Close Menu
Subscribe :

Ram Navami Katha
Song

Ram Navami Katha

Devesh Kundan • Ram Navami Katha • 2026 • 0:21:22 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Ram Navami Katha • Devesh Kundan

वार्ता: - भक्तों बोलिये श्री राम चंद्र महाराज की जय भक्तो आज हम आपको श्री हरि अवतार

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्री राम की जन्म कथा सुनाने जा रहा हूं -

M: -हम श्री राम के जनम की भक्तों कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन रुप में आते है हम कथा सुनाते है

हम श्री राम के जनम की भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन रुप में आते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: -आज विश्व में समस्त धरा पर सभी हिन्दू घरों में प्रभू श्री राम की पूजा होती है तो आइये

हम सब मिलकर दशरथ नन्दन श्री राम प्रभु का गुणगान करते है -

M: -वैवस्वत मनु ने बसायी अयोध्या नगरी प्यारी

आज है जो सब जनों की भव पावन श्री नगरी

कोरस: -पावन श्री नगरी

M: -वैवस्वत मनु छठी पीढ़ी राम के वंशज थे

राम पिता श्री दशरथ जी श्री अज के अंश थे

कोरस: -अज के अंश थे

M: -कई वीर पराक्रमी राजा रघकुल में जन्में थे

रघुकुल में ही श्री राम जी श्री दशरथ जन्में थे

कोरस: -श्री दशरथ जन्में थे

M: -बड़े ही ज्ञानी धर्म के रक्षक राजा दशरथ थे

दानवीर वो बड़े दयालु प्रजा पालक थे

कोरस: -प्रजा पालक थे

M: -ईश्वर का भी राजा दशरथ ध्यान लगाते है, पावन कथा सुनाते है।

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है।

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: - भक्तो राजा दशरथ के राज्य अयोध्या नगरी में सभी प्रजा जन बड़े शान्ति भाव से रहते,

एक बार राजा दशरथ स्नान करने के बाद दर्पण देखते है तो उन्हे अपने सिर पर कुछ

श्वेत बाल दिखते है, तो जान जाते है कि अब मेरा यौवन ढ़लने लगा है आइए आगे क्या

होता है कथा के माध्यम से सुनते है -

M: -देख के श्वेत बाल चिंतित होने लगे राजन

अब तक वा कोई फूल खिला है मेरे इस आँगन

कोरस: -मेरे इस आँगन

M: -अगर ना हुई संतान कोई कौन वंश चलायेगा

कौन भला मेरी नगरी का वारिस कहलायेगा

कोरस: -वारिस कहलायेगा

M: -करके विचार राजा ने विद्वानों को बुलवाया

हाथ पत्रिका दिखा के मन मंथन है करवाया

कोरस: -मन मंथन है करवाया

M: -बोले पंडित पुत्रेष्ट यज्ञ राजन तुम करवाओ

अपने कुलगुरु वशिष्ठ जी को महल में बुलवाओ

कोरस: -महल में बुलवाओ

M: -राजन गुरु वशिष्ठ को सारी बात बताते है, पावन कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है।

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: - भक्तोगुरु वशिष्ठ जी राजा के मुख से पुत्रेष्ट यज्ञ की बात सुन अति प्रसन्न हुए और पुत्र

प्राप्ति हेतु यज्ञ की विधि विधान से अति मनोहरम् तैयारी की और गुरु जी की

आज्ञानुसार एक श्याम वर्ण अश्व मंगवाया तथा इस यज्ञ की सूचना पाकर तीनों रानियां

अति प्रसन्न हुई, तत्पश्चात गुरु जी की आज्ञा से यज्ञ का शुभारंभ हुआ -

M: -विद्वान, तपस्वी, ऋषि, मुनि गण सैकड़ों वहां आए

श्रद्धा भाव से बोल मन्त्र सब यज्ञ रहे करवाए

कोरस: -सब यज्ञ रहे करवाए

M: -दशरथ ने ऋषि, मुनि गणों का खूब सम्मान किया

विद्वान, तपस्वी जितने थे सबको जल पान दिया

कोरस: -सबको जल पान दिया

M: -पुत्रेष्ट यज्ञ जब पूर्ण हुआ ऋषि मुनियों के साथ

राजा ने खूब दान दिया है जोड़ के दोनों हाथ

कोरस: -जोड़ के दोनों हाथ

M: -लगा के इष्ट को भोग प्रसाद भक्तों में बंटवाया

तीनों रानियों को भी प्रसाद राजा ने खिलवाया

कोरस: -राजा ने खिलवाया

M: -होगे राजा चार पुत्र ये मुनि बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है।

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: -भक्तो तत्पश्चात चैत्रमाष की शुक्ल पक्ष में नौवी तिथि को मां कौशल्या के गर्भ से श्री

नारायण श्याम वर्ण में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्री राम के रुप मे जनम लिया, माता

कैकेई ने भी एक पुत्र को तथा सुमित्रा ने दो पुत्रों को जनम दिया, चार पुत्र पाकर राजा

दशरथ की खुशी का ठिकाना नही रहा, नगर में मंगल गान होने लगे ढोल नगाड़े बजने

लगे बोलिये प्रभु श्री राम चंद्र की जय -

M: -पुत्र प्राप्ति की खुशखबरी राज्य मे फैल गई

गगन से देवों के द्वारा पुष्पों की वर्षा हुई

कोरस: -पुष्पों की वर्षा हुई

M: -अवध में ढ़ोल नगाड़े बाजे हो रहे मंगल गान

राजा ने भी खूब लुटाया सबको ही धन धान्य

कोरस: -सबको ही धन धान्य

M: -नामकरण करने की भक्तों मंगल घड़ी आई

गुरु वशिष्ठ के सानिध्य में थी ये खुशियां छाई

कोरस: -ये खुशियां छाई

M: -गुरु वशिष्ठ ने जेष्ठ पुत्र को दिया है राम नाम

मझले का रख नाम भरत फिर कर दिया मंगल काम

कोरस: -कर दिया मंगल काम

M: -लखन, शत्रुघ्न सुमित्रा के पुत्र कहाते है, पावन कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: - भक्तो धीरे धीरे समय के साथ साथ राजा दशरथ के पुत्रों की ख्याति समस्त धरा पर

सूर्य के प्रकाश की तरह फैलने लगी, उधर कैलाश पर जब शिव जी पता चला तो

उनका मन नारायण के बाल रुप दर्शन की आशा जाग्रत हुई, फिर क्या था मदारी का

रुप रख के शिव जी अयोध्या आ जाते है जय श्री राम -

M: -भोले देखो बनके मदारी आए अयोध्या धाम

हनुमत बनि बन्दर मुख से रटते है राम का नाम

कोरस: - रटते है राम का नाम

M: -पिता से राम ने खेल देखने की है बात कही

दशरथ ने बुलवाए मदारी खेल दिखाओ यही

कोरस: - खेल दिखाओ यही

M: -खेल देखके राम चन्द्र जी अति प्रसन्न हुए

पाकर दर्शन नारायण के भक्त भी धन्य हुए

कोरस: - भक्त भी धन्य हुए

M: -बोले प्रभू श्री राम चन्द्र मैं वानर ये लूंगा

इसकी कीमत मुंह मांगी मदारी मैं दूंगा

कोरस: - मदारी मैं दूंगा

M: -घबराकर श्री कैलाशी कैलाश पै जाते है पावन कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: - भक्तो बोलिये श्री रामचंद्र महाराज की जय अब धीरे धीरे चारों भाईयों ने अल्प अवधि में

ही अस्त्र शस्त्र की शिक्षा ग्रहण कर ली थी, और राम सहित चारों भाई माता पिता और

गुरु सेवा में बहुत लीन रहते है, श्रीराम जेष्ठ होने के साथ साथ काफी निपुण भी थे जिस

कारण तीनों भाई उनका अनु शरण करते है, धीरे धीरे दरशथ के मन में पुत्रों की शादी

का विचार आया और उन्होंने यह वशिष्ठ जी को बतायी-

M: -द्वारपाल दरबार बीच एक संदेशा लाया

विश्वामित्र के आने का मुख से है बोल सुनाया

कोरस: - मुख से है बोल सुनाया

M: -राजन हर्षित हो गए सुनकर विश्वामित्र का नाम

लाए बुला दरबार किया उन्हें चरण छूके प्रणाम

कोरस: - चरण छूके प्रणाम

M: -धन्य हो गए हम सब मुनि वर आपके दर्शन से

परियोजन कहे आने का हम दास है चरणन् के

कोरस: - हम दास है चरणन् के

M: -बोले विश्वामित्र रघु कुल करता सहायता है

ऐसा ही उद्देश्य हमारा परियोजन चाहता है

कोरस: -परियोजन चाहता है

M: -दे दो वचन हे राजन हम कुछ मांगना चाहते है पावन कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: - भक्तो प्रेम से बोलिये सियावर रामचंद्र की जय ऋषि विश्वामित्र की बात सुन राजा

दशरथ बड़े ही प्रेम पूर्वक बोले हे! ऋषिवर आपका कथन सत्य, परन्तु आप नि:संकोच

मांगिये, आपकी मांग पूरी कर मैं अपने रघुकुल की मर्यादा कायम रखूंगा, ऋषि बोले मैं

एक यज्ञ अनुष्ठान करना चाहता हूं, मैं यज्ञ की रक्षा हेतु आपके जेष्ठ पुत्र राम को मांगता

हूं -

M: -दो दानव मारीक्ष सुबाहू करते सदा विध्वंस

मांग रहा हूं श्री राम को जो रघु कुल के अंश

कोरस: - जो रघु कुल के अंश

M: -राम का नाम सुन दशरथ जी गए है चकराए

बोले चलो चले सेना संग दुष्टों को मार गिराए

कोरस: - दुष्टों को मार गिराए

M: -राम अभी तो बालक है उनसे घबरायेगा

धूमिल होगी शान जो उनसे हार के आयेगा

कोरस: -उनसे हार के आयेगा

M: -सुनकर दशरथ की वाणी फिर मुनि हुए नाराज

राम की शक्ति का तुम्हे राजा बोध नही है आज

कोरस: -राजा बोध नही है आज

M: -फिर ऋषि संग में राम लखन दोनों ही जाते है, पावन कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: - भक्तो बोलिये सियावर राम चंद्र की जय राम लखन विश्वामित्र के साथ वन को चले जाते

है और उन्होंने बला और अतिबला नामक विद्या ग्रहण की। ऋषि विश्वामित्र के साथ राम

और लखन सरयू तट पर पहुँचते है तभी ऋषि कहते है, हे! राम हे! लक्ष्मण आप दोनों

स्नान करि ध्यान कर लो, वे दशरथ नन्दन ऐसा ही करते है आइये कथा में आगे क्या

होता है आप सभी को सुनाते है -

M: -गुरु जी संग में वे दोनों सरयू तट आए

देख ऋषि उन्हें वनबासी एक नौका है लाए

कोरस: -एक नौका है लाए

M: -पार उतर सरयू ऋषि ने फिर प्रकट किया आभार

इतना घना वन क्या कारण जो छाया है अंधियार

कोरस: -छाया है अंधियार

M: -ताड़का नाम की राक्षसी ने सब मारि के जन खाए

वध कर दो तुम इसका राम हम तुमसे ये चाहे

कोरस: -हम तुमसे ये चाहे

M: -दशरथ नन्दन बोले होती स्त्रियाँ कोमल

इस दुष्टा के अन्दर इतना कहां से आया बल

कोरस: -कहां से आया बल

M: -सुन ऋषि की फिर बात राम तैयार हो जाते है, पावन कथा सुनाते है

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

वार्ता: -भक्तो कुछ समय पश्चात ताड़का भयंकर रुप में चीख पुकार करती हुई वहा आ

पहुंचती है तभी श्री राम उस दुष्टा पर बाणों की वर्षा करने लगते है, यह देख लखन अति

प्रसन्न होते है। कुछ ही क्षणों में ताड़का का वध हो जाता है फिर ऋषि राम और लखन

के साथ उस स्थान पर प्रस्थान करते है जहां मारीक्ष और सूबाहू राक्षसों का कहर था -

M: -राम लखन को सौंप सुरक्षा यज्ञ शुरु है किया

विश्वामित्र के यज्ञ में दानवों नें है गुरुर किया

कोरस: -दानवों नें है गुरुर किया

M: -नीले अम्बर से दोनों ने की मदिरा वर्षा

राम लखन के आगे भला है किसका जोर चला

कोरस: -किसका जोर चला

M: -विश्वामित्र ने शान्ति पूर्वक यज्ञ वो पूर्ण किया

मारीक्ष सुबाहू से राम ने वन भयहीन किया

कोरस: -वन भयहीन किया

M: -कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संग गीत बनाते है

सुमिर शारदा देवेश कुंदन कथा ये गाते है

कोरस: -देवेश कथा ये गाते है

M: -मुनेन्द्र प्रेम जी श्री राम को शीश झुकाते है, पावन कथा सुनाते है।

श्री नारायण दशरथ नन्दन राम कहाते है हम कथा सुनाते है।

कोरस: - जन्मे है कृपा निधान कौशल्या नन्दन राम

रघुनन्दन है श्री राम बोलो जय जय श्री राम

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Ram Navami Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Ram Navami Katha
Album Ram Navami Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Ram Ji
Festival Ram Navami
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40