Mahashivratri Katha
Lyrics
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो आज हम आपको महाशिवरत्रि की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं जो परम
आनंद को देने वाली है, साथ ही समस्त सांसारिक सुखों को भोग कर परम तत्व अर्थार्त
मोक्ष को प्रदान करने वाली है तो आइये ऐसी परम आनंदमई कथा का आनंद लीजिये हर
हर महादेव -
M: -हम महाशिवरात्रि व्रत की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शिव की शक्ति हैं स्वयं माता ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
प्रलयंकर अभ्यंकर डमरुधारी कहाते हैं चंद्रधारी कहाते हैं
उमापति गौरापति और गणपिता कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तों माता पार्वती पूर्व जन्म में दक्ष प्रजापति की पुत्री एवं भगवान् शिव की अर्धांगिनी
एवं भगवान शिव की अर्धांगिनी स्वरूपा स्वयं जगत जननी माँ भगवती थी राजा दक्ष ने
भव्य यज्ञ का आयोजन किया जिसमें ब्रह्मा श्री हरि विष्णु सहित सभी देव ,ऋषि मुनियों ,
यक्ष ,किन्नर ,गंधर्वों आदि को आमंत्रित किया लेकिन भगवान् शिव को निमंत्रण नहीं दिया
सभी को जाते देख माता ने भी जाने की जिद की लेकिन महादेव ने उन्हें मना किया किन्तु
लेकिन माँ नहीं मानी -
M: -दक्ष प्रजापति ने किया था एक यज्ञ का आयोजन
सभी देव गंधर्व बुलाये शिव को न दिया निमंत्रण
कोरस: -शिव को न दिया निमंत्रण
M: -बिना निमंत्रण माता सती तो यज्ञ मैं जाती हैं
शिव का देख के अपमान वो क्रोध में आती हैं
कोरस: -वो क्रोध में आती हैं
M: -क्रोधित होकर माता तो करती हैं महाविनाश
अग्निकुंड में हो के समाहित किया यज्ञ का नाश
कोरस: -किया यज्ञ का नाश
M: -भस्म हुई हैं माता भवानी गण ये बताते है
राजा दक्ष को दंड देने स्वयं शिव ही आते हैं
कोरस: -शिव ही आते हैं
M: -प्रबल प्रगाढ़ है शिव का क्रोध हम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
महादेव माँ पार्वती की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो राजा दक्ष का सिर धड से अलग करने के बाद भी जब भागवान शिव का
रौद्र रूप शांत नहीं हुआ तो सभी देव ऋषियों ने हाथ जोड़कर महादेव की स्तुति की
उसके तब जाकर वो शांत हुए और कभी न ख़त्म होने वाली अनंतकालीन ध्यान योग मुद्रा
में चले गए इधर कुछ समय के बाद माता सती पर्वत राज हिमालय की पुत्री बनकर जन्म
लेती हैं ऐसी मान्यता है की आज के ही दिन माता पार्वती और भागवान शिव का विवाह
हुआ था-
M: -पर्वत राज हिमालय पुत्री माँ मैना संतान
पर्वत राज की पुत्री कारण पार्वती पड़ा नाम
कोरस: -पार्वती पड़ा नाम
M: -पार्वती ही माता सती है लिए जिसने अवतार
शिव की शक्ति बनकर माता करती जगत उद्धार
कोरस: -करती जगत उद्धार
M: -शिव शक्ति के दिव्य मिलन का है ये महा उत्सव
पुरुष प्रकृति एक हुए तब सजा है ये उत्सव
कोरस: -तब सजा है ये उत्सव
M: -इस दिन व्रत रखने से सुख समृद्धि आती है
शिव शक्ति की अनुकम्पा से खुशियां छाती है
कोरस: -खुशियां छाती है
