Close Menu
Subscribe :

Shri Radha Ashtami Katha
Song

Shri Radha Ashtami Katha

Rinky Vishwakarma • Shri Radha Ashtami Katha • 2026 • 00:09:53 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Shri Radha Ashtami Katha • Rinky Vishwakarma

वार्ताजय जय श्री राधे जय जय श्री राधे बोलो राधा रानी सरकार की जय भक्तो आज मै आपको श्री राधा रानी के जनम की पावन कथा संगीत के रूप में सुनाने जा रा हु I राधा रानी के जन्म के अनेको वृतांत सुनने को मिलते है एक मत के अनुसार वृषभान जी को एक सुन्दर शीतल सरोवर में सुनहरे कमल में एक दिव्य कन्या लेटी हुयी मिली जिसे वो घर ले आते है कहते है उसी दिव्य कन्या का नाम राधा रखा गया था दूसरे मत के अनुसार नृग पुत्र राजा सुचंद और उनकी पत्नी कलावती ने बारह वर्षो तक ब्रह्मा जी की तपस्या करने श्री राधा जी की पुत्री के रूप में प्राप्ति का वचन मांगा था ,फल स्वरुप वो दोनों द्वापर युग में राजा वृषभानु और रानी कीर्तिदा के रूप में जन्मे आइये अब आगे सुनते है

कृष्ण प्रिया श्री राधा जी की कथा सुनाते है

पावन कथा सुनाते है

श्री राधा के जन्म की महिमा तुम्हे बतलाते है

हम कथा सुनाते है

वेदो में जो वर्णित है वो वर्णन गाते है पवन कथा सुनाते है

कृष्ण प्रिया श्री राधे जी की कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

F:-महाराज वृषभानु से हुआ कीर्तिदा का विवाह

दोनों ही ख़ुशहाल मगन करें जीवन का निर्वाह

पूर्व जन्म में ब्रह्मा जी से मिला था जो वरदान

श्री राधा को पुत्री रूप मांगे थे वृषभान

समय आ गया घड़ी आ गई देखो विधि विधान

कीर्तिदा महारानी जी ने किया है गर्भ धान

फ़ैल गई थी सारे नगर में गर्भ धारण की बात

होने को थी बरसाने में खुशियों की बरसात

बरसाने में घर घर मंगल दीप जलाते है

सब मंगल दीप जलाते है

कृष्ण प्रिया श्री राधे जी की कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

F:-बरसाने की सारी नारियां गाये मंगल गीत

गली गली में मंगल गायन गली गली संगीत

कीर्ति रानी बैठ महल में सपने रही संजोय

देख देखके बढ़ते उदर को मन में हलचल होये

महाराज वृषभानु बाँटते अन्न वस्त्र धन धान्य

प्यासे मन के व्याकुल पक्षी नभ में भरे उड़ान

खुशियों का ना रहा ठिकाना झूम रहे वृषभान

उनकी कामना पूरी कर रहे श्री ब्रह्मा भगवान्

पति पत्नी दोनों मिल करके ख़ुशी मनाते है

दोनों ख़ुशी मनाते है

कृष्ण प्रिया श्री राधे जी की कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

F:-शिशु के जन्म का समय आ गया बीत गए नौ माह

शिशु दर्शन की उन दोनों की तीव्र हो गई चाह

प्रसव वेदना शुरू हो गई नगर में फैली बात

आने वाली थी उनके घर खुशियों की प्रभात

बड़ी उमर की श्रेष्ठ दाइयां महल में आती है

महारानी की उदर वेदना कम करवाती है

सारे महल में हल चल मच गई बज उठे ताशे ढोल

आ गई थी बरसाने के अंदर घड़ी बड़ी अनमोल

बरसाने के नगर निवासी ख़ुशी मनाते है, वो तो झूमते गाते है

हम कृष्ण प्रिया श्री राधे जी की कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

F:-तभी अचानक रंग महल में हुआ है आभाश

जोत पुंज इक हो गई प्रकट उठा दिव्य प्रकाश

तीव्र रोशनी ज्योति पुंज की मुंद गए सबके नैन

लगने लगी थी दिन की दुपहरी वहां घनेरी रेन

वातावरण हो गया सुगन्धित पवन गति हुयी तेज

महारानी हर्षित नैनो में सपने रही सहेज

सतरंगी उठ रही रोशनी रंग महल के बीच

स्वर्ण के जैसे लगी चमकने वहां की हर एक चीज

श्री राधा ने जन्म लिया सब शीश झुकाते है

सब शीश झुकाते है

हम कृष्ण प्रिया श्री राधे जी की कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

F:-सहस्त्र चंद्र की मुखड़े पे आभा तेज है सूर्य समान

काले केश है चंचल नैना चेहरे पर मुस्कान

दिव्य अलौकिक सुन्दर कन्या लेती है अवतार

नगर निवासी खुश हो कर के करने लगे जैकार

ढोल नगाड़े बजे दुंदभि हुआ नगर में शोर

राधा लाड़ली राधा लाड़ली होने लगा चहुँ ओर

देव लोग करें पुष्पों की वर्षा और करें यशगान

श्री राधा रानी को पाकर धन्य हुए वृषभान

राधा के दर्शन से दुनिया धन्य हो जाती है

धन्य हो जाती है , धन्य हो जाती है

लिखी कथा सुखदेव ने रिंकी गाके सुनाते है

रिंकी कथा सुनाती है

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Shri Radha Ashtami Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Radha Ashtami Katha
Album Shri Radha Ashtami Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Radha Rani
Festival Radha Ashtami
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40