Close Menu
Subscribe :

Garbh Chalisa-Retro
Song

Garbh Chalisa-Retro

Chetna Shukla • Garbh Chalisa-Retro • 2026 • 0:06:24 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Chetna Shukla

Lyrics

Garbh Chalisa-Retro • Chetna Shukla

F: -शास्त्र वेद पुराण से मिलता गर्भ का ज्ञान

संस्कारी जीवात्मा को कैसे करें आह्वान

कोमल ह्रदय उत्तम विचार मृदु वाणी व्यवहार

पति पत्नी करते सदा गर्भाधान संस्कार

F: -दंपत्ति चाहे गर्भाधारण कर गर्भाधान मंत्र उच्चारण

मासिक धर्म के दसवें दिन से

कोरस: -मासिक धर्म के बीसवें दिन तक

F: - देव स्तुति और स्नान आदि केसर चावल जल और हल्दी

फूल नारियल और माला दी

कोरस: -करना गर्भ की पूजा विधि

F: -इंद्रदेव और प्रजापति जी अग्नि विष्णु और सरस्वती

आशीष देवता देते सारे

कोरस: -स्वस्थ बीज ही गर्भ पधारे

F: -पोषण पाए शिशु तो नौ माह सुरक्षित हों

ऐसी हमें संतान दो बल बुद्धि आयु हो

F: -कलश दीप को स्थापित करके खुशी के सुंदर दीप जलाके

मंगलाचार गीत सब गाके

कोरस: -आशीष देते सब श्री ही जन

F: -गर्भाधारण के बाद माता कहते हैं सब वेद के ज्ञाता

दिनचर्या का पालन करना

कोरस: -गर्भ शिशु की रक्षा करना

F: -सात्विक पौष्टिक भोजन करना योगासन और कसरत करना

मन में चिंता जरा न करना

कोरस: -सुखी पलों के स्मरण करना

F: -मनभावन संगीत सुनो देखो चित्र सुंदर

स्वच्छ पवन मिलती हो जहाँ माता करे भ्रमण

F: -औषध रसिकरण और चलना घात आघात से सदा ही बचना

सूक्ष्म जीवों से गर्भ की रक्षा

कोरस: -सोच समझकर खाना पीना

F: -स्वस्थ शरीर और निर्मल मन हो

तन मन रहता सदा प्रसन्न हो धर्म कथा और प्रेरक गाथा

कोरस: -नित मन में प्रभु के दर्शन हो

F: -पहले मास में निजसयोजन गर्भ विकास का

प्रारंभ होता शरीर माँ का पुष्ट है होता

कोरस: -आनन्द मुख पर झलकने लगता

F: -पाँच तत्व से बनता है शिशु की हो रचना

बृद्धि शिशु की होती है आकार वो लेता

F: -तृतीय मास संस्कार प्रीति का पंच पिण्ड है बनने लगता

हाथ पांव और आँख नाक सब

कोरस: -सूक्ष्म रूप से बनने लगते

F: -शिशु रुधिर चतुर्थ में बनता गर्भ तनिक सा हिलता डुलता

माँ का गर्भ से मिलन है होता

कोरस: -गर्भ मातरानी से जुड़ता

F: - पंच मास में श्रवण किया हो मंत्र उच्चारण की विधि हो

माता पिता जो कुछ भी बोले

कोरस: - गर्भ शिशु उस क्रिया में डोले

F: - छठा मास जब आता है बुद्धि का होता विकास

काया कल्प होने लगता शिशु संवरता साथ

F: -सातवें मास में सीमित नयन हो संस्कार सारे सम्पन्न हो

इस्ट देव से विनती करते

कोरस: -शिशु स्वस्थ और गुण सम्पन्न हो

F: -आठवा मास जब आता है थकान सहती हर माता है

भार गर्भ का बढ़ जाता है

कोरस: -आराम चाहती है अब माता

F: -नवें मास ओज स्थिर होता है रक्षा सूत्र बाँधा जाता

पूरी तरह गर्भ विकसित होकर

कोरस: -प्रसव मुख पर है आ जाता

F: - गर्भाधान की सारी बातें मन में बैठाना

कर चर्या का पालन करके शिशु को तुम पाना

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Garbh Chalisa-Retro

Open in YouTube

Credits

Song Title Garbh Chalisa-Retro
Album Garbh Chalisa-Retro
Main Vocalist / Singer Chetna Shukla
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Garbh Chalisa
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40