26 January Ki Katha
Lyrics
संवाद :- जय हिन्द जय भारत सभी भारत वासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाये प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के दिन हमारा राष्ट्रिय पर्व गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है यही वो ऐतिहासिक दिन है जब आज़ादी के बाद सन् 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। तो आइये आज इस यादगार दिन तक पहुँचने की पूरी कहानी हम आपको विस्तार से बताते है
M:-भारत के गणतंत्र दिवस की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
जान से प्यारा ध्वज ये तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
हम भारत के गणतंत्र दिवस की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
जान से प्यारा ध्वज ये तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है हिन्द की ये पहचान गणतन्त्र दिवस है महान
26 जनवरी के दिन, बना भारत का संविधान
संवाद :- प्रिय देश वासियों हमारा यह पावन दिन हमेशा वीर शहीदों का कृतज्ञ रहेगा जिन्होंने इस देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे डाली उनकी शाहदत का ही ये परिणाम है कि हमे आज़ाद देश मिला और फिर हमने बनाया अपना नया संविधान
M:-जय हो जय हो वीर जवान नमन तुम्हे करते
जान गवां कर दी आजादी हम वन्दन करते
कोरस:- हम वन्दन करते
M:-इस दिन देश का संविधान लागू किया गया
एकता और भाई चारा का परिचय दिया गया
कोरस:- परिचय दिया गया
M:-स्वतंत्र देश का गणराज्य भारत ने पाया था
एक ही झंडा एक ही नारा ये अपनाया था
कोरस:- ये अपनाया था
M:-इस दिन वीर सपूतों को हम करते है नमन
देते है श्रद्धांजलि उनको सुमन करे अर्पण
कोरस:- सुमन करे अर्पण
M:-जगह जगह ध्वज वन्दन राष्ट्रीय गान को गाते है पावन कथा सुनाते है
जान से प्यारा ध्वज ये तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है हिन्द की ये पहचान गणतन्त्र दिवस है महान
26 जनवरी के दिन बना भारत का संविधान
संवाद:- प्रिय देश वासियों संविधान बनने से पहले सभी राजनेताओं ने मिलकर बैठक की और इस बात पर विचार किया गया कि अध्यक्ष किसे बनाया जाए और संविधान तैयार कौन करे इसके बाद क्या हुआ आइये सुनते हैं कथा के माध्यम से
M:-आजादी के बाद तो विद्वानों ने ठाना है
संविधान हो अपना भी ये सबने माना है
कोरस:- ये सबने माना है
M:-फिर नेताओ ने मिलकर एक गठन बनाया है
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष बनाया है
कोरस:- अध्यक्ष बनाया है
M:-नौ दिसंबर उन्नीस सौ छयालिस का आया शुभ दिन
काम शुरु हुआ संविधान का फिर तो दिन गिन गिन
कोरस:- फिर तो दिन गिन गिन
M:-पांडुलिपि के अध्यक्ष तब भीमराव बनाये है
संविधान के निर्माता की है पहचान दिलाये
कोरस:- है पहचान दिलाये
M:-सबसे बड़ी कानून की पुस्तक तब हम पाते है पावन कथा सुनाते है
जान से प्यारा ध्वज तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -है हिन्द की ये पहचान ,गणतन्त्र दिवस है महान
26 जनवरी के दिन, बना भारत का संविधान
संवाद :-प्रिय देश वासियों डॉ भीमराव अम्बेडकर , डॉ राजेन्द्र प्रसाद और देश के सभी प्रमुख नेतागण संविधान को लागू करने में जुटे हुए थे लेकिन फिर भी लगभग दो साल का वक्त लग गया आइये इस घटना को हम संगीतमय कथा के रूप में सुन कर आनद लेते है
M:-दो वर्ष ग्यारह महीने फिर अट्ठारह दिन में
बन के सामने आया कानून उन पावन दिन में
कोरस:- उन पावन दिन में
M:-छब्बीस नवम्बर उन्नीस सौ उनचास है आया
राजेन्द्र प्रसाद ने सभा से फिर है संविधान पाया
कोरस:- संविधान पाया
M:-छब्बीस नवम्बर संविधान का पर्व मनाते है
देश के नौ जवानों को वो याद दिलाते है
कोरस:- वो याद दिलाते है
M:-छब्बीस जनवरी कानून का फिर शुभ दिन माना है
देश के सामने लाने का फिर सबने ठाना है
कोरस:- फिर सबने ठाना है
M:-क्या हुआ था छब्बीस को हम वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है
जान से प्यारा ध्वज ये तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है हिन्द की ये पहचान गणतन्त्र दिवस है महान
