Mulaqat Bhagwan Se
Lyrics
वार्ता: - भक्तजनों हमने भगवान को साक्षात् देखा नहीं पर हमारा विश्वास है कि भगवान है
वो कब कहाँ और किस रूप में मिलेंगे यह हमारी श्रद्धा और आस्था पर निर्भर
करता है आज मैं एक ऐसी कथा सुनाने जा रहा हूँ जिसमे भक्त की मुलाक़ात
भगवान से होती है ये भावपूर्ण घटना क्या है आइये सुनते हैं इस भजन के माध्यम से
M: -आज सुनलो कहानी सुनाता हूँ मैं सच्ची घटना है अब ये बताता हूँ मैं
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
M: -आज सुनलो कहानी सुनाता हूँ मैं सच्ची घटना है अब ये बताता हूँ मैं
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
M: -किसी एक गाँव में बालक था रहता
हमेशा वो माँ से बस पूछता रहता
गरीबी में अपना गुजरता क्यों जीवन
माँ कहती है उससे ये जाने है भगवन
ये माता से सुनकर वो रह जाता चुपकर,
मन ही मन सोचे प्रभु हैं कहाँ पर
दर्श पाते नहीं ,क्यों वो आते नहीं,
दे दो दर्शन हमें यूँ सताते नहीं,
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से,
हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
वार्ता: -भक्तजनों जिस गाँव में वो निर्धन बालक रहता था उसी गाँव में एक बूढा भी रहता
था जो अपना जीवन भजन कीर्तन में बिताया करता था उनकी बहू को लगता था ये
आदमी घर का कोई काम नहीं करना चाहता इसीलिए पूजा पाठ में लींन रहता है
यही सोच उसकी बहू अक्सर प्रताड़ित किया करती थी और ये कहती की जिसकी
तू पूजा करता है वही तुम्हारा पेट भरेगा तू यहाँ क्यों पड़ा रहता है फिर क्या होता है
आइये सुनते है -
M: -उसी गाँव में एक बूढा था रहता
दिन रात वो नाम प्रभु का था जपता
बहू इनको कोस रात दिन थी सताती
कहती इन्हें मौत भी क्यों न आती
प्रभु से है भक्ति जा मांग उनसे रोटी
तुम्हारी फिर हमपे जिम्मेदारी न होती
देखें भगवन तेरा पेट भरता है क्या
बूढा भूखा चला अब वो करता भी क्या
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से
हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
M: -इधर बैठा बालक था फ़िक्र में डूबा
तभी उसके मन को उपाय था सूझा
जब माँ उससे रोटी खाने को बोली
चुपके से रोटियां भर ली थी झोली
लगा जब वो जाने प्रभु को मनाने
किया तय प्रभु को है रोटियाँ खिलाने
रोटी वो खाएंगे खुश हो जायेंगे
हम आशीष पा धन्य हो जायेंगे
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से
हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
वार्ता: -बालक ने मन ही मन सोचा आज भगवान मिलेंगे तो उसे अपने हाथो से रोटी खिला
उन्हें प्रसन्न करूँगा ये सोच वो गाँव से दूर प्रभु की तलाश में निकल पड़ा फिर क्या
हुआ आगे सुनते है -
M: -दिन भर इधर से उधर बालक चलता
भगवान की खोज में वो भटकता
जो तन की थकन से हैं रुक जाते पाँव
थककर के बैठा वो पेड़ की छाँव
प्रभु को न पाके निराशा में आके
वो रोटी निकाल जो फेंकना चाहे
उसको आया नज़र जग से बेखबर
बैठे बूढ़े पे उसकी गयी नज़रें ठहर
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से
हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
वार्ता: -भक्तजनों निराश बालक ने जब बूढ़े को देखा तो उसकी आँखों में एक चमक सी आ
गई उसे उनके चेहरे पर एक आलौकिक आभा सी नज़र आई बिलकुल ऐसा ही
हाल उस बूढ़े का भी था फिर क्या हुआ आइये सुनते हैं इस भजन के माध्यम से -
M: -जो देखा एक बालक बूढा मुस्कुराया
तब चलकर के बालक पास उसके आया
बालक ने बूढ़े को रोटियाँ खिलाई
बूढ़े को मासूमियत उसकी भायी
आंसू थे छलके रख हाथ उसके सर पे
दिए उसको आशीष जी भर भर के
उससे मिलके गले अपनी राह चले
दोनों के मन में दीपक ख़ुशी के जले
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से
हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
वार्ता: -भक्तजनों दोनों अपनी अपनी राह जा रहे थे परन्तु बार बार दोनों एक दूसरे को
पलट कर देखते जा रहे थे बालक के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान और बूढ़े की आँखों
में ख़ुशी के आँसू छलक रहे थे दोनों ही मन ही मन बहुत प्रसन्न थे इधर बहू बूढ़े
ससुर से नाराज़ और परेशान माँ बेटे की चिंता में डूबी बैठी थी आगे क्या हुआ
आइये सुनते हैं भजन के माध्यम से –
M: -ढली साँझ दोनों घर वापस आये
फिकरमंद घरवाले दोनों ने पाए
देखा जो माँ ने कि बेटा घर आया
दौड़ी और जाके गले से लगाया
ओ बेटे कहां तू रहा बोल अब तक
तेरी फ़िक्र में रोती आँखे गईं थक
सुनो आगे कहा माँ से क्या लाल ने
बेटे का मुख खिला भोली मुस्कान से
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से
हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
वार्ता: -जो हाल बालक का था वही हाल उस बूढ़े का भी था आज बहू की खरी खोटी सुनने
के बाद भी उसके चेहरे पर ख़ुशी थी एक प्यारी मुस्कान थी बालक ने अपनी माँ को
और बूढ़े ने अपनी बहू को क्या जवाब दिया आइये आगे सुनाता हूँ L
M: -कहा उसने माँ हो गई है गज़ब बात
भगवान से मेरी हुई है मुलाक़ात
यही बात बूढ़े ने कहके सुनाई
कैसे प्रभु ने रोटी खिलाई
जो जैसा था सोचा नज़र वैसा आया
था भगवान को आज दोनों ने पाया
प्रभु बसते जिस मन दिखते उसको भगवन
मिले हर जन में मिले कण कण में
बात सुनना मेरी सब लगा ध्यान से
हुई ऐसे मुलाक़ात भगवान से
कोरस: -हुई कैसे मुलाक़ात भगवान से
M: -हुई ऐसे मुलाक़ात भगवान से
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Mulaqat Bhagwan Se
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |