाथ

कठिन समस्या है ये तुम्हारी समझ गया हूँ मै

मन से निकाल फेंक दो अपने भूख प्यास का भय

रोनी सी हो गई थी सूरत सुन के ब्यास की बात

भूखे नहीं मै रह सकता हूँ भीम ने जोड़े हाथ

दान पुण्य मै खूब करूँगा करूँगा पूजा पाठ

वासुदेव भगवान् का वंदन करूँगा मै दिन रात

लेकिन भोजन करूँगा प्रतिदिन सत्य बताता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

निर्जला एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -मुस्काते हुए ब्यास जी बोले सुनो लगा के ध्यान

अगर तुम्हे है स्वर्ग की इच्छा सुनो भीम बलवान

माह की दोनों एकादशी का व्रत रखना होगा

सारे नियमो का तुमको पालन करना होगा

सुन के बाते भीम ब्यास की बोले है कर जोड़

व्रत की सुनके मेरे पेट में उठने लगी मरोड़

तीनो समय का खाने वाला कैसे रखे उपवास

कोई दूजा यतन बता दो हे महाज्ञानी ब्यास

व्रत उपवास के नाम से ही मै तो घबराता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

निर्जला एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M: -भीम के ऊपर दया आ गई हँसे ब्यास महाराज

एक सरल व्रत तुम्हे बताऊँ भीम बलि तुम्हे आज

जेष्ठ की एकादशी के व्रत का पालन करना तुम

मेरी बात का पालन करना मना न करना तुम

निर्जल रह कर व्रत करना ना करना भोजन

करना जब स्नान तो जल भी कर लेना ग्रहण

स्नान आचमन में जल को ग्रहण कर सकते हो

सत्य कहूं मै भीम अन्न को छू नही तुम सकते

ऐसा करने से क्या होगा वो समझाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

निर्जला एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता: -व्यास जी बोले सुनो भीमसेन जेष्ठ मास एकादशी को निर्जला व्रत करना स्नान

आचमन में जल ग्रहण कर सकते है हो अन्न ग्रहण करना वर्जित है अन्नाहार

लेने से व्रत खंडित हो जाता है तुम भी जीवन पर्यन्त इस व्रत का पालन करो

उससे तुम्हारे पूर्व कृत एकादशियो की अन्न खाने का पाप समूल रूप से नष्ट

हो जाएगा -

M: -जेष्ठ की एकादशी का व्रत करना जीवन परयत्र

भीम तुम्हारे सब पापो का हो जाएगा अंत

गौ का दान ही महादान है करना गौ का दान

भला करेंगे सदा तुम्हारा वासुदेव भगवान्

ब्यास की आज्ञा मान भीम फिर घर को आते है

जेष्ठ मास की एकादशी का नियम निभाते है

निर्जल रह के भीमसेन में रखा फिर उपवास

पूर्व काल के पाप दोष सब हो जाते है नाश

हाथ जोड़ देवेश ब्यास को शीश झुकाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ निर्जला

एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Nirjala Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Nirjala Ekadashi Katha
Album Nirjala Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40