Close Menu
Subscribe :

Tara Rani Ki Katha
Song

Tara Rani Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Tara Rani Ki Katha • 2026 • 0:26:18 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Tara Rani Ki Katha • Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय माता दी तारा देवी की कथा का श्रवण करना उत्तम फलदायी होता है आइये आज में

आपको ये कल्याणकारी कथा सुनाती हूँ -

F: -ये कथा है तारा रानी की जो तुम्हे सुनाते है हम तुम्हे सुनाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा हम कथा सुनाते है

जो भक्त कथा सुनकर के अपना शीश नवाते है हाँ शीश नवाते है

वो मनवांछित फल तारा रानी जी से पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -भक्तजनो कहते है जिसने भी इस कथा को ध्यानपूर्वक सुना उनके सभी कष्ट पल भर में

दूर हो गए आप भी ध्यान लगाकर सुने -

F: -ध्यान लगा के सुनो ए भक्तो कथा है ये पावन

ऐसी कथा को सुनके भक्तो मन हो जाये मगन

कोरस: -मन हो जाये मगन

F: -इसका सुनना है ए भक्तो बड़ा ही फलदायी

सुखी हुए वो भक्त जिन्होंने कथा ये करवाई

कोरस: -कथा ये करवाई

F: -जिस भूमि पर होती है तारा रानी की कथा

उस भूमि पर कृपा दया की होती है वर्षा

कोरस: -होती है वर्षा

F: -तारारानी की है कथा है त्रिभुवन में मशहूर

जहाँ पे होती है ये कथा दुःख होते वही से दूर

कोरस: -दुःख होते वही से दूर

F: -तभी तो ब्रम्ह पूर्वक सब ये कथा कराते है हाँ कथा कराते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -ये कथा राजा स्र्पर्श की है कैसे माँ भगवती की उन पर कृपा हुई इसे जानने के लिए आइये

सुनते है आगे की कथा -

F: -परम भक्त थे माँ महारानी के जो स्पर्श राजा

बड़े ही दानी बड़े दयालु बड़े ही थे दाता

कोरस: -बड़े ही थे दाता

F: -धन दौलत सब कुछ था उनपे नहीं थी कोई कमी

लेकिन उनकी गोद में कोई फूल था न कोई कली

कोरस: -फूल था न कोई कली

F: -राजा और रानी इस दुःख में दुखी ही रहते थे

उन दोनों के नेनो से आंसू भी बहते थे

कोरस: -आंसू भी बहते थे

F: -राजा ने फिर माँ महारानी जी की स्तुति की

राजा की स्तुति से माँ भगवती प्रसन्न हुई

कोरस: -भगवती प्रसन्न हुई

F: -राजा स्पर्श फिर माता से वरदान ये पाते है वरदान ये पाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -माता के आशीर्वाद से राजा स्पर्श को एक गुणवंती पुत्री प्राप्त हुई राजा से कुंडली देख

कन्या का क्या नाम रखा आइये जानते है कथा के माध्यम से -

F: -राजा को वरदान मिला दो बेटियों का माँ से

पाकर ये वरदान वो राजा बेहद प्रसन्न हुए

कोरस: -वो राजा बेहद प्रसन्न हुए

F: -दिन बीते और उनके घर एक कन्या ने जन्म लिया

चंद्रमाँ के जैसा सुन्दर मुख मंडल उसका

कोरस: -सुन्दर मुख मंडल उसका

F: -साधु संत और मुनियो को राजा ने बुलवाया

भोजन करवाकर पूछा क्या नाम रखे इसका

कोरस: -क्या नाम रखे इसका

F: -कुंडली देख के संत ये बोले सुनिए ए राजन

तारा नाम रखे कन्या है बड़ी ही भाग्यवन

कोरस: -बड़ी ही भाग्यवन

F: -इस नाम करण पे पुष्प सभी देवगण बरसाते है हाँ शीश नवाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -समय के साथ साथ तारा बड़ी होती गयी इसके बाद एक और कन्या का जन्म हुआ फिर

क्या हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से -

F: -वर्ष बीते फिर उनके घर आयी एक और कन्या

जिस कन्या का नाम संतो ने रुक्मण रखा

कोरस: -संतो ने रुक्मण रखा

F: -कुंडली उनकी देख टोली संतो की घबराई

बोले राजन से इसका आना है बड़ा दुखदायी

कोरस: -आना है बड़ा दुखदायी

F: -समय जो बीता रुक्मण तारा दोनों हुई सयानी

रुक्मण को पैसे देकर यु बोली तारा रानी

कोरस: -यु बोली तारा रानी

F: -जा बहना बाजार से तू कुछ फल लेकर के आ

एकादशी का व्रत रखेंगे हम करके पूजा

कोरस: -हम करके पूजा

F: -आगे का हाल हुआ क्या हम अवगत करवाते है हां कथा सुनाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -रुक्मण तारा की बात सुनकर बाजार जाती है लेकिन वहां उससे एक बहुत बड़ी भूल हो

जाती है वह भूल क्या है और वह कैसे हो जाती है आइये जानते है कथा के माध्यम से -

F: -रुक्मण जब बाजार में पहुंची और खरीदे फल

वही पे मछली वाले पकोड़े कोई रहा था तल

कोरस: -कोई रहा था तल

F: -रुक्मण ने फिर खाये पकोड़े और जब घर आयी

तारा ने जब बात सुनी तो उस पे गुस्साई

कोरस: -तो उस पे गुस्साई

F: -क्रोध में आकर तारा ने फिर श्रापित उसे किया

छिपकली बनकर जाएगी तू तारा ने श्राप दिया

कोरस: -तारा ने श्राप दिया

F: -बहन के श्राप से छिपकली बन गयी कन्या रुक्मण

जंगल में फिर जा पहुंची फिर करने लगी वो रुदन

कोरस: -फिर करने लगी वो रुदन

F: -श्रापिन बंदे फिर इस जग में क्या कष्ट उठाते है हाँ कष्ट उठाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -वहीँ निकट गुरु गोरखनाथ जी भी रहते थे इस कथा के साथ गुरु गोरखनाथ जी कैसे जुड़ते

है आइये जानते है इस कथा के माध्यम से -

F: -गुरु गोरख शिष्यों के संग उसी गण में रहते थे

अपने आश्रम में शिष्यों को दीक्षा देते थे

कोरस: -शिष्यों को दीक्षा देते थे

F: -एक दिन उनका शिष्य तपस्या में था जा बैठा

उसका कमंडल से गौ ने पी लिया जल थोड़ा सा

कोरस: -पी लिया जल थोड़ा सा

F: -क्रोध में आकर चिमटा उसने गाय को दे मारा

उसके चिमटे से घायल हो गयी वो गौ माता

कोरस: -घायल हो गयी वो गौ माता

F: -गुरु गोरख ने उसको किया तब आश्रम से बाहर

गुरु से बदला लेने को वो बैठ गया छिपकर

कोरस: -वो बैठ गया छिपकर

F: -क्रोधित होकर मानव भी क्या क्या कर जाते है क्या क्या कर जाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -गुरु गोरखनाथ से बदला लेने के लिए उसका शिष्य तयार हुआ और फिर उसने क्या अनर्थ

किया आइये जानते है इस कथा के माध्यम से -

F: -गुरु गोरख ने संतो को संदेशा भिजवाया

आकर के सब ग्रहण करे प्रसाद है बनवाया

कोरस: -प्रसाद है बनवाया

F: -चेले को जब पता चला तो काम ये उसने किया

खीर के पात्र में उसने मुर्दा सांप को डाल दिया

कोरस: -मुर्दा सांप को डाल दिया

F: -छिपकली जब ये देखा तो हैरानी उसे हुई

सोचा इसको खाकर तो मृत्यु सब की होगी

कोरस: -मृत्यु सब की होगी

F: -फिर तो उसकी हरकत देख के संत हुए हैरान

क्यों के उसने खीर में कूद के दे दी अपनी जान

कोरस: -कूद के दे दी अपनी जान

F: -उसके बलिदान की गाथा को सबको सुनाते है हाँ आज सुनाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -बेचारी छिपकली ने ये तय कर लिया की वह सभी के प्राण बचायेगी इसलिए खीर में कूद

कर उसने अपनी जान दे दी ताकि उसे बाहर निकालने के चककर में सभी को मरे सर्प

की बात का पता चल सके -

F: -खीर के पात्र क जब पलटा संतो ने ये देखा

खीर के अंदर से निकला जो सर्प था मरा हुआ

कोरस: -सर्प था मरा हुआ

F: -बात समझ में सब के आयी सब को हुआ ये ज्ञान

खीर में गिरकर छिपकली ने क्यों अपनी गवायी जान

कोरस: -क्यों अपनी गवायी जान

F: -फिर तो माँ वैष्णवी से संतो ने की ये अरदास

इसको मुक्ति दोगी माँ तुम हमे है ये विशवास

कोरस: -हमे है ये विशवास

F: -कृपा से माता वैष्णो के मिला उसे नया जीवन

बिगड़े हुए कार्यो को माता करती है पूरण

कोरस: -करती है पूरण

F: -माँ वैष्णवी के आगे सब शीश नवाते है अपना शीश नवाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -माता के आशीर्वाद से छिपकली को इस रूप से मुक्ति तो मिल गयी फिर क्या हुआ आइये

जानते है कथा के माध्यम से -

F: -संतो से पाकर परामर्श राजा ने फिर ये किया

स्वर्ण जड़ित बक्से में रखकर उसको बहा दिया

कोरस: -उसको बहा दिया

F: -उस बक्से को देखके बहते पानी के अंदर

एक भंगी हाथो में उठाकर ले आया बाहर

कोरस: -ले आया बाहर

F: -भंगी और उसकी पत्नी को मिली जो ये बच्ची

क्या बतलाऊ उन दोनों को कितनी ख़ुशी हुई

कोरस: -कितनी ख़ुशी हुई

F: -बड़े प्रेम से पाला उसको दोनों ने मिलकर

रुको कहकर बुलाते थे वो उसको हंस हंस कर

कोरस: -वो उसको हंस हंस कर

F: -कृपा करे माँ जिन पर जीवन दान वो पाते है हाँ दान वो पाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -भंगी और उसकी पत्नी बच्ची को पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए फिर क्या हुआ आइये जानते है

कथा के माध्यम से -

F: -भंगन राजा हरिश्चंद्र के महल में जाती है

साफ़ सफाई करती झाड़ू पोछा लगाती है

कोरस: -झाड़ू पोछा लगाती है

F: -एक दिन वो बीमार पड़ी तो रूक्को जा पहुंची

तारामती ने उसको देखा तो पहचान गयी

कोरस: -देखा तो पहचान गयी

F: -बोली आओ पास मेरे तुम मत संकोच करो

आ जाओ तुम पास मेरे संग मेरे तुम बैठो

कोरस: -संग मेरे तुम बैठो

F: -पिछले जनम में था हम दोनों का ऐसा बंधन

में तो थी तेरी दीदी तू मेरी छोटी बहन

कोरस: -तू मेरी छोटी बहन

F: -श्राप दिया था मेने जो हम याद दिलाते है हम याद दिलाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -भक्तजनो रुक्मण ने जब पिछले जन्म की बाते सुनी तो वह बहुत ही ज्यादा प्रसन्न हुई फिर

आगे क्या होता है आइये जानते है इस कथा के माध्यम से -

F: -पिछले जनम की बाते सुनकर रूक्को हर्षायी

माँ किरपा से उसने मानव योनि है पायी

कोरस: -मानव योनि है पायी

F: -भक्त बनी फिर वो माता की शुक्र किया माँ का

मन मंदिर में माँ को बिठाकर करने लगी पूजा

कोरस: -करने लगी पूजा

F: -माँ से की अरदास फिर उसने पुत्र का दोगी धन

माँ तेरी सेवा में गुजारूंगी अपना जीवन

कोरस: -गुजारूंगी अपना जीवन

F: -माँ ने फिर अरदास सुनी आशीर्वाद दिया

कुछ ही दिनों में चन्द्रमा सा लड़का उसे मिला

कोरस: - लड़का उसे मिला

F: -भक्तजन मन चाहा वर अपना पा जाते है अपना पा जाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -भक्तजनो फिर ऐसे ही धीरे धीरे वक्त बीत गया बालक के प्रेम में बालक के मोह में वो ऐसे

डूब गयी की वह वैष्णो माता जिन्होंने उसको वरदान दिया था वह उसको भूल गयी फिर

आगे क्या होता है माता कैसे नाराज हो जाती है आइये जानते है कथा के माध्यम से -

F: -बालक प्रेम वैष्णवी माता को भूल गयी

कुछ ही दिनों में घटना ऐसी उसके साथ घटी

कोरस: -घटना उसके साथ घटी

F: -पुत्र पड़ा बीमार चेचक रोग जो उसे लगा

छाले पड़ गए तन में उसके गर्म शरीर हुआ

कोरस: - गर्म शरीर हुआ

F: -तारा माँ ने उससे कहा तुम पश्चाताप करो

श्रद्धापूर्वक जाके माँ वैष्णवी का जाप करो

कोरस: -वैष्णवी का जाप करो

F: -विधि विधान से जब उसने माँ वैष्णवी को जपा

फिर तो उसका लाडला बेटा रोग से मुक्त हुआ

कोरस: -रोग से मुक्त हुआ

F: -माता के करिश्मे देख के सभी हर्षाते है हम कथा सुनाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

वार्ता: -माता अपने सभी भक्तो का कलयाण करती है वह अपने भक्तो के सभी दुःख हर लेती है

और जो भक्त माता का सच्चे मन से गुणगान करता है तो माता अपने भक्त की सभी

मनोकामनाएं पूर्ण करती है जय माता दी -

F: -आओ भक्तो हम भी धर ले माता का ध्यान

माता का गुणगान करे और पाए हम वरदान

कोरस: -और पाए हम वरदान

F: -माँ अपने भक्तो ये करनी सदा ही किया है

क्युके माता के हिरदय में करुणा दया जो है

कोरस: -करुणा दया जो है

F: -माँ अपने भक्तो के सारे कष्ट है हर लेती

भक्त सभी की झोलियो को माता है भर देती

कोरस: -माता है भर देती

F: -तारा माता की कर लो भक्तो प्रेम से जय जैकार

कष्ट और संकट के सागर ने नैया लगेगी पार

कोरस: -नैया लगेगी पार

F: -ये सत्य वचन है जो अनवर तुम सबको सुनाते है पावन कथा सुनाते है

माँ भगवती के इस रूप की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -सुनो इसे लगाकर ध्यान होगा सबका कल्याण

होगा सबका कल्याण सुनो इसे लगाकर ध्यान

लेखक :- अब्दुल राशीद

Official Music Video

Tara Rani Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Tara Rani Ki Katha
Album Tara Rani Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Abdul Rasheed (Anwar Gujrati)
Genre Devotional
Mood / Devotion Tara Rani
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40