Close Menu
Subscribe :

Magh Purnima Ki Katha
Song

Magh Purnima Ki Katha

Devesh Kundan • Magh Purnima Ki Katha • 2026 • 00:22:02 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Magh Purnima Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भजतजनो आज हम आपको माघ पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाने जा रहे है यह

व्रत को रखने से मनुष्य के सारे काम सफल होते है स्त्रियों को संतान की प्राप्ति होती है

इस व्रत की महिमा से मनुष्य की निर्धनता दूर होती है -

M: -हम माघ पूर्णिमा व्रत की आपको कथा सुनाते है कथा सुनाते है

शिव पार्वती की पावन लीला हम दिखलाते है हम कथा सुनाते है

जो रखे पूर्णिमा व्रत वो सुख संतान के पाते है पावन कथा सुनाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो एक समय कि बात है किसी नगर में एक घ्नेश्वर नाम का ब्राह्मण रहता था

उसकी पत्नी रूपवती बड़ी ही सुशिल थी मगर महा तपस्वी योगी यहाँ आये जो घर घर

भिक्षा मांगते थे पर घनेश्वर की पत्नी से भिक्षा नहीं लेते थे जब घनेश्वर ने कारण पूछा तो वो

बोले हम निसंतान स्त्री की भिक्षा नहीं लेते है पतितो का अन्न खाने से वो भी पतित हो

जायेंगे योगी ने क्या कहा आइये हम भी कथा के माध्यम से जानते है -

M: -सुनो कथा अब पूर्णिमा व्रत की भक्तो तुम्हे सुनाये

माघ पूर्णिमा व्रत का आओ चमत्कार दिखलाये

कोरस: -आओ चमत्कार दिखलाये

M: -घनेश्वर नाम का एक ब्राह्मण यहाँ पे रहता था

अपनी पत्नी के संग रहता समय बिताता था

कोरस: -वो तो समय बिताता था

M: -बड़ी सुशिल और रूपवती थी पत्नी तुम्हे बताये

पूजा पाठ वो करते दोनों शिव का ध्यान लगाये

कोरस: -दोनों शिव का ध्यान लगाये

M: -घर में कोई कमी नहीं पर हुई नहीं संतान

इस कारण वो दुखी थे दोनों कैसे हो कल्याण

कोरस: -कैसे हो कल्याण

M: -करते है विश्वास वो शिव का ध्यान लगाते है शिव का सुमिरन गाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे बताते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -घर में संतान न होने के कारण वो पति पत्नी भारी दुखी रहते थे एक बार एक उस नगर में

एक तपस्वी साधु आये और घर घर जाकर उन्होंने भिक्षा मांगी मगर वो ब्राह्मण की पत्नी से

भिक्षा उन्होंने स्वीकार नहीं की जब उस ब्राह्मण ने उस साधु से उसका कारण पूछा तो साधु

ने बताया तुम निसन्तान हो इसलिए में निःसन्तानो के घर का भोजन ग्रहण नहीं करता -

M: -तुम हो निसंतान ब्राह्मण कारण ये बतलाऊ

पतितो के घर भोजन करके मैं ना पतित हो जाऊ

कोरस: -मैं ना पतित हो जाऊ

M: -बोला ब्राह्मण महाराज इक बात हमे बतलाओ

कैसे होगी संतान मुझे युक्ति तो कोई सुझाओ

कोरस: -मुझे युक्ति तो कोई सुझाओ

M: -बोले योगेश्वर बाबा ब्राह्मण तम वन में जाओ

करो आराधना चण्डी माँ की उनका ध्यान लगाओ

कोरस: -उनका ध्यान लगाओ

M: -होगी तब संतान तुम्हारी ब्राह्मण तुम्हे बताये

बाबा की ये बात अपनी पत्नी को समझाये

कोरस: - अपनी पत्नी को समझाये

M: -ब्राह्मण वन में जाके माँ का ध्यान लगाते है माँ की आराधना गाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे बताते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो ब्राह्मण ने सोला दिनों तक माँ नाम के उपवास किये सोलहवे दिन माँ चण्डी

ने उसे स्वप्न में दर्शन दिए और कहा घनेश्वर जा तुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी लेकिन वंस

की सोलह साल बाद मृत्यु हो जाएगी परन्तु तुम पति पत्नी दोनों 32 पूर्णमासी का व्रत रखोगे

तो उस बालक की लम्बी आयु होगी जितना तुम्हारा सामर्थ्य हो उतने आटे के दीपक

बनाकर भगवान शिव की पूजा करना तुम्हे इसी जगह पर प्रातः आम का पेड़ दिखाई देगा

उस पर चढ़कर एक आम तोड़कर अपनी पत्नी को खिलाना शिव की किरपा से गर्भधारण

अवश्य होगा -

M: -चण्डी मा की करो तपस्या ब्राह्मण ने बतलाये

सपने में दिए दर्शन माँ ने और ये बात बताये

कोरस: -माँ ने और ये बात बताये

M: -होगा फिर तेरे पुत्र ब्राह्मण पर तुझको समझाये

लेकिन सोलह साल बाद मृत्यु उसकी हो जाये

कोरस: -मृत्यु उसकी हो जाये

M: -32 पूरणमासी के पति पत्नी व्रत रखोगे

उस बालक की लम्बी आयु तब ही तुम पाओगे

कोरस: -तब ही तुम पाओगे

M: -आटे के दीपक बनवाकर शिव पूजन करवाना

शिव ही करेंगे कृपा तुम पर बात ये भूल ना जाना

कोरस: -बात ये भूल ना जाना

M: -प्रातः काल जब उठा आम का वृक्ष वो पाते है आम के वृक्ष को पाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे बताते है पावन गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माँ ने उसे बताया की तुम आम के पेड़ पर चढ़ कर एक आम तोड़कर

अपनी पत्नी को खिलाना उसके गर्भधारण होगा जब वो ब्राह्मण आम के वृक्ष पर आम

तोड़ने चढ़ा तो चढ़ नहीं पाए बार बार वो पेड़ पर चढ़े पर सफल नहीं हो पाए तब उसने

भगवान गणेश से प्रार्थना की तो वो आम के पेड़ पर चढ़ गया और एक आम तोड़कर पत्नी \

से कहा परमपिता परमेश्वर देवाधिदेव के नाम से ये फल खाओ पत्नी ने आम खा लिया और

कुछ दिनों के बाद ही वो गर्भवती हो गयी-

M: -आम चमत्कारी जब खाया पूरा हुआ वरदान

कुछ ही समय के बाद ही उसके घर में हुई संतान

कोरस: -उसके घर में हुई संतान

M: -बालक का जब जन्म हुआ पति पत्नी बहुत हर्षाये

पूरण मासी वृत की महिमा का फल दोनों पाये

कोरस: -वृत महिमा का फल दोनों पाये

M: -सोलहवे साल में लगा पुत्र तो मात पिता घबराये

पुत्र की मृत्यु हो जाएगी चिंता यही सताये

कोरस: -चिंता यही सताये

M: -मां के संग में अपने पुत्र को काशी वो पहुँचाय

विद्या प्राप्त करेगा बालक विपदा भी टल जाए

कोरस: -विपदा भी टल जाए

M: -यही सोच कर मामा को फौरन बुलाते है फौरन बुलाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे बताते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो मामा के साथ अपने बालक को काशी पंहुचा देते है और ब्राह्मण ने मामा से

कहा एक साल बाद इसे ले आना जब मामा भांजा काशी रवाना हुए तो रस्ते में देखा वहां

एक ब्राहण की कन्या का विवाह होने वाला था तभी अचानक उस वर की आंखे चली जाती

है वो अँधा हो जाता है तभी कन्या के पिता की नजर देवीदास यानी भांजे पर पड़ी कन्या

का पिता उसके मामा से कहा कुछ समय के लिए देवीदास को मुझे दे दो जिससे में अपने

पुत्र की जगह इस कन्या का विवाह उस लड़के के साथ करवाऊं कुछ समय बाद इसे ले

जाना -

M: -इस कन्या के विवाह से पहले वर अँधा हो जाये

देख के ऐसी घटना फिर लड़के का पिता घबराये

कोरस: -लड़के का पिता घबराये

M: -अपने मामा के संग भानजा देवीदास को देखा

विधि का यही विधान न मिटता किस्मत का ये लेखा

कोरस: -किस्मत का ये लेखा

M: -मामा से फिर कहने लगा ये बालक हमको दे दो

इस कन्या का विवाह करू तुम लाज मेरी अब रख लो

कोरस: -तुम लाज मेरी अब रख लो

M: -मामा बोले विवाह से पहले काम ये करना होगा

कन्यादान में जो भी मिलेगा हमको देना होगा

कोरस: -हमको देना होगा

M: -मामा की यह शर्त सभी स्वीकारते जाते है स्वीकारते जाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे बताते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो देवीदास घनेश्वर का बेटा है और मामा भानजा है जब लड़की के पक्ष वाले

देवीदास की शादी करना चाहते थे तब उसके मामा ने यह शर्त लगाई की कन्या दान के

समय जो कुछ भी मिलेगा वो सब हमको दे दोगे तभी में अपने भानजे का विवाह इस

कन्या के साथ करूँगा जब उन्होंने यह शर्त स्वीकार की तो देवी दास का विवाह उस

कन्या के साथ सम्पन्न कर दिया जब दूल्हा दुल्हन भोजन करने बैठे तो देवीदास बहुत

उदास और आँखों में आंसू थे तो दुल्हन ने पूछा क्या बात है जो तुम रो रहे हो तब देवीदास

ने क्या कहा -

M: -सोलह साल की अल्प आयु में मृत्यु मेरी हो जाये

मेरे बाद तू विधवा हो कर कैसे तू जी पाये

कोरस: -कैसे तू जी पाये

M: -इसी बात की चिंता मुझको रहता हूँ में उदास

अपनी दुल्हन को समझाता है ये देवीदास

कोरस: -है ये देवीदास

M: -जो होगा देखा जाएगा दुल्हन ने समझाया

देवीदास फिर चला गया वो काशीधाम में आया

कोरस: -वो काशीधाम में आया

M: -विद्या पूरी करके अपने मामा के संग आये

रस्ते में जो घटी है घटना भक्तो तुम्हे बताये

कोरस: -भक्तो तुम्हे बताये

M: -मिला विषैला नाग राह में तुम्हे बताते है किस्सा तुम्हे सुनाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे बताते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो जब देवीदास पत्नी को छोड़कर काशी जा रहा था तो उसने पत्नी को तीन

रत्नो से जड़ी एक अंगूठी और एक रुमाल दिया था और कहा था मेरे जीवन मरण के बारे

में जानने के लिए तुम एक पुष्प वाटिका तयार करो और उसे खूब सींचना जब तक ये

बगिया हरी भरी रहे तो समझना में जीवित हूँ यदि ये बगिया सुख जाये तो समझ लेना की

मेरे प्राण निकल चुके है प्रिय भक्तो यह कहकर वो चला गया इधर मामा भानजे काशी से

लौटकर घर आ रहे थे तभी उन्हें रस्ते में एक काला नाग देवीदास को डसने आया पर वो

देवीदास को डस नहीं सका क्योकि ये पूर्णिमा वृत का असर था आगे क्या होता है कथा के

माध्यम से सुनिये -

M: -माघ पूर्णिमा वृत के कारण नाम भी उसने पाया

पूर्णिमा वृत की शक्ति ने उसे मौत के मुंह से बचाया

कोरस: -उसे मौत के मुंह से बचाया

M: -उसके बाद फिर यम देवता उसके पास में आये

उस बालक के प्राण खींचते पर वो खिंच ना पाए

कोरस: -पर वो खिंच ना पाए

M: -मूर्छित हो गया देवीदास तब शिव गौरा वहां आये

पार्वती शिव जी को देख कर लोग सभी चकराए

कोरस: -लोग सभी चकराए

M: -बालक को जब मूर्छित देखा वहां पे वो रुक जाए

करुणामयी माँ पार्वती शिव जी से ये फरमाए

कोरस: -शिव जी से ये फरमाए

M: -इस बालक के मात पिता प्रभु आपको ध्याते है व्रत आपके रखते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो पार्वती जी ने शिव जी ने कहा हे स्वामी इस बालक की माँ ने 32 पूर्णिमा वृत

किये है इसके माता पिता आपकी अराधना करते है अतः इस बालक को आप प्राण दान दे

तभी शिव कृपा से बालक देवीदास की मृत्यु ना हो सकी और वह सोलह साल की अल्प

आयु से उसे लम्बी आयु का वरदान मिला इस वृत के प्रभाव के कारण महाकाल की कृपा

से काल भी पीछे हट गया इधर देवीदास की पत्नी उसकी प्रतीक्षा कर रही थी पुष्प वाटिका

भी हरी भरी हो गयी वो समझ गयी मेरा पति जीवित है इधर घनेश्वर ब्राह्मण 32 पूर्णिमा वृत

करने से पुत्रवान हो गया -

M: -पूर्णिमा वृत के कारण पुत्र को मिला है जीवन दान

ग्रंथो में किया गया हे पूर्णिमा व्रत का किया बखान

कोरस: -पूर्णिमा व्रत का किया बखान

M: -जो नारी इस पूर्णिमा वृत को श्रद्धा से रखती है

धन वैभव संतान की खुशियां सब वो पाती है

कोरस: -खुशियां सब वो पाती है

M: -काशी से मामा और भानजे घर अपने आते है

पत्नी के घर आकर अपनी पत्नी से मिलते है

कोरस: -अपनी पत्नी से मिलते है

M: -पत्नी ने पहचान लिया वो भारी खुशियां मनाये

मामा भानजा बहु को लेकर अपने घर को आये

कोरस: -अपने घर को आये

M: -बहु बेटे को देख पति पत्नी हरसाते है शिव की महिमा गाते है

चमत्कार से भरी कथा हम तुम्हे सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो तो ये थी पूर्णिमा वृत की पावन कथा इस कथा को जो भी सुनेगा या कहेगा

वो इस कथा का पुर्ण लाभ उठायेगा घर की दरिद्रता भी दूर हो जाएगी संतान का सुख भी

प्राप्त करेगा घर खुशहाल रहेगा माघ पर्णिमा का वृत का पालन श्रद्धा भाव से करे पूजा

पाठ भी नियम से करे शिव पार्वती की कृपा उस पर सदैव बनी रहती है बोलिये शंकर

भगवान की जय -

कोरस: -जय शिव शंकर भगवान ये पूर्णिमा व्रत है महान

मिले धन वैभव संतान शिव गोरा करे कल्याण

लेखक :- शफी मोहम्मद

Official Music Video

Magh Purnima Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Magh Purnima Ki Katha
Album Magh Purnima Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Shafi Mohammad (M.S Bairagi)
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Magh Purnima
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40