Close Menu
Subscribe :

Shaheed Diwas Katha
Song

Shaheed Diwas Katha

Devesh Kundan • Shaheed Diwas Katha • 2026 • 00:17:02 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shaheed Diwas Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय जनों आज मैं आपको भारत के उन वीर सपूतों के‌ बलिदान की वो गाथा सुनाने जा

रहा हूँ, जिसके चलते उन्होंने देश के जन जन को गुलामी के खिलाफ देश को अंग्रेजों से

स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और देश पर कुर्बान हो गए।

M: -हम शहीद दिवस के वीरों की तुम्हें कथा सुनाते हैं इतिहास बताते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते हैं

भगत सिंह सुखदेव राजगुरु नाम बताते हैं संग्राम सुनाते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

वार्ता: -प्रिय भारत वासियों आज के दिन प्रत्येक वर्ष यानि 23 मार्च को भारत माता के तीन वीर

क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के बलिदान के दिवस के रुप में मनाया

जाता है जिसे हम शहीद दिवस के नाम से भी जानते है। जिन्होंने ब्रिटिश सरकार की

जड़े हिलाकर रख दी देश के ऐसे अमर शहीदों को आज के दिन देश उनके विचारों

और उनकी वीरता के लिए नमन करता है -

M: -भारत के इतिहास में ये दिन भक्तों बड़ा अहम

कुछ कर मिटने से इतिहास है बनता मिटे वहम

कोरस: -इतिहास से मिटता वहम

M: -लाखों वीर सपूत हुए इस पावन धरती पर

तपधारी रणधारी जन्में भारत भूमि पर

कोरस: -जन्में भारत भूमि पर

M: -अंग्रेजों ने भारत में भी किया है अत्याचार

भारत माँ के वीरों ने फिर उनको दिए ललकार

कोरस: -उनको दिए ललकार

M: -शहीद दिवस भारत में यूँ दो बार मनाते हैं

30 जनवरी गाँधी जी को शीश नवाते हैं

कोरस: -शीश नवाते हैं

M: -देते हैं श्रद्धांजलि और जयकारे लगाते हैं इतिहास बताते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

वार्ता: -प्रिय देशवासियो प्रेम से बोलिए भारत माता की जय प्रिय जनो हमारे देश भारत में ऐसे

भी वीर पुरुष हुए जिन्होंने अपने घर परिवार की चिंता ना करके समस्त देश को अपना

परिवार माना और उनकी चिंता करते हुए उनकी रक्षा के लिए गोरों से संघर्ष किया और

आजादी के लिए मौत को गले लगा लिया -

M: -आजादी को हुए मतवाले हिन्द के वीर जवान

भगत सिंह सुखदेव राजगुरु बटुकेश्वर हैं नाम

कोरस: -बटुकेश्वर हैं नाम

M: -सात सितम्बर 1907 को जन्म ये पाए है

चाचा अजीत सिंह से स्वतंत्रता के ज्ञान को पाए है

कोरस: -ज्ञान को पाए है

M: -भगत सिंह जो बचपन से ही हिम्मत वाले थे

आजादी को लेकर वो तो अति मतवाले थे

कोरस: -अति मतवाले थे

M: -जलियांवाला कांड से मन में पड़ा बहुत ही प्रभाव

देश के हित में फिर तो इनके मन में बढ़ गया चाव

कोरस: -मन में बढ़ गया चाव

M: -छोड़ पढ़ाई देश की सेवा में जुट जाते है इतिहास बताते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

वार्ता: -प्रिय देशवासियों भगत सिंह महज चौदह वर्ष की अल्पायु में ही देश के लिए कुछ कर

गुजरने के लिए गुलाम भारत को आजाद कराने को रण में कूंद जाते है जिसके बाद वो

काकोरी कांड सांडर्स हत्या आदि में राजगुरु सुखदेव चन्द्रशेखर आजाद और

अशफाकउल्लाह खान आदि वीरों के साथ शामिल हुए -

M: -भगत सिंह सुखदेव सभी ही बने है बड़ी मशाल

मिलकर वीरों ने गोरों का किया हाल बेहाल

कोरस: -किया हाल बेहाल

M: -मारा जा सकता है आदमी मरते नही विचार

कुछ भी करने से पहले होते मजबूत आधार

कोरस: -होते मजबूत आधार

M: -गोरेबहरों को सुनाने को थी ऊंची आवाज जरुरी

मरता क्या नही करता मित्रों ये तो है मजबूरी

कोरस: -ये तो है मजबूरी

M: -बटुकेश्वर और भगतसिंह ने तो चली है फिर एक चाल

बम फेंका असेम्ब्ली में तो मच गया बड़ा बवाल

कोरस: -तो मच गया बड़ा बवाल

M: -इनके द्वारा वहां पे पर्चे फेंके जाते हैं इतिहास बनाते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

वार्ता: -प्रिय जनों असेंबली में फेंके गए पर्चों में भगत सिंह ने लिखा था कि वो चाहते है कि बिना

खून खराबा के उनकी बात अंग्रेज़ो तक पहुंचे जिसके चलते भगत सिंह व बटुकेश्वर दत्त

ने 8 अप्रैल 1929 को असेंबली में बम और पर्चे फेंक कर अपनी गिरफ्तारी दी और

अपना संदेश दुनिया के सामने रखा -

M: -भगतसिंह बटुकेश्वर दत्त की हुई गिरफ्तारी

फिर तो उन्होंने एक अफसर की हत्या है कर डारी

कोरस: -हत्या कर डारी

M: -देशद्रोह और हत्या का फिर चला मुकदमा है

जालिम अंग्रेजों के पास न कोई क्षमा भी है

कोरस: -न कोई क्षमा भी है

M: -यह मुकदमा लाहौरषड्यंत्र नाम से जाना जाता

आज का दिन वीरों की हमको जीवनी याद दिलाता

कोरस: -जीवनी याद दिलाता

M: -दो वर्ष तक रहे जेल में ये तो वीर जवान

धन्य हुआ है उनका जीवन जब वे हुए कुर्बान

कोरस: -जब वे हुए कुर्बान

M: -चलो आगे की पावन गाथा गाके सुनाते है इतिहास बताते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

वार्ता: -प्रिय जनों आपको बता दे कि सांडर्स की हत्या में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु सहित

चौदह लोगो को अभियुक्त बनाया गया और 7 अक्टूबर 1929 को इस केस में भगत

सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई आइये अब चलते है सुखदेव

और राजगुरु के जन्म के बारे में और जानते है -

M: -1907 सन 15 मई जन्म है ये पाए

भगत सिंह के साथ थे पढ़ते ये इतिहास बनाये

कोरस: -ये इतिहास बनाये

M: -भगत सिंह और राजगुरु का साथ निभाए है

दोनो वीरों के संग ये तो जेल में आए हैं

कोरस: -जेल में आए हैं

M: -24 अगस्त 1908 का दिन बतलाते हैं

राजगुरु पुणे के खेड़ा में जन्म को पाते है

कोरस: -जन्म को पाते है

M: -वीर शिवाजी की छापामारी से ये तो प्रभावित थे

गंगाधर तिलक के विचारों से भी प्रभावित थे

कोरस: -विचारों से भी प्रभावित थे

M: -अमर शहीद हैं देश शान की सब बतलाते है पावन कथा सुनाते है

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

वार्ता: -प्रिय देश वासियों ये तीनों ही भारत माता के वीर सपूत लाहौर जेल में कोठरी नम्बर

चौदह में बन्द थे उनके चेहरे पर ना तो फांसी का खौफ था ना ही चिंता की कोई लकीर

बताया जाता है की भगत सिंह ने अंत में अपने वकील प्राण नाथ मेहता को सिर्फ दो

संदेश दिए साम्राज्यवाद मुर्दाबाद और इंकलाब जिंदाबाद इसके बाद भगत सिंह ने

नेहरू जी और सुभाष चन्द्र बोस का धन्यवाद किया -

M: -24 मार्च 1931 फांसी की तिथि जो आई

दुष्ट दुश्मनों अंग्रेजों की रुह नही घबरायी

कोरस: -रुह नही घबरायी

M: -जेल में रहकर भगत सिंह पुस्तक भी पढ़ते हैं

देश की आजादी को तीनों चिंतित रहते हैं

कोरस: -तीनों चिंतित रहते हैं

M: -किन्तु ज़ालिमों की फिर युक्ती बन गयी है भारी

इक दिन पहले फांसी की कर दी उसने तैयारी

कोरस: -कर दी उसने तैयारी

M: -फांसी के तख़्ते पे चढ़ गए तीनों वीर निडर

भारत माँ को नमन किया है फांसी पर चढ़कर

कोरस: -फांसी पर चढ़कर

M: -फांसी चढ़कर तीनों वीरगति को पाते हैं इतिहास बताते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

वार्ता: -प्रिय देशवासियों भारत माता के तीनों वीर सपूत देश की आजादी की खातिर अपने प्राणों

की आहुति दे देते है, भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की फांसी की खबर सुनकर वहां

जेल के बाहर भीड़ जमा हो जाती है और अंग्रेजी सरकार डरकर तीनों वीरों के मृत

शरीर को जेल की दिवार को तोड़ कर सतलज नदी के किनारे अधजले शरीर छोड़ कर

चले जाते है -

M: -फिर सम्मान से परिजन उनके शव को लाए हैं

वीरगति पर तीनों को सब शीश नवाए हैं

कोरस: -सब शीश नवाए हैं

M: -जब तक सृष्टि रहेगी वीर तो याद ही आयेगे

अमर शहीद हैं ये तो वीरों पूजे जायेंगे

कोरस: -वीरों पूजे जायेंगे

M: -23 मार्च का दिन ही तो बलिदान दिवस कहलाया

बलिदान के दिन ही मित्रों शहीद दिवस कहलाया

कोरस: -शहीद दिवस कहलाया

M: -आज के दिन वीरों को भारत करता हैं वंदन

अर्पित करते पुष्प हैं उनको करते तिलक चन्दन

कोरस: -करते तिलक चन्दन

M: -मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है देवेश कुन्दन गाते हैं

अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये देश के अमर जवान करे मन है हिन्दुस्तान

वीरो ने देके प्राण भारत की बचाई आन

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Shaheed Diwas Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shaheed Diwas Katha
Album Shaheed Diwas Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Patriotic
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40