26 जनवरी के दिन बना भारत का संविधान
संवाद :- प्रिय भक्तों इस तरह से 26 जनवरी के शुभ दिन में प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा इस तरह हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश बन गया आइये कथा के माध्यम से जानते है
M:-गणतंत्र दिवस हम छब्बीस जनवरी को ही मनाते है
पूर्ण स्वराज का हम सब वीरों ध्वज लहराते है
कोरस:- वीरों ध्वज लहराते है
M:-अपना लहूं बहाकर वीरों ने दी आजादी
इसकी गवाही देती है हिमालय की वादी
कोरस:- हिमालय की वादी
M:-इस तिथि का फिर तो सबने ही रखा है सम्मान
उन्नीस सौ पचास में आया अपना संविधान
कोरस:- आया अपना संविधान
M:-तब से अब तक छब्बीस को गणतंत्र मनाते है
छब्बीस जनवरी को हम सब ही जश्न मनाते है
कोरस:- हम सब ही जश्न मनाते है
M:-दुनिया का ये सबसे बड़ा गणतंत्र बताते है प्रजातंत्र बताते है
जान से प्यारा ध्वज तिरंगा हम लहराते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- है हिन्द की ये पहचान गणतन्त्र दिवस है महान
26 जनवरी के दिन बना भारत का संविधान
संवाद :- प्रिय भक्तों प्यारे देशवासियों जब हम भारत के संविधान का जिक्र करें तो इस देश की दूसरी ख़ास बातों को भला कैसे नज़र अंदाज़ कर सकते है तो आइये आगे सुनते हैं भारत देश की महिमा क्या है
M:-सारी दुनिया भारत को अति पावन कहती है
गंगा मईया भारत की भूमि पर बहती है
कोरस:- भूमि पर बहती है
M:-देव भूमि है भारत मेरा वेद बताते है
भारत को सब भारत माता कहके बुलाते है
कोरस:- माता कहके बुलाते है
M:-राम कृष्ण यहां वीर शिवाजी लाखों जन्मे है
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई के यहां कुनवे है
कोरस:- के यहां कुनवे है
M:-एकता शक्ती शान हमारी सब बतलाते है
संघठन है एक देश में ये बतलाते है
कोरस:- ये बतलाते है
M:-सत्य अहिंसा को हम तो नित ही अपनाते है नित ही अपनाते है
जान से प्यारा ध्वज तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता:- प्रिय देश वासियों हमारा देश विविधता में एकता का प्रमाण है अनेक भाषा अवं क्षेत्र की भिन्नता के बावजूद भारत के है और सर्वश्रेष्ठ है
M:-अपने देश का कानून हम सब अपनाते है
राष्ट्र ध्वज के आगे गर्व से शीश झुकाते है
कोरस:- गर्व से शीश झुकाते है
M:-अमर कहानी उनकी आज भी देश ये गाता है
जिए है जो गणतंत्र को ये इतिहास बताता है
कोरस:- ये इतिहास बताता है
M:-लाखों फूल चमन में महके ऐसा हिन्दुस्तान
एक दूजे की खुशी से खुशियां पाता है इंसान
कोरस:- खुशियां पाता है इंसान
M:-बड़ी मधुर और बड़ी रसीली देश की वाणी है
भेष और भूषा रंग रंगीली बड़ी सुहानी है
कोरस:- बड़ी सुहानी है
M:-मिल जुल कर हम ईंद दीवाली सब ही मनाते है हर पर्व मनाते है
जान से प्यारा ध्वज तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है हिन्द की ये पहचान गणतंत्र दिवस है महान
26 जनवरी के दिन बना भारत का संविधान
संवाद:- प्रिय देश वासियों आज हमारा फर्ज है कि हम न सिर्फ इस संविधान का बल्कि सभी वीर शहीदों का मान रखें और देश की खातिर मर मिटने को तैयार रहें ये देश महान था है और सदा रहेगा
M:-आज भी लाखों वीर हमारे बने है पहरेदार
नमन है करता उनको भारत लाख करोड़ो बार
कोरस:- लाख करोड़ो बार
M:-रक्त की बूंद बूंद वीर की बलि बलि जाती है
शान तिरंगे की चोटी पर तब लहराती है
कोरस:- तब लहराती है
M:-ना हिम्मत दुश्मन जो हमसे आँख मिलायेगा
पलक मारते पल में मिट्टी में मिल जायेगा
कोरस:- मिट्टी में मिल जायेगा
M:-देवेश कुन्दन ने गणतंत्र की कथा सुनायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
कोरस:- कलम चलायी है
M:-प्रेम तनय जय हिन्द का नारा मिलके लगाते है हाँ मिलके लगाते है
जान से प्यारा ध्वज तिरंगा हम लहराते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- है हिन्द की ये पहचान गणतन्त्र दिवस है महान
26 जनवरी के दिन बना भारत का संविधान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
26 January Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |