Close Menu
Subscribe :

Siddhidatri Mata Ki Katha
Song

Siddhidatri Mata Ki Katha

Devesh Kundan • Siddhidatri Mata Ki Katha • 2026 • 0:13:24 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Siddhidatri Mata Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्त जनो जय माता दी नवरात्री के अंतिम दिन माता के सिद्धिदात्री रूप की पूजा की जाती है

आइये आज इस कथा के माध्यम से जगत जननी जगदम्बा के, सिद्धिधात्री स्वरुप की महिमा के

वर्णन करते हैं -

M: -हम नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते हैं

सिद्धि दात्री माता की महिमा बतलाते है हम कथा सुनाते है

सर्व सिद्धियों वाली माँ के दरस करवाते है पावन कथा सुनाते है

नवरातों के नौवें दिन की कथा बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो सिद्धि दात्री के ध्यान हो जाएगा कल्याण

भक्तों के बनाये काम माँ सिद्धि दात्री है महान

वार्ता: -प्रिये भक्त जनो माता आदि शक्ति जगदम्बा अनन्यं नामो से जानी जाती हैं, माँ सिद्धि दात्री की

पूजा करने से माँ अपने भक्तों के बिगड़े सभी काम बनाती हैं -

M: -सिद्धि दात्री माता जी के हैं पड़े अनेको नाम

किसी नाम से पूजो माँ को बनेंगे बिगड़े काम

कोरस: - बनेंगे बिगड़े काम

M: -शिव शंकर जी की कृपा से सिद्धि प्राप्त हुयी

सिद्धि दात्री माता को हर सिद्धि फिर प्राप्त हुयी

कोरस: - सिद्धि फिर प्राप्त हुयी

M: -सिंह वाहिनी कमल वासिनी माता कहलाती

अपने सेवको के ऊपर माँ खुशियां बरसाती

कोरस: -माँ खुशियां बरसाती

M: -अर्ध नारीश्वर बने थे शिव इनकी अनुकम्पा से

अर्ध नारीश्वर नाम पड़ा इनकी ही कृपा से

कोरस: -इनकी ही कृपा से

M: -देवी पुरान में वर्णित ये महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो सिद्धि दात्री के ध्यान हो जाएगा कल्याण

भक्तों के बनाये काम माँ सिद्धि दात्री है महान

वार्ता: -जय माता दी प्रिये भक्तों माँ के स्वरुप अद्भुत है, माँ के सिद्धि दात्री रूप चारों भुजाओं से युक्त है

,माँ के इस रूप की पूजा करने से अनेकानेक प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है -

M: -चार भुजाओं वाली माँ का रूप बड़ा अनुपम

नवरातों में इनको मिला स्थान बड़ा उत्तम

कोरस: - स्थान बड़ा उत्तम

M: -नौमी के दिन जो भी माँ का पूजन करता है

धन वैभव खुशियों से उसका आंगन भरता है

कोरस: - उसका आंगन भरता है

M: -सिद्धि दात्री माँ की आराधना जिस घर होती है

इस माता की कृपा पूरी घर पर होती है

कोरस: -पूरी घर पर होती है

M: -दुःख संकट सब टल जाते है उसके जीवन से

केवल सिद्धि दात्री माँ के पूजन वंदन से

कोरस: -माँ के पूजन वंदन से

M: -वेदो में वर्णित है जो मैं वही सुनाता हूँ पावान कथा सुनाता हूँ

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाता हूँ मैं गाथा जाता हूँ

कोरस: - करो सिद्धि दात्री के ध्यान हो जाएगा कल्याण

भक्तों के बनाये काम माँ सिद्धि दात्री है महान

वार्ता: -प्रिये भक्तजनो माता सिद्धि दात्री की पूजा से मनुष्य को इस लोक में तो सभी सुखों की प्राप्ति होती

ही है, किन्तु मृत्युपरांत भी परलोक में माँ कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है -

M: -सिद्धि दात्री के पूजन से खुलते हैं मोक्ष के द्वार

हाथ पकड़ के स्वयं ही कराती भव से पार

कोरस: - कराती भव से पार

M: -दिव्य द्रव्य धन माल खजाना सब कुछ मिलता है

दोष अगर तकदीर में हो तो वो भी टलता है

कोरस: -वो भी टलता है

M: -नौवें दिन जो करे उपासना सिद्धि दात्री की

उसके ऊपर कृपा बरसती माँ सिद्धि दात्री की

कोरस: -माँ सिद्धि दात्री की

M: -सर्व कामना पूरन करती सिद्धि दात्री माता

कष्ट कलेश सभी के हरती विध्न हरती मता

कोरस: -विध्न हरती मता

M: -अति सर्वोत्तम देवी का वृतांत बताते है हम कथा सुनाते है

नवरातों के नौवें दिन की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो सिद्धि दात्री के ध्यान हो जाएगा कल्याण

भक्तों के बनाये काम माँ सिद्धि दात्री है महान

वार्ता: -भक्तजनो माँ की कृपा पाने के सहज मार्ग बस इतना है की श्रद्धापूर्वक माँ के चरणों में अपना

ध्यान धरे बस माँ स्वयं ही कल्याण करती है -

M: -जिसके ऊपर इस माता की कृपा हो जाती है

सभी सिद्धियों को उस पर वर्षा हो जाती है

कोरस: - वर्षा हो जाती है

M: -माँ की कृपा के पात्र होने से रहे ना कोई दोष

उसके जीवन की राहों में आता नहीं अवरोध

कोरस: - आता नहीं अवरोध

M: -हो जाती है उसकी पूरी मनोकामना पूर्ण

सब कुछ उसके जीवन में रहता है सदा परिपूर्ण

कोरस: - रहता है सदा परिपूर्ण

M: -सिद्धि दात्री माता से सबकी सिद्धि होती है

कमी नहीं होती है केवल वृद्धि होती है

कोरस: - केवल वृद्धि होती है

M: -ऐसी सिद्धि दात्री माता की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते हैं

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो सिद्धि दात्री के ध्यान हो जाएगा कल्याण

भक्तों के बनाये काम माँ सिद्धि दात्री है महान

वार्ता: -जय माता दी प्रिये भक्तों सिद्धि दात्री माँ की महिमा निराली है। , जो अपने भक्तों को बिना मांगे ही

हर प्रकार के सुखों की प्रदान करने वाली है-

M: -माता जी के चरणों में जो पाना है स्थान

माँ के चरणों में ही हर पल रखो लगाकर ध्यान

कोरस: - हर पल रखो लगाकर ध्यान

M: -बिन मांगे ही सिद्धि दात्री देती है वरदान

सिद्धि दात्री महारानी की है यही तो है पहचान

कोरस: -यही तो है पहचान

M: -समस्त सिद्धियों और नव निधियों की प्राप्त होती है

रहता है मन शांत हमेशा तृप्ती होती है

कोरस: -तृप्ती होती है

M: -जप तप माता नहीं चाहती सिर्फ लगाओ ध्यान

स्वर्ग लोक में दिलवायेगी माँ उत्तम स्थान

कोरस: -माँ उत्तम स्थान

M: -संशय तनिक नहीं है इसमें सत्य बताते है पावन कथा सुनाते हैं

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो सिद्धि दात्री के ध्यान हो जाएगा कल्याण

भक्तों के बनाये काम माँ सिद्धि दात्री है महान

वार्ता: -प्रिये भक्तों जगतजननी जगदम्बा के यह सिद्धि दात्री स्वरुप अपने भक्तों को सहज ही फल

प्रदान करने वाला है ,माना की उनकी पूजा में कुछ कमियां हो सकती है , किन्तु मातृत्व भाव से

जब भक्त उनके दरवाजे पर खड़ा होकर उन्हें आवाज देता है, तो जगतजननी जगदम्बा उन्हें

उत्तम फल प्रदान करती हैं -

M: - सिद्धि दात्री माँ की महिमा तो भक्तों बड़ी निराली है

बिन मांगे ही माँ उत्तम फल है माता देने वाली है

कोरस: - माता देने वाली है

M: -दया का सागर सिद्धि दात्री मा कहलाती है

नौमी के दिन सबके घर खुशियां बरसाती है

कोरस: - खुशियां बरसाती है

M: -पूजन वंदन करो निवेदन सच्चे ह्रदय से

बचे रहोगे जीवन भर कष्टों के प्रलय से

कोरस: - कष्टों के प्रलय से

M: -सिद्धि दात्री की जय बोलो मिल कर के अब सारे

भरे रहेंगे जीवन भर सबके ही भंडारे

कोरस: -सबके ही भंडारे

M: -हाथ जोड़ हम चरणों में ध्यान लगते है पावन कथा सुनाते हैं

नवरातों के नौवें दिन की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो सिद्धि दात्री के ध्यान हो जाएगा कल्याण

भक्तों के बनाये काम माँ सिद्धि दात्री है महान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Siddhidatri Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Siddhidatri Mata Ki Katha
Album Siddhidatri Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Siddhidatri Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40