M: -शिव की महिमा शिव की गाथा हम तो गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो महाशिव रात्रि की कई पौराणिक कथायें प्रचलित हैं उनमें से कुछ का हम
वर्णन करने जा रहे हैं जो अत्यंत कृपामयी है प्रिये भक्त जनो ऐसा कहा जाता है की आज
के ही दिन पृथ्वी पर भगवान् शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे और उनकी पहली
पूजा श्री हरि विष्णु और ब्रम्हा जी ने की थी एवं और दूसरी पूजा सप्तऋषियों ने की थी एवं
दूसरी कथा है माता पार्वती और भगवान् शिव के विवाह की और तीसरी कथा शिकारी
द्वारा शिवलिंग का अभिषेक होना बारी बारी से हम इस कथा का वर्णन करेंगे -
M: -इसी दिवस ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकटे थे भगवान्
द्वादश ज्योतिर्लिंग के रूप में हुए विराजमान
कोरस: -हुए विराजमान
M: -ब्रह्मा विष्णु ने शिवलिंग को पूजा पहली बार
सप्तऋषि हैं पूजा अर्चना करते दूसरी बार
कोरस: -करते दूसरी बार
M: -इसी दिवस को शिवलिंग का उदगम बतलाते हैं
ज्योतिर्लिंग की पूजा का महत्त्व बताते हैं
कोरस: -महत्त्व बताते हैं
M: -इस दिन शिवजी ने माँ पार्वती संग है ब्याह रचाया
शिव की शक्ति जान के जग ने माँ के रूप में ध्याया
कोरस: -माँ के रूप में ध्याया
M: -शिव शक्ति के रूप में माता को हम ध्याते हैं पावन कथा सुनाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो महाशिवरात्रि के दिन ही महादेव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था
पर्वत राज हिमालय पुत्री माता पार्वती पूर्व जन्म में दक्ष राज की पुत्री थी दुर्भाग्यवश राजा
दक्ष ने आयोजन महादेव का अपमान किया था तब क्रोधित हो माता ने स्वयं को अग्नि में
समाहित कर लिया और दक्ष राज का यज्ञ ध्वंस हो गया -
M: -शिव को पति के रूप में पाने की है मन में ठानी
कड़ी तपस्या कठिन परीक्षा शिव हैं औघड़दानी
कोरस: -शिव हैं औघड़दानी
M: -शिव के अलावा पार्वती ने कुछ और नहीं चाहा
सुन्दर काया सुन्दर माया माँ को नहीं भाया
कोरस: -माँ को नहीं भाया
M: -शिव ही प्रेरणा शिव ही प्रेम थे शिव ही जन्माधार
शिव कारण ही माता सती ने लिये है ये अवतार
कोरस: -लिये है ये अवतार
M: -प्रणय निवेदन लेकर माता पहुंची शिव के पास
मैं तो ठहरा घोर अघोरी घर में कहाँ मेरा वास
कोरस: -घर में कहाँ मेरा वास
M: -माता के प्रस्ताव को शिव ठुकरा कर जाते हैं ठुकरा ही जाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्त जनो आपने जन्मकाल से ही माता की अनुरक्ति भगवान् शिव के प्रति थी वो
देवाधिदेव महादेव को पति के रूप में वरन करने को दृढ़प्रतिज्ञ थी माता पार्वती ने भगवान्
शिव को वर के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या करती है लेकिन भगवान् शिव उन्हें
सहज प्राप्त नहीं होते है तब देवर्षि नारद के कहने पर माता पार्वती ने कठिन तपस्या कि
फिर भगवान् शिव उनकी परीक्षा लेने आते है आगे क्या होता है कथा के माध्यम से जानते
हैं -
M: - नारद जी कहने पर माँ ने ये कदम उठाया
करूंगी मैं तो घोर तपस्या शिव ही मेरा हम साया
कोरस: -शिव ही मेरा हम साया
M: -पार्वती ने महादेव को पति के रूप में चाहा
कठिन तपस्या त्याग स्नेह से प्रेम सफल हो पाया
कोरस: -प्रेम सफल हो पाया
M: -माँ कर रही जब कठिन तपस्या शिव ब्राह्मण बन आये
ऐसा क्या देखा शिव में जो वर के रूप में चाहे
कोरस: -वर के रूप में चाहे
M: -घोर अघोरी जटाधारी और सर पे भस्म रमाये
गले में सर्पों की माला और अंग भभूत समाये
कोरस: -अंग भभूत समाये
M: -कैसे कटेगा जीवन ब्राह्मण ये समझाते हैं हाँ ये समझाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो ब्राह्मण के ये कटु और शिव विरोधी वचनो को सुनकर माता पार्वती आहत
हो गयी उन्होंने करबद्ध प्रार्थना कर कहा हे ब्राह्मण देवता शिव में चाहे लाख बुराई हो
लेकिन मैं आत्मिक रूप से शिव का वरण कर चुकी हूँ और मेरे जीवन में शिव के आलावा
किसी के प्रति कोई स्थान नहीं -
M: -माता के वचनो को सुन ब्राह्मण तो प्रसन्न हुए
शिव जी को पाने का वर दे वो प्रस्थान किये
कोरस: -वो प्रस्थान किये
M: -बीत गयी कुछ अवधि फिर भी आई न कोई खबर
देवता आकुल व्याकुल करते अपनी अपनी फिकर
कोरस: -अपनी अपनी फिकर
M: -कामदेव को भेजा देवताओं ने शिव के पास
भंग करो जो शिव की तपस्या तभी बनेगी बात
कोरस: -भी बनेगी बात
M: -कामदेव ने फिर तो चलाये कामाग्नि के बाण
क्रोधित होकर महादेव ने हर लिए उसके प्राण
कोरस: -हर लिए उसके प्राण
M: -क्रोधाग्नि में जलके कामदेव तो भस्म हो जाते हैं वो तो भस्म हो जाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो महादेव की क्रोधाग्नि में जलकर कामदेव तो भस्म हो गए यह देख कर
कामदेव की पत्नी त्राहि मांम कर उठी और करुण स्वर में विलाप करने लगी की है महादेव
आप तो सर्वेश्वर हैं जगदीश्वर हैं महेश्वर है आप तो जगत पिता हैं महादेव और पिता होकर
भी आपने मेरा सुहाग ऊजार दिया आप कैसे पिता हैं महादेव उसने रोते हुए करबद्ध
प्रार्थना कर महादेव को बताया की प्रभो ब्रह्मा जी ने तारका सुर को वरदान दिया है की
आपके संतान के हाथों ही उसकी मुक्ति होगी हे महेश्वर जगत कल्याण हेतु मेरे पति ने ये
कर्म किये उस असुर के प्रकोप से सम्पूर्ण संसार भयभीत है और प्रकृति निष्क्रिय सभी
दुखी है और आप ध्यम मग्न -
M: -कामदेव के आने का कारण रति ने है बतलाया
महादेव ने अदृश्य रूप में कामदेव को जलाया
कोरस: -कामदेव को जलाया
M: -आपकी होगी शादी तो फिर तारका सुर मिट जाए
आपके ही संतान के हाथों असुर ये मुक्ति पाए
कोरस: -असुर ये मुक्ति पाए
M: -सभी देवता हाथ जोड़ करते हैं वंदन
माता के संग ब्याह रचालें करता जगत ये निवेदन
कोरस: -करता जगत ये निवेदन
M: -सबकी वाणी सुनके शिवशंकर मुस्काये
करूंगा शादी पार्वती से सबको ये बतलाये
कोरस: -सबको ये बतलाये
M: -हर्षित होकर सभी देवता नाचते गाते हैं वो तो झूमते जाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो भगवान् शिव की सहमति से सम्पूर्ण सृष्टि में ऊर्जा का संचार हुआ प्रकृति
