Close Menu
Subscribe :

Kabir Ke Dohe-Unplugged
Song

Kabir Ke Dohe-Unplugged

Rinky Vishwakarma • Kabir Ke Dohe-Unplugged • 2026 • 0:11:30 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Kabir Ke Dohe-Unplugged • Rinky Vishwakarma

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय

बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय कबीरा गोविन्द दियो बताय

बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर

बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर

पंथी को भी छाया नहीं फल लागे अति दूर कबीरा फल लागे अति दूर

ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोए

ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोए

औरन को शीतल करे आपहुं शीतल होए कबीरा आपहुं शीतल होए

बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय

बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय

जो मन देखा आपना मुझसे बुरा न कोय कबीरा मुझसे बुरा न कोय

माटी कहे कुम्हार से तू क्या रौंदे मोय

माटी कहे कुम्हार से तू क्या रौंदे मोय

एक दिन ऐसा आएगा मैं रौंदूंगी तोय कबीरा मैं रौंदूंगी तोय

कल करे सो आज कर आज करे सो अब

कल करे सो आज कर आज करे सो अब

पल में परलय होएगी बहुरि करोगे कब कबीरा बहुरि करोगे कब

माया मरी न मन मरा मर -मर गए शरीर

माया मरी न मन मरा मर -मर गए शरीर

आशा तृष्णा न मरी कह गए दास कबीर कबीरा कह गए दास कबीर

पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ पंडित भया न कोय

पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ पंडित भया न कोय

ढाई अक्षर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय कबीरा पढ़े सो पंडित होय

दुख में सुमिरन सब करे सुख में करे न कोय

दुख में सुमिरन सब करे सुख में करे न कोय

जो सुख में सुमिरन करे दुख काहे का होय कबीरा दुख काहे का होय

मेरा मुझ में कुछ नहीं जो कुछ है सो तेरा

मेरा मुझ में कुछ नहीं जो कुछ है सो तेरा

तेरा तुझकौं सौंपता क्या लागै है मेरा कबीरा क्या लागै है मेरा

जाति न पूछो साधु की पूछ लिजिए ज्ञान

जाति न पूछो साधु की पूछ लिजिए ज्ञान

मोल करो तरवार का पड़ा रहन दो म्यान कबीरा पड़ा रहन दो म्यान

निंदक नियरे राखिए आंगन कुटी छवाय

निंदक नियरे राखिए आंगन कुटी छवाय

बिन पानी साबुन बिना निर्मल करे सुभाय कबीरा निर्मल करे सुभाय

धीरे धीरे रे मना धीरे सब-कुछ होए

धीरे धीरे रे मना धीरे सब-कुछ होए

माली सींचे सौ घड़ा ऋतु आए फल होए कबीरा ऋतु आए फल होए

दुर्लभ मानुष जन्म है देह न बारम्बार

दुर्लभ मानुष जन्म है देह न बारम्बार

तरुवर ज्यों पत्ता झड़े बहुरि न लागे डार कबीरा बहुरि न लागे डार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Kabir Ke Dohe-Unplugged

Open in YouTube

Credits

Song Title Kabir Ke Dohe-Unplugged
Album Kabir Ke Dohe-Unplugged
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Kabir Ji
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40