खिल उठी सम्भवनाओ के सागर भी हिचकोले मारने लगे सभी देवता ऋषि मुनि किन्नर
गन्धर्व यक्ष और सभी देव आनन्दित हो उठे और नारद जी के वीणा से स्वर की लहरी
निकलने लगी नदियों का यौवन भी खिल उठा सभी देव गनो की सहमति से नारद जी
भगवान् शिव के विवाह का प्रस्ताव लेकर पर्वतराज हिमालय के पास पहुंचे -
M: -पर्वत राज हिमालय के घर पहुंचे नारद राज
माता पार्वती को ब्याहें महादेव के साथ
कोरस: -महादेव के साथ
M: -सुनकर बातें पर्वत राज हिमालय हुए प्रसन्न
माता पार्वती की खुशियों का नहीं कोई वर्णन
कोरस: -नहीं कोई वर्णन
M: -शिव की बाराती सजधज कर घर को फिर आ गयी
देखा भयानक् रूप तो मा मैना भी डर गयी
कोरस: -मा मैना भी डर गयी
M: -सर्पों के आभूषण और नरमुंडों की माला
नाचते गाते भूत दिखें हैं बारह सींगों वाला
कोरस: -बारह सींगों वाला
M: -माँ मैना तो डर के रोती कांपती जाती हैं वो तो काँप ही जाती है
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो महादेव के इस विकराल रूप को देख कर माता मैना मूर्क्षित हो जाती हैं
और विवाह से इंकार कर देती हैं सभी देवता घबरा जाते हैं माता पार्वती व्याकुल हो उठती
हैं और अन्तः मन से महादेव का स्मरण कर कहती हैं है दिगंबर धारी अपने रूप को
सौम्य बनाएं उधर नारद और सभी देवता माता मैना को समझाते हैं की शिव कोई सामान्य
पुरुष नहीं सृष्टि के मूल पर ब्रह्म और माता पार्वती स्वयं शक्ति स्वरूपा जगत जननी है -
M: -शिव ने अपना रूप तो फिर है अनुपम बनाया
शिव से सुन्दर कोई नहीं है सबको दिखलाया
कोरस: -सबको दिखलाया
M: -आप ही ब्रह्मा आप ही विष्णु आप ही महेश्वर
कृपा करो हम पर महादेवा परम् पिता जगदीश्वर
कोरस: -परम् पिता जगदीश्वर
M: -ऐसी अनुपम छटा न देखी न देखा ऐसा रूप
आज चले हैं महायोगी माँ शक्ति के समीप
कोरस: -शक्ति के समीप
M: -शिव शक्ति की अनुपम गाथा सबको सुनाते हैं
जगत पिता और जगन्माता का ब्याह रचाते हैं
कोरस: -ब्याह रचाते हैं
M: -शिव शक्ति का अनुपम भक्तों मेल दिखाते हैं हाँ मेल दिखाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो देवाधिदेव महादेव और जगतजननी माता पार्वती परिणय सूत्र में बध जाते
हैं इस तरह प्रकृति और पुरुष का एकाकार हो जाता हैं सदियों से आ रही सृष्टि में
निष्क्रियता समाप्त हो जाती हैं जीवन में ऊर्जा का संचार हो जाता है नमः पार्वती हर हर
महादेव प्रिय भक्त जनो प्राचीन काल की बात है एक विशालकाय जंगल में एक शिकारी
अपने परिवार सहित रहता था शिकार से ही अपने परिवार का जीवन यापन करता था एक
बार वो पूरे दिन भूखा प्यासा रहा उसे शिकार नहीं मिला उधर उसका परिवार भी भोजन
के इंतज़ार में था तभी एक जलाशय पर उसकी नज़र पड़ी और पास में ही एक बेल का
पेड़ था वो उस पर चढ़ जाता है और मचान बनाकर शिकार का इंतज़ार करने लगता है -
M: -दिन भर रहा वो भूखा शिकारी शिवरात्रि के दिन
अनजाने ही व्रत करली और करता रहा पूजन
कोरस: -और करता रहा पूजन
M: -बेल के पत्ते तोड़ तोड़ के वो नीचे फेंक रहा
अनजाने ही शिवलिंग का अभिषेक है होता रहा
कोरस: -अभिषेक है होता रहा
M: -होते ही अभिषेक बना वो पुण्य का भागीदार
रात है होने को आई पर आया नहीं शिकार
कोरस: -आया नहीं शिकार
M: -तभी गर्भिणी एक हिंरणी आयी पीने को जल
देख शिकारी की आँखों में मच गयी एक हलचल
कोरस: -मच गयी एक हलचल
M: -करूंगा परिजन संग भोजन ये सोचते जाते हैं ये सोचते जाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो शिकारी ने जैसे ही तीर से निशाना साधा हिरणी ने डरते डरते कहा मुझे
मत मारो मैं शीघ्र ही प्रसव करने वाली हूँ मुझे मार कर तुम दो जीवों के हत्यारे बन
जाओगे शिकारी दुविधा में पड़ गया लेकिन अनजाने ही उसने शिवलिंग का अभिषेक कर
दिया था महादेव का पूजन करने से भगवान् शिव की कृपा उस पर हो गयी जिस कारण
उसका अन्तःमन निर्मल हो गया -
M: -जान बच गई थी हिरणी की चली गई वन में
क्या खाएंगे सोचे शिकारी अपने ही मन में
कोरस: -शिकारी अपने ही मन में
M: -कुछ प्रहर के बाद वहां फिर दूसरी हिरणी आयी
इसका त्याग मैं नहीं करूंगा खुद को ये समझायी
कोरस: -खुद को ये समझायी
M: -तीर चढ़ा कर धनुष बाण फिर उसने तान दिया
अबकी बार न छोड़ूंगा ये मन में ठान लिया
कोरस: -ये मन में ठान लिया
M: -मृगनी डर से कांपती बोली कृपा करो एक बार
ऋतू धर्म से निवृत मैं देखूं अपने पिया की राह
कोरस: -अपने पिया की राह
M: -छोड़ के मृगनी को मन ही मन में पछताते हैं मन में पछताते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो शिकारी अपने दो शिकार गँवा चुका था सुबह भी होने ही वाली थी तभी
एक और मृगनी अपने बच्चों का लेकर आई शिकारी उसे भी मारने का प्रयास करता है
तभी मृगनी कहती है मुझे मत मारो पहले मैं अपने बच्चों को उसके पिता के पास छोड़
जाऊं फिर तुम मुझे मार देना शिकारी का ह्रदय द्रवित हो जाता है उसे कुछ समझ नहीं
आता शिकारी अपने इस शिकार का भी जाने देता है थोड़ी देर बाद एक हिरन आता है
उसे देख सोचता है नहीं इसे तो बिलकुल नहीं छोड़ूंगा जैसे ही निशाना लगाता है हिरण
कहता है भैया मुझे मत मारो मैं हिरणियों का पति हूँ जिसको आपने जाने दिया उनसे
मिलकर वह दोबारा यहां आ जाऊंगा फिर आप मेरा शिकार कर लेना -
M: -अपने बच्चों को ले हिरणी तो गयी पति के पास
मेरे बच्चे भूखे होंगे सोचता रहा उदास
कोरस: -सोचता रहा उदास
M: -थोड़ी देर में हिरण हिंरणी का आया परिवार
अपने वचन का पालन करने पशु नहीं हैं आहार
कोरस: -पशु नहीं हैं आहार
M: -उन पशुओं को देख शिकारी अब न रहा हैवान
हाथ जोड़के क्षमा मांगता कहता कृपानिधान
कोरस: -कहता कृपानिधान
M: -भूल हो गई मुझ से भारी करता पश्चाताप
इन कर्मों से मुझे बचा लो हो गया मुझ से पाप
कोरस: -हो गया मुझ से पाप
M: -महादेव की अनुकपा तो पाप मिटाते हैं संताप मिटाते हैं
महाशिवरात्रि व्रत की भक्तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करते हो कृपा निधान शिवशंकर भोले महान
देते हो अभय वरदान स्वयं महाकाल है नाम
लेखक :- देवेश कुंदन
Mahashivratri